न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 26 August 2017

26-8-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
मीटर रीडरों के नाम व मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराये
 जिला पंचायत अध्यक्ष ने सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 26 अगस्त 2017। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना रीडिग के बिजली के बिलों पर तत्काल रोक लगाई जाये। मीटर रीडरों के नाम एवं मोबाईल नम्बरों को ग्राम पंचायतों की दीवारों पर अंकित कराया जाये। सामान्य सभा की बैठक प्रतिमाह आयोजित की जाये। बैठक की सूचना एवं विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन एक सप्ताह पूर्व सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया जाये। सभी सोसायटियों में खाद उपलब्ध कराये जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पटेल की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, नन्हेलाल धुर्वे, रामकुष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, जमुना मरावी, विजयकांति पटेल ,स्वेता सिंह, छोटी कुजाम, तारा परस्ते, निर्मला पटेल, अर्पणा सिंह,उर्मिला दाहिया ,वन्दना पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष जबलपुर संजय पटेल, मझौली की रुकमिण बाई, पाटन की अध्यक्ष श्रीमती  एवं अधिकारियों में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों की सडको की स्थिति खराब हो गई है। सडकों पर आये दिन दुर्घटना हो रही है।सडकों में तत्काल सुधार कराया जाये।
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, नन्हेलाल धुर्वे, जमुना मरावी ने छीता खुदरी बांध से प्रभावित लोगों का समुचित पुर्नवास कराने, हिरन नदी के पानी से ग्राम पंचायत हाडीपानी के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाने एवं स्थल निरीक्षण करने, मोहनी मखरार में तालाब का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने, स्वेता सिंह एवं खिल्लू अहिरवार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा बनाई सडकों की गुणवक्ता की जांच कराने, सडकों को निर्धारित मापदण्डों के अनुसार बनवाने, रामकृष्ण पटेल, विजयकांति पटेल,वन्दना पटेल,ने शिक्षा के स्तर में सुधार लाने, निर्मला पटेल ने सोसायटियों में खाद उपलब्ध कराने, सभी सदस्यों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार करवाने, जल-जल योजनाओं को सुधार करवाने, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के अतिरिक्त कक्षों के पुराने लंबित भुगतान की सूची उपलब्ध कराने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। 
सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित -जिला पंचायत के सदस्य नन्हेलाल धुर्वे ने सम्पूर्ण जिलें को सूखा घोषित करने का प्रस्ताव रखा जिले सर्व सम्मति से पारित करते हुए शीघ्र ही शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर भी चर्चा की गई।






रेडियों पर सुना मुख्यमंत्री का संदेश
सीईओं जिला पंचायत ने वासा पानी व बहम्नी शाला के बच्चों का पढाया
जबलपुर 26 अगस्त 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज मिल बांचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत जबलपुर की शासकीय प्राथमिक शाला वासा पानी एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बहम्नी में छात्र-छात्राओं को पढाया और उन्हें खेल सामग्री के साथ-साथ पेन, पेन्सिल, रबर एवं कम्पासों का वितरण किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ जिला पंचायत के सभी अधिकारियों ने ‘‘मिल बांचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम’’ के तहत में मुख्यमंत्री का संदेश 11ः45 से 12ः30 तक रेडिया पर बच्चों के साथ सुना। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सिंह ने सबसे पहले शासकीय प्राथमिक वासा पानी पहुंची और कक्षा दूसरी एवं तीसरी के बच्चों से नाम व कौन सी कक्षा में पढाई कर रहे हैं कि जानकारी ली। छात्र-छात्राओं ने अपने नाम बताने के साथ-साथ अपनी कक्षा का नाम बताने पर उपहार स्वरुप टाफियां भी दी। उन्होंने बच्चों से पहाडा एवं ए,बी,सी,डी, भी पढवाई। छात्र-छात्राओं से मध्यान्ह भोजन के संबंध में भी जानकारी ली। जिला पंचायत के अधिकारियों ने भी शाला की अन्य कक्षाओं में जाकर बच्चों को हिन्दी, गणित, विज्ञान, एवं सामाजिक विज्ञान विषय की जानकारी दी।
शासकीय प्राथमिक शाला बहम्नी में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कक्षा दूसरी तीसरी एवं चैथी कक्षा के छात्र-छात्राओं से हिन्दी की पुस्तक पढवाई एवं गणित के सवाल के जबाब पूछे।
इस अवसर पर जिला पंचायत मनरेगा के परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे,डा.परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, रुपा शुक्ला, अरुण सिंह, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन.नेमा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 25 August 2017

25-8-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 25 अगस्त 2017। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 26  शनिवार को दोपहर 3:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, शिक्षा विभाग की समीक्षा, संचार संकर्म समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के तहत निर्माण कार्यो की विभाग वार की समीक्षा की जाएगी। 
दो रोजगार सहायकों की संविदा समाप्त करने के दिये निर्देश
सीईओ जिला पंचायत ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा
जबलपुर 25 अगस्त 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत कुण्डम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यो में लापरवाही करने वाली ग्राम पंचायत गौरी के ग्राम रोजगार सहायक गुलाब सिंह, एवं ग्राम पंचायत टुरका के ग्राम रोजगार सहायक दुर्ग शाह की तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त करने के निर्देश जनपद पंचायत कुण्डम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष शेडें को दिये। वही ग्राम पंचायत टुरका के सचिव मुश्की लाल झारिया को कार्यो में लापरवाही बरतनें एवं निर्माण कार्यो में रुचि नहीं लेने पर निलंबित करने का तत्काल प्रस्ताव जिला पंचायत पे्रषित करने के निर्देश दिये। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत कुण्डम में निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों मंे स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के कार्य संतोषजनक नही है उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
श्रीमति सिंह ने समीक्षा बैठक में सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की इस अभियान में जनपद पंचायत की सबसे कम प्रगतिवाली ग्राम पंचायतो के सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करत हुये कहा कि जिन ग्राम पचायतों में मनरेगा योजना के तहत कम कार्य किया गया है उन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों ने 15 दिवस में प्रगति नही की तो उनकी सेवायें समाप्त करने की जावेगी। 
उन्होंने सरंपच सचिव ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी मस्टर रोल जारी किये जा रहें है उनका समय सीमा में मूल्यांकन कर श्रमिकों को भुगतान किया जाये, समय सीमा में मस्टर रोलों को भुगतान के लिए जनपद में प्रस्तुत नही करने वाले रोजगार सहायकों के वेतन से कटौती की जावेगी। 
श्रीमति सिंह ने मनरेगा स्टाम्प शुल्क पंच परमेश्वर एवं अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहें एक वर्ष के पूर्व के सभी निर्माण कार्यो को एक माह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जायें। 
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की गयी है। सभी के कार्य अविलम्ब प्रारंभ किये जाये। ग्राम रोजगार सहायक आवास के कार्यो की नियमित माॅनिटरिंग करे और जैसे ही अगली किश्त के लिए आवास तैयार होता है, तत्काल उसका जियो टैग किया जाये ताकि हितग्राही को अगली किश्त जारी की जा सकंे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी।
बैठक में जिला पंचायत मनरेगा के परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष शेंडें, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 24 August 2017

24-8-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 26 अगस्त को
जबलपुर 24 अगस्त 2017। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 26 अगस्त शनिवार को दोपहर 3:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, शिक्षा विभाग की समीक्षा, संचार संकर्म समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के तहत निर्माण कार्यो की विभाग वार की समीक्षा की जाएगी। 
पौधारोपण कार्य का अधिकारी नियमित करें निरीक्षण
सीईओं जिला पंचायत ने जनपद पंचायत जबलपुर की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 24 अगस्त 2017। पंचायत एवं ग्रामीण विाकस विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो तेजी लाये। कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण कराये। पुराने कार्यो को पूर्ण कराने के कार्य स्थलों का निरीक्षण किया जाये। विगत माह रोपे गये पौधों का नियमित रुप से निरीक्षण किया जाये। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाये। गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाये। जिन हितग्रहियों ने अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं कराया हैं उनके यहां तत्काल शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत जबलपुर के सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये। 
बैठक में जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, जिला पंचायत मनरेगा के परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन. नेमा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
उन्होंने समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। सरपंच,एवं सचिव रोजगार सहायक आपस में समन्वय बनाकर कार्य करे। जो सचिव कार्य नही करेगा उस पर कार्यवाही करते हुए रोजगार सहायक को प्रभार दिया जाएगा। इसी प्रकार जो सरपंच कार्य नहीं करते उन ग्राम पंचायतों के सरपंचों पर कार्यवाही करते हुए उप सरपंच के माध्यम से कार्य कराये जाएगे।
श्रीमती ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विगत माह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोपे गये पौधों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए नियमित निरीक्षण करे। निरीक्षण के दौरान पौधरक्षक को उपलब्ध कराई गई निरीक्षण पंजी में पौधों की संख्या एवं पौधों की स्थिति की स्पस्ट रुप से जानकारी अंकित की जाये। सभी ग्राम पंचायत भवनों में परियोजना वार रोपे गये पौधों की जानकारी का दीवार लेखन कराया जाये। 
उन्होनें जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों में ग्राम वार एवं परियोजना वार नियुक्त किये गये सभी पौधरक्षकों को पौधरक्षक का परिचय पत्र तत्काल जारी किया जाये। 
 शपथ दिलाई - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल की उपस्थित में सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को शपथ दिलाई गई कि ‘‘हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि 2022 तक नये भारत का निर्माण का, स्वच्छ भारत का, गरीबी मुक्त भारत का, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का, आतंकवाद मुक्त भारत का,संप्रदाय मुक्त भारत का, जातिवाद भारत का, अपनी ग्राम पंचायत के प्रति सभी दायित्वों निर्वहन करेगें, 2022 तक हर गरीब को घर दिलाएगें, हर हाथ को कुशल बनाएगें, सभी ग्राम पंचायतों को वृक्षों से आच्छादित करेगें,हर गांव तक सडक बनाएगें, हर गांव में स्व-सहायता समूह बनाएगें और समूह को आत्म निर्भर बनाएगें, मिशन अन्त्योदय को सफल बनाएगे’’।




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 16 August 2017

16-8-2017


कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
जबलपुर 16 अगस्त 2017। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत में ध्वजारोहण कर जिला पंचायत के सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्णा जन्माष्टमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।
झण्डावंदन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हर्षिका सिंह ने ‘‘नर्मदा सेवा यात्रा’’ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डॉ. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, रुपा शुक्ला, प्रदीप उपासे, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटेल, लेखाधिकारी आरती वानखेड़े, वाटरशेड तकनीकी विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह चैहान, राजकुमार पटेल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल, हथकरघा के सहायक संचालक ऐ.के. दीक्षित, खादी ग्रामोद्योग के उप संचालक विजय धुर्वे, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की टाक्स मैनेजर रुपल तिवारी, क्वालिटी माॅनीटर गीता चैहान, राकेश श्रीवास्तव, अधीक्षक अशोक वर्मा, आडीटर हेमराज राणा, स्टोर प्रभारी सुनील आनंद, राजेश जंघेला, राहुल गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, विनीत पाण्डेय, ओ. पी. रजक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






विशेष भोज में छात्र-छात्राओं को मिले खीर पुडी और लड्डू
जबलपुर 16 अगस्त 2017: पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसों, राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज छात्र-छात्राओं को खीर, पुडी, सब्जी एवं लड्डू का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसों, राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया गया। 
उन्होने बताया कि बताया मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज में छात्र-छात्राओं को सब्जी, पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण किया गया।
शालाओं में आयोजित किये गये विशेष भोज में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। विशेष भोज की जिले के तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों ने माॅनीटिरिंग भी की है।
अधिकारियों ने की माॅनीटिरिंग- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने शालाओं में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ-साथ स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा भी शालाओं में बच्चों के लिए आयोजित किये गये विशेष भोज की माॅनीटिरिंग की  है।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Friday, 11 August 2017

11-8-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
क्षतिग्रस्त शौचालयों की मनरेगा से करे मरम्मत
चैपाल में सीईओं जिला पंचायत ने दिये निर्देश

जबलपुर 11 अगस्त 2017। जिन हितग्राहियों के शौचालय पूर्व में बनाये गये थे और वह वर्तमान में उपयोग योग्य नही हैं ऐसे जीर्ण-शीर्ण शौचालयों का सर्वे कर मनरेगा से शौचालय बनाये जाये। उक सप्ताह में ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ नही होन पर संबंधित सचिव के विरुध्द भी कार्यवाही की जाएगी।  उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत बढैयाखेडा में आयोजित चैपाल में दिये ।
 इस अवसर पर जनपद पंचायत जबलपुर की जनपद सदस्य श्रीमती गुड्डीबाई, सरपंच श्रीमती मुन्नीबाई,जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन.नेमा एवं उपयंत्री प्रशात झा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमती सिंह ने चैपाल में ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली ।  उन्होने कहा कि यदि वे अपने गाँव को खुशहाल देखना चाहते हैं तो उन्हें गाँव के सभी घरों में श्वंय शौचालयों का निर्माण भी करना होगा। खुले में शौच के लिए जाने का जो बदनुमा दाग इस गाँव पर लगा है उसे मिटाने के लिए सभी ग्रामवासियों को मिल जुलकर प्रयास करने होंगे। उन्होने ग्रामीणों से कहा कि जिनके घरों में शौचालय बन गये हैं वे उनका इस्तेमाल भी करें
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि सभी लोग गणेश उत्सव तो धूम-धाम से मनाते हैं वह भी गंदगी में रहकर ऐसे में भगवान कैसे खुश होगे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद फिर इस गाँव में आयेंगे और न केवल ग्रामवासियों से शौचालय निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी लेंगे बल्कि घर घर जाकर बने हुए शौचालयों का भी निरीक्षण करेगे।  
श्रीमती सिंह ने जनपद सदस्य एवं सरपंच को आगे आकर ग्रामीणों के शौचालय निर्माण के कार्य मदद करे। उन्होंने सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को निर्देश दिये कि वह प्रतिदिन ग्राम पंचायत में प्रारंभ किये गये कार्यो की जानकारी देगे। ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में पेयजल, विद्युत की समस्या बताई वहीं शाला में स्व-सहायता समूह द्वारा गुणवक्ता पूर्ण खाना नही बनाये जाने की शिकायत भी की जिसकी दो दिसव में जिला स्तर के अधिकारियों से कराये जाने के निर्देश दिये गये।
चैपाल के बाद उन्होंने ग्राम में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाये जाने वाले आवासों का भी निरीक्षण किया और आवासों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में हितग्रहियों के यहां बनाये गये शौचालयों का अवलोकन भी किया और शौचालयों को मनरेगा से बनाने के निर्देश दिये।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 4 August 2017

4-8-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
यह समाचार जिला पंचायत के ब्लाग  www.prozpjabalpur.blogspot.com पर भी उपलब्ध है।
शासकीय भवनों में बनाये वाटर हारवेस्टिर सिस्टमः अध्यक्ष जिला पंचायत
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये निर्देश 
जबलपुर 4अगस्त 2017। ग्राम पंचायतों में पंचायतो भवन एवं आंगनवाडियों के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बनाये जा रहे सभी भवनों में वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बनाये जाये। भवनों में जब तक वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम नही बन जाता तब तक उस कार्य को पूर्ण नही किया जाये। तेरहवें वित्त से स्वीकृत किये गये कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में  दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, स्वेता सिंह, उर्मिला दाहिया, निर्मला पटेल, छोटी कुजांम, एवं अधिकारियों मनरेगा के परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे, लेखाधिकारी अमित मरावी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक देवव्रत मिश्रा, पीएचई के कार्यपालन यंत्री एम.के.श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.के.चौकसे, डीपीसी आर.पी.चतुर्वेदी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने पीएचई की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जहां जल-जल योजनाएं बंद हैं उनको तत्काल चालू कराई जाये। जहां पाईन लाईन टूटी हैं या मोटर जली हुई हैं इनकी तत्काल मरम्मत कराई जाये। श्रीमती पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्रहियों को अभी तक पटटे उपलब्ध नही कराये गये हैं उन्हें तत्काल पटटों् का वितरण किया जाये ताकि हितग्राही आवास का निर्माण कर सके।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी ने सभी सोसायटियों में खाद उपलब्ध कराने, जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण पटेल ने शालाओं में खेल कालखण्ड का सभी शालाअें में पालन कराने, शालाओं के बिलों का भुगतान कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में डाक्टर्स की कमी को दूर कराने, अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराने, खिल्लू अहिरवार ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नटवारा के 80 छात्र-छात्राओं को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिलने, राष्टीय राजमार्ग 12 जबलपुर से शहपुरा मार्ग में सुधार कराने, स्वेता सिंह ने दिव्यांगों को समय पर पेंशन का भुगतान कराने एवं सभी भवनों में वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम बनाने, उर्मिला दाहिया ने स्व-सहायता समूहों के गठन के संबंध में ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई कराने आदि पर चर्चा की। 
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यो को पंन्द्रह दिवस में पूर्ण करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाये। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 4लाख43 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इन पौधों की सुरक्षा करने के लिए गांव के ही व्यक्ति को पौधरक्षक के रुप में नियुक्त किया गया है। 200 पौधों की सुरक्षा के लिए एक पौधरक्षक एवं 200 से अधिक पौधे जहां रोपे गये हैं वहां एक से अधिक पौधरक्षको को पौधों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक पौधरक्षक को प्रतिदिवस मनरेगा योजना से 172 रुपये प्रतिदिवस के मान से राशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने बताया कि पूर्व में जिन हितग्रहियों के यहां शौचालय बनाये गये थे लेकिन वह आज क्षतिग्रस्त हैं ऐसे हितग्रहियों के यहां मनरेगा योजना से शौचालय निर्माण कराया जा है। 
श्रीमती सिंह ने सभी सदस्यों को बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नई व्यवस्था के तहत जिले की विभिन्न बैको में खोले गये खातों को बंद कर सम्पूर्ण राशि एक खातें में जमा की गई है। और उस राशि को व्यय करने के लिए राज्य स्तर से अनुमति लेकर व्यय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी आॅनलाईन है। जिला पंचायत के सभी सदस्यों को आने आने दिनों में राज्य स्तर पर प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। 
बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत छूटे हुए शून्य से लेकर पांच सौ की आबादी वाले गांवों को आवागमन से जोडने के लिए 43 सडको को बनाने की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सीसीरोड की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं की आय-व्यय पर भी चर्चा की गई।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 3 August 2017

3-8-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज 

 जबलपुर 3अगस्त 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 4 अगस्त 2017 शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, पौधारोपण, जिला पंचायत के बजट अनुमोदन पर चर्चा, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, पेयजल विभाग की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, इन्दिरा आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सी.सी.रोड एवं सडक निर्माण से संबंधित योजनाओं में प्राप्त एवं व्यय की गई राशि की समीक्षा की जाएगी। 
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर








Wednesday, 2 August 2017

2-8-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
अभियान चलाकर पूर्ण कराये कार्यः आयुक्त मनरेगा
संभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
जबलपुर 2 अगस्त 2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय गामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किये जा रहे कार्यो में तेजी लाई जाये। अधूरे निर्माण कार्यो को अभियान चलाकर पर्ण किया जाये। योजना में कार्य करने वालें श्रमिको को समय पर भुगतान किया जाये। लंबति भुगतान होने पर संबधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। जाॅबकाडधारियों का शत-प्रतिशत आधार सत्यापन किया जाये। उक्त निर्देश मनरेगा आयुक्त श्रीमती जी.व्ही.रश्मि ने वेटनरी काजलेज के सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिये। 
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत जबलपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, मनरेगा परिषद के अधीक्षण यंत्री एम.के. जैन, संयुक्त आयुक्त सुदर्शन कुमार सोनी, जबलपुर एवं संभाग के सभी जिलें के मनरेगा के परियोजना अधिकारी, लेखाधिकारी, वरिष्ट डाटा मैनेजर, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, मौजूद रहे।
अभियान चलाकर पूर्ण कराये कार्य- मनरेगा आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुराने अपूर्ण कार्यो को अभियान चलाकर पूर्ण कराये और पूर्ण किये गये कार्यो की पूर्णता प्रमाण पत्र आॅनलाइन दर्ज कराये।
सुबह-शाम देखे पोर्टल- उन्होंने सभी जनपद पंचायतोे के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सुबह जब कार्यालय आते हैं सबसे पहले कम्प्यूटर में कितने मस्टररोल भुगतान के लिए लंबित है एवं शाम को जाते समय कितने मस्टर रोलो का भुगतान किया गया है।  
समन्वय कनाकर करे कार्य- आयुक्त मनरेगा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी एक दूसरे के पूरक होते है। वह समन्वय बनाकर कार्य करे ताकि योजना के कार्यो में प्रगति लाई जा सके।
सप्ताह में दो बार करे समीक्षा- उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि सहायक यंत्री के साथ सप्ताह में दो वार निर्माण कार्यो की  कार्यवार समीक्षा करे ताकि कौन सा कार्य किस स्थिति में हैं उसकी वास्तविक जानकारी का पता चल सके।
निर्माण कार्यो का करें निरीक्षण- मनरेगा आयुक्त श्रीमती रश्मि ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह समीक्षा बैठकों के साथ-साथ निर्माण कार्यो का तकनीकी अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी करे, ताकि कार्यो की सत्यता का पता चल सके। 
समस्याओं को लिखित में भेजे-उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एम.आई.एस से संबंधित या पोर्टल से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उनकों लिखित में परिषद को भेजे, और जब तक उस समस्या का निराकरण नही हो जाता हैं तब तक उसके संबंध में अवगत कराया जाये। गभीर समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तरा साप्टवेयर पर भी दर्ज की जाये ताकि राज्य स्तर से समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जा सके।
अधिकारियों को करे प्रशिक्षित- मनरेगा आयुक्त ने जबलपुर एवं संभाग के सभी जिलों के मनरेगा परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये कि सहायक कृषि उद्यानिकी को अभी एपीओं की जिम्मेदारी दी गई उन्हें जिला स्तर पर दो से तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाये ताकि वह अपने कार्य को बेहतर कर सके। 
सभी कार्य कार्य करे प्रारंभ- मनरेगा के वाटरशेड योजना के तहत सेल्फ आफ प्रोजेक्ट में शामिल किये गये सभी कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराया जाये। जाॅबकार्डधारिी परिवारों का शत-प्रतिशत वेरीफिकेशन कराया जाये। जिन जनपद पंचायतों में यह कार्य लंबित हैं उन जनपद पंचायतों में शिविर लगाकर यह कार्य किया जाये। सभी गांवों में बच्चों को खेलने के लिए खेल मैदान एवं अंतिम संस्कार के लिए शांतिधाम का अनिवार्यरुप निर्माण किया जाये।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


Tuesday, 1 August 2017

1-8-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 4 अगस्त को 
जबलपुर 1अगस्त 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 4 अगस्त 2017 शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, पौधारोपण, जिला पंचायत के बजट अनुमोदन पर चर्चा, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, पेयजल विभाग की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, इन्दिरा आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सी.सी.रोड एवं सडक निर्माण से संबंधित योजनाओं में प्राप्त एवं व्यय की गई राशि की समीक्षा की जाएगी। 
मनरेगा की संभागीय समीक्षा बैठक आज
जबलपुर 1अगस्त 2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 2 अगस्त बुधवार को प्रातः 10:30 बजे से वेटनरी कालेज के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 2 अगस्त को वेटनरी कालेज में मनरेगा की आयुक्त जी.व्ही.रश्मि की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह समय पर समीक्षा में जानकारी के उपस्थित होना सुनिश्चित करे। 


कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
घर-घर तक पहुंचने लगे वाहन
सुदूर सडक बनने से आना-जाना हुआ आसान
जबलपुर 1अगस्त 2017। हरदुआ कला के वार्ड क्रमांक 16 में मोटर साईकिल एवं चार पहिया वाहनों से पहुंचना अब आसान हो गया है। यहां रहने वालें लोगों के लिए मनरेगा की उपयोजना सुदूर सडक ने अपने-अपने वाहन घर तक ले जाना आससान कर दिया है। जबलपुर जिले की जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत हरदुआकला में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 6लाख 80हजार की लाागत से दीपू यादव के घर से मुख्य सडक तक लगभग एक किलामीटर लम्बी सडक स्वीकृत की गई। 
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कौशिल्या बाई ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 के लोगों को सडक तक आने-जाने में परेशानी होती थी। वार्ड क्रमांक 16 के पंच रवि मेहरा द्वारा ग्राम सभा में सडक बनाने का प्रस्ताव रखा,जिसे सर्व सम्मति से स्वीकृत करते हुए मनरेगा योना से वित्तीय 2015-16 में ही सडक का कार्य प्रारंभ किया गया। सडक बन जाने से अब वार्ड के लोग आसानी से मोटर-साईकिल एवं चार पहिया वाहनों से आना जाना कर रहे है। 
पंच रवि मेहरा ने बताया कि वार्ड से मुख्य सडक तक जाने के लिए कच्चा रास्ता था जिसमें पैदल चलने में भी परेशानी होती थी। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाता था तो उसे इलाज के लिए मुख्य सडक तक लाने में बडी परेशानी होती थी। सडक बन जाने से वार्डवासियों की समस्या का निराकरण हो गया हैं और घर से मुख्य सडक तक आना-जाना आसान हो गया है। 
उन्होनें बताया कि पहले घर से मुख्य सडक तक एक किलोमीटर तक का सफर करने में पहले लगभग 20 से 25मिनिट लगते थे लेकिन अब यह रास्ता तय करने में 5से 10 मिनिट लगते है। यहां के किसान देवेन्द्र यादव ने बताया कि रास्ता ठीक नहीं होने के हम हमारा टेªक्टर भी घर पर लाने में बडी दिक्कत होती थी, लेकिन अब एंसा नही है।
ग्राम पंचायत के सचिव सुम्मत कुशवाहा. ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में 6लाख 80हजार की लागत से दीपू यादव के घर से मुख्य सडक तक लगभग एक किलामीटर लम्बी सडक स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किया गया। सडक के निर्माण कार्य में 2560 मानव दिवस सृजित किये गये है। इस कार्य में मजदूरी पर 4लाख रुपये एवं सामग्री पर 2लाख 80हजार रुपये व्यय किये गये है। सुदूर सडक का कार्य वित्तीय वर्ष 2016-17 में पूर्ण किया गया है। 
ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक ब्रजेश गर्ग ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा हैं जिससें वह आर्थिक रुप से भी सशक्त बन रहे है। मनरेगा योजना ही एक ऐसी योजना हैं जिससे गांवों का सवार्गीण विकास हो रहा है।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 31 July 2017

31-7-2017

सेवा निवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई
जबलपुर31 जुलाई2017। सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी को आज शासकीय कार्य से सेवा निवृत्त होने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने भावभीनी विदाई देते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग की ओर श्री मरावी को सेवा निवृत्त होने पर शाल, श्रीफल एवं आम का पौधा देकर विदाई दी।
श्री मरावी ने सामाजिक न्याय विभाग में 37 वर्ष से अधिक विभिन्न पदों का दायित्व का निर्वाहन किया है।
शुभकामनाऐं देने वालों में सामाजिक न्याय विभाग के नोडल अधिकारी डा.राम नरेश पटेल, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी पदीप उपासे,कल्पना पाण्डेय, रुपा शुक्ला, डा.परवीन कुरेशी, लेखाधिकारी अमित मरावी, वरिष्ट लेखाधिकारी कविता पटेल, लेखाधिकारी आरती वानखेडे, डी.पी.सी. आर.पी.चतंर्वेदी, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल, राजेन्द्र सिंह चैहान,सामाजिक न्याय विभाग के आर.के. दीक्षित,आर.के.जैन, जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, ओमकार सिंह ठाकुर, स्टोर प्रभारी सुनील आनंद, ओ.पी.रजक, रेशम विभाग के फील्ड अधिकारी डी.पी.तुरकर, हथकरघा के संयुक्त संचालक विजय धुर्वे,सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।


खेल मैदान बनने से जागी खेलों में रुचि
प्रत्येक रविवार को होता हैं क्रिकेट मैच
जबलपुर 31 जुलाई2017। ’’पढोगे लिखोगे बनोगे नवाव-खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब’’लेकिन अब ऐसा नही है। गांव की प्रतिभाओं को अवसर मिले तो वह भी अपनी प्रतिभा की दम पर अपना नाम रोशन कर सकते है। यह कहना है जबलपुर जिले के जनपद पंचायत मझौली के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया के कक्षा11 में पढने वाले छात्र हरिनारायण, रामकिशन, बद्री, अशोक, प्रदीप, नरेन्द्र, रुपसिंह, कृष्ण शुक्ला, सोमनाथ शुक्ला का। इन्होंने बताया कि गांव के खेल मैदान में हम लोग प्रतिदिन क्रिकेट खेलते है। यहाॅ हर रविवार को क्रिकेट मैंच खेला जाता है। यहाॅ का ग्राउण्ड अच्छा होने की वजह से सिहोरा के छात्र भी हमसे क्रिकेट के मैच खेलने आतें है। पहले यहाॅ खेल मैदान न होने के कारण हम सब यहां से 10 कि.मी. दूर सिहोरा के ग्राउण्ड में क्रिकेट खेलने जाया करते थें। लेकिन अब ऐसा नही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना खेल मैदान से 13लाख 85 हजार की लागत से खेल मैदान का निर्माण कराया गया। 
यहाॅ की सरपंच श्रीमती नेहा शुक्ला ने बताया कि गांव में खेल मैदान नही होने की वजह से गांव के बच्चें खेल नही पाते थे, जिससे गांव में खेल लगभग समाप्त हो चुके थे। लेकिन भला हो मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान का जिसने गांव में न सिर्फ खेल मैदान बना बल्कि गांव बच्चों ने पुनः खेल खेलने की इच्छा जाग उठी है। उन्होनें बताया कि गांव से खेल प्रतिभाएं लुप्त होती जा रही थी। इन प्रतिभाओं को उतारने के लिए खेल मैदान योजना वरदान साबित हों रही है। 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिनारी खमरिया के शिक्षक वसीम अंसारी वैसे तो विज्ञान विषय पढाते है लेकिन वह खेल शिक्षक की भी जिम्मेदारी निभा रहे है। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होने बताया कि वर्तमान में सबसे ज्यादा बच्चें क्रिकेट खेलना चाहते हैं लेकिन खेल मैदान नहीं होने के कारण पहले उन्हे मायूसी होती थी लेकिन अब ऐसा नही है। खेल मैदान बन जाने के कारण क्रिकेट के साथ-साथ फुटबाल, वालीवाॅल, कबड्डी, खो-खो में भी छात्र-छात्राओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। 
मिडिल स्कूल के प्राचार्य संजय ज्योतिषी ने बताया कि आज-कल खेल का ही अपना अलग महत्व है। बच्चें को पढाई के साथ-साथ खेलना भी जरुरी है। 
यहाॅ के सचिव जितेन्द्र यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान के तहत 13.85 लाख की लागत से ग्राम पंचायत का कार्य कराया गया। जिसमें 5075 मानव दिवस सृजित किये गये है। खेल मैदान के कार्य में 8 लाख 47 हजार रुपये मजूदरी एवं 5लाख 37 हजार रुपये सामग्री में व्यय किये गये है। खैल मैदान का कार्य वर्ष2015-16 में प्रारंभ हुआ और वर्ष 2016-17 में पूर्ण हुआ है। गांव में खेल मैदान बनने से एक तो यहाॅ के बच्चे एवं युवा खेलों से जुडे रहें है और यहाॅ के लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने से उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हुआ है।
यहाॅ के युवा बताते है खेल मैदान में सुबह उठकर हम दौड़ लगाते है जिससे हमें पुलिस सेना में होने वाली भर्ती में मदद मिलेगी। रमेश, बंटी, सुरेश, बालमुकुंद, पवन, अंकित यादव, राजभान पटेल बताते है कि नये साल के जनवरी माह में पडोस के गांव वालों के साथ यहाॅ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद स्तर की टीमें भाग लेती है। खेल मैदान बनने से हम लोग मिडिल स्कूल एवं हाईस्कूल के छात्रों के बीच हर रविवार को मैच खेलते है।
जनपद पंचायत मझौली में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि गांव के बच्चों को सही समय पर अवसर प्रदान किये तो वह भी अपना नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले जा सकते है। खेल मैदानों में जनपद स्तरीय एवं जिला स्तरीय आयोजित की जाएगी और अच्छा खेल खेलने वाले प्रतिभागियों का जिला स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय टीमो में चयन हो सकेगा।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 29 July 2017

29-7-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 4 अगस्त को 
जबलपुर 29 जुलाई 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 4 अगस्त 2017 शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, पौधारोपण, जिला पंचायत के बजट अनुमोदन पर चर्चा, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, पेयजल विभाग की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, इन्दिरा आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सी.सी.रोड एवं सडक निर्माण से संबंधित योजनाओं में प्राप्त एवं व्यय की गई राशि की समीक्षा की जाएगी। 
जिला पंचायत सदस्य ने महिलाओं को किया जागरुक
जबलपुर 29जुलाई2017। जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती छोटी बाई कुंजाम ने गत दिवस जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत बारहा में महिलाओं से संवाद किया और उन्हें शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें बताया कि घर एवं घर के आस-पास साफ-सफाई रखें, खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोये ताकि हाथों के कीटाणुओं को साफ किया जा सके। 
उन्होनें बताया कि स्कूल के माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। बच्चों से स्कूल में क्या-क्या पढाई की हैं की जानकारी के साथ-साथ साफ-सफाई के बारे में जानकारी ले। 
निरीक्षण के दौरान जिला स्वच्छ भारत के प्रेरक साहिल गोयल, ब्लाक समन्यवयक सुषमा सरफरे ने भी ग्रामीणों महिलाओं को स्वच्छता के बारे जानकारी दी। उन्होने सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों के यहां अभी शौचालय नही बने है उनके यहां एक सप्ताह में शौचालयों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये। जिन हितग्राहियों के शौचालय क्षतिग्रस्त हैं उन शौचालयों की मरम्मत मनरेगा से की जाये। 



विशेष शिविरों में शामिल हो बैंक अधिकारी
जबलपुर 29जुलाई2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के जाबकार्डधारी परिवारों के आधार को बैंक के खाते से लिंक करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आज से 5 अगस्त तक लगाये जा रहे विशेष शिविरो में बैंक के अधिकारी भी अनिवार्य रुप से शामिल हो। यह निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह न आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में मनरेगा की लेखाधिकारी आरती वानखेडे एवं एल.डी.एम. सहित अन्य बैकों के अधिकारी मौजूद रहे। 
श्रीमती सिंह ने बैक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य करने वाले श्रमिको का शत प्रतिशत भुगतान आधार आधारित भुगतान के माध्यम से किया जाना हैं। आधार कार्ड को नरेगा बैक एवं पोस्ट आफिस में सीडिंग करने एवं डाटा का सत्यापन करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सभी पेंशनधारियों एवं मनरेगा में कार्य करने वाले सभी श्रमिको के आधार को बैंक में उपलब्ध कराये गये आधार से सत्यापन किया जा सकेगा।
  उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर पर 29 जुलाई से 5 अगस्त तक विशेष शिविर लगाने का कलैण्डर भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। इन विशेष के माध्यम से सुधार किये जा रहे डाटा की माॅनीटिरिंग राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। श्रीमती सिंह ने बैक अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविरों में बैंक के अधिकारी अनिवार्य रुप से शामिल हो। जिन बैकों के अधिकारी शिविरों में शामिल नही होगे उनके विरुध्द कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 27 July 2017

27-7-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपु
आवास एवं वृक्षारोपण कार्यो का किया निरीक्षण
जबलपुर27जुलाई2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन श्रीमती हर्षिका सिंह न गत दिवस जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत कुकरीखेडा एवं महगवां बरेला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किये गये वृक्षारोपण एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का औचक निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन नेमा एवं उपयंत्री अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
उन्होने सबसे पहले ग्राम पंचायत कुकरीखेडा में वृक्षारोपण के कार्य का देख और सचिव एवं रोजगार सहायक से पौधरक्षक की जानकारी ली। सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत में दो परियोजनाओं के तहत लगभग पांच सौ पौधे रोपे गये हैं,रोपे गयेे पौधों की सुरक्षा करने के लिए दो पौधरक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पौधरक्षकों द्वारा पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा की जा रही है। पौधों की सुरक्षा के लिए कटीली झाडियों का उपयोग किया गया हैै।
 श्रीमती सिंह ने सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि पौधारोपण के कार्य का नियमित निरीक्षण किया जाये। निरीक्षण पंजी में पौधों की संख्या एवं पौधों की गुणवक्ता के संबंध में अनिवार्यरुप से टीप अंकित की जाये। 
हितग्राहियों से ली जानकारी- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत महगवां बरेला में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से समय पर किस्तों का भुगतान होने के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव में 12-से 15 लोगों के आवास बनाये जा रहे है। उन्हें किस्तों का समय पर भुगतान किया जा रहा है। यहां के सचिव ने बताया की ग्राम पंचायत में 15 हितग्राहियों के यहां आवास बनाये जा रहे है। सभी हितग्राहियों के यहां आवास बनाये का कार्य प्रारंभ किया गया है। 8-10 हितग्राहियों के यहां छत भी डाली जा चुकी है। जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगे। 
गांव को बनाये खुले में शौचमुक्त- श्रीमती सिंह ने गांव में आवासों के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बात करते हुए घरों में बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने को कहा। उन्होनें ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों एवं जहरीले जीव-जंतुओं के काट लेने के भी खतरे से भी अवगत कराया। उन्होनंे सरपंच एवं सचिव को ग्राम पंचायत में जिन हितग्राहियों के यहां अभी शौचालय नही बन पाये हैं तत्काल शौचालय का निर्माण कराया जाये। जिन हितग्राहियों के यहां शौचालय क्षत्रिग्रस्त हो गये हैं उनको मनरेगा से सुधार कार्य कराया जाये।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर



Wednesday, 26 July 2017

26-7-2017

कार्यालयजिला पंचायत जबलपुर
  पंचायत भवन बनने से काम करना हुआ आसान
ग्राम पंचायत से निकल रहे मस्टर रोल
समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आॅन लाइन फीड की जा रही जानकारी
जबलपुर 26जुलाई2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से ग्राम पंचायत कैलवास जनपद पंचायत मझौली जिला जबलपुर में पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में काम करना आसान हो गया है। पंचायत भवन बन जाने से ग्रामीण पंचायत में आते हैं और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
पंचायत भवन बनने से गांव के लोगों को ग्राम पंचायत में बैठने की सुविधा हो गयी है। मनरेगा योजना में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड एवं उनके मस्टर आसानी से निकाले जा रहे है, और समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं जन्म मृत्यु की आॅन लाइन फीडिंग की जा रही है।  
यहां के सरपंच श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनने से जनपद पंचायत कम आना जाना हो गया है। पहले प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय मझौली आना जाना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में मेल के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पंचायत भवन बनने एवं और उसमें कम्प्यूटर लगने से गांव के लागों के साथ-साथ मुझे भी रोजगार सहायक के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जाती है। 
यहां के पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तो था लेकिन वह टूटा फूटा एवं खपरेल था, जिसमें वारिश के समय पानी गिरता रहता था, पंचायत भवन में शासन से संबंधित जानकारी सरपंच या सचिव के घर पर ही रखना पडती थी। लेकिन अब ऐसा नही है। पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया हैं और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन का कार्य मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से प्रारंभ किया गया। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से एक तो ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया और गांव के लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। 
    ग्राम पंचायत के सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कैलवास में मनरेगा योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से 12.85 लाख रूपये की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन स्वीकृत किया गया है, जिसमें 9 लाख 99 हजार रुपये मनरेगा एवं 2 लाख 85 हजार रुपये पंच-परमेश्वर की राशि से वर्ष 2015-16 स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किया गया। और इसी वित्तीय वर्ष में कार्य पूर्ण किया गया। पंचायत भवन के कार्य में 1600 मानव दिवस श्रृजित किये गये है। पंचायत भवन बनने से गांव के लागों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। 
यहां की रोजगार सहायक श्रीमती ज्योति गोटिया ने बताया कि ग्राम पंचायत में भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। मनरेगा में मजदूरों की आंनलाइन डिमांड मस्टर जारी करना एवं उनकी वेजलिस्ट बनाने का कार्य सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जो ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही हैं उनकी जानकारी ई-मेल के माध्यम से तत्काल जनपद पंचायत प्रेषित की जा रही है। इसके अलावा गांव के पढे लिखे लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों के आधार कार्ड भी निकाल कर दिये जाते है समग्र सामाजिक्र सुरक्षा कार्यक्रम एवं जन्म मृत्यु की जानकारी भी आनलाइन फीड की जा रही है। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में न केवल बैठक व्यवस्था सुदृढ हुई है बल्कि कार्पोरेट जगत जैसे व्यवस्था होने से ग्राम पंचायत पदस्थ कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को कार्य करने में अत्यंत सुविधा एवं समय पर कार्य करने की प्ररणा मिली है।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 19 July 2017

19-7-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
वृक्षारोपण कार्य का सप्ताह में दो दिन करे निरीक्षण
निरीक्षण पंजी में अंकित करे पौधों की संख्या एवं स्थिति
जबलपुर 19जुलाई2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सहायक यंत्रियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दो जुलाई को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना रोपे गये पौधों की सुरक्षा करने के निर्देश दिये है। 
जारी किये गये निर्देशों में रोपे गये पौधों की शत-प्रतिशत सुरक्षा के लिए कटीली झाडियों से बाड, टी-गार्ड एवं फैसिंग आदि की व्यवस्था की जाये। पौधों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किये गये पौधरक्षक को परियोजना की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाये। ग्राम पंचायत का प्रभारी उपयंत्री, सचिव एवं रोजगार सहायक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरीक्षण करे। 
प्रत्येक परियोजना में पौधरक्षक के पास एक-एक निरीक्षण पंजी अनिवार्य रुप से संधारित की जाये। पंजी में उपयंत्री, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की उपस्थिति में परियोजना में रोपे गये पौधों की संख्या गिनकर अंकित की जाये। प्रत्येक सप्ताह सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक पौधों का निरीक्षण करे एवं पंजी में निरीक्षण की टीप अंकित की जाये। उक्त पंजी में निरीक्षण करने वाले जिला स्तर एवं जनपद स्तर के सभी अधिकारी अपनी निरीक्षण की टीप अनिवार्य रुप से अंकित करे।
श्रीमती सिंह ने जारी किये गये निर्देशों के साथ एक प्रपत्र भी दिया गया है, जिसमें ग्राम का नाम, परियोजना का प्रकार,पौधरक्षक का नाम, पौधरक्षक को जारी की गई राशि की जानकारी, रोपे गये पौधों की प्रजाति, कुल रोपे गये पौधों की संख्या, एवं पौधों की सुरक्षा के लिए किये गये प्रयासों की जानकारी संधारित की जाये। 
सभी ग्राम पंचायत भवनों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत परियोजना वार रोपे गये पौधों की जानकारी का दीवार लेखन कराया जाये। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालनप अधिकारी ग्राम पंचायतों में ग्राम वार एवं परियोजना वार नियुक्त किये गये सभी पौधरक्षकों को पौधरक्षक का परिचय पत्र तत्काल जारी किया जाये। 
उन्होने जिला पंचायत में पदस्थ सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्माण कार्यो का निरीक्षण के साथ-साथ वह पौधारोपण के कार्य का भी निरीक्षण करे।


मनरेगा के पंचायत भवनों से मिलने लगी लोक सुविधाएँ
सफलता की कहानी
जबलपुर 19जुलाई2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी स्कीम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से पंचायत मुख्यालयों पर बनाये गये पंचायत भवनों से आमजन को लोक सुविधाएँ आसानी से मुहैया होने लगी हैं। अब ग्रामीणों को शासन की महती योजनाओं का त्वरित लाभ मिलने लगा है। पंचायत भवन में उचित बैठक व्यवस्था और विभिन्न योजनाओं की कम्प्यूट्रीकृत जानकारी प्राप्त होने लगी है। अब ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर ग्रामीण द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में काम की मांग करनाए योजनाओं के लाभ लेने हेतु आवेदन करना और ग्रामसभा की कार्यवाही में भाग लेना और अधिक सुविधाजनक हो गया है। शासन ने इन ग्रामीणों को आधारभूत सुविधाएँ मुहैया कराने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनायी गई है, जिनका क्रियान्वयन मूलरूप से ग्राम पंचायत स्तर से ही किया जाता है। 
मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से अब तक 1600 से अधिक ग्राम पंचायत भवन निर्मित किये जा चुके हैं। चार हजार पंचायत भवन निर्माणधीन है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। वही जबलपुर जिले में 145 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 29 पंचायत भवन का कार्य पूर्ण किया जा चुका शेष का कार्य प्रगतिरत हैं। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत पोला में बनाया गया पंचायत भवन का मनरेगा परिषद के अंधीक्षण यंत्री एम.के.जैन द्वारा भी निरीक्षण किया गया है। उन्होने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से पंचायत भवन बनने से हुए फायदे के संबंध में बात की। ग्रामीणों ने श्री जैन को बताया कि पंचायत भवन बनने से उन्हे शासन की योजनाओं की जानकारी सरपंच ,सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से मिल रही है। पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है और ग्रामीणजन को इसका लाभ मिल रहा है।  पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है और ग्रामीणजन को इसका लाभ मिल रहा है। 
मनरेगा से बनाये गये इन पंचायत भवन निर्माण में अधिकतम दस लाख रूपये महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से तथा शेष राशि पंच परमेश्वर योजना, विधायक,सांसद निधि से जुटाई गई है। क्लस्टर मुख्यालय की ग्राम पंचायत भवन की लागत 14.15 लाख रूपये तथा अन्य ग्राम पंचायत भवन निर्माण की लागत 12.85 लाख रूपये रखी गई है। पंचायत भवन में मीटिंग हॉलए सरपंच कक्षए सचिव कक्षए दस्तावेज संधारण हेतु कक्ष, शौचालय आदि का निर्माण किया गया है। इन भवनों में बिजली, बैठक व्यवस्था, दस्तावेज संधारण एवं इंटरनेट सहित कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था भी की गई है। भवन के निर्माण में ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर भी मुहैया हुये हैं। 


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 10 July 2017

10-7-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनायेःसीईओं जिला पंचायत
समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सचिव,व रोजगार सहायको को कारण बताओं नोटिस जारी  करने के दिये निर्देश
जबलपुर 10जुलाई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि वह ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लाये और ग्राम पंचायतों को खुलें में शौच मुक्त बनाये। श्रीमती सिंह ने यह निर्देश पं. लज्जा शंकर झा माॅडल स्कूल के सभाकक्ष में आज जनपद पंचायत जबलपुर की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये।
अनुपस्थितों को कारण बताओं नोटिस होगे जारी- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत जबलपुर की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश जनपद पंचायत जबलपुर के सीईओं को दिये। उन्होनें सभी को निर्देशित करते हुये कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्व में निर्माण किये गये शौचालयों के एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से फोटो ग्राफस पोर्टल पर अपलोड किये जाये। जिन ग्राम पचायतों के फोटो अपलोड नही किये जायेगें उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
उन्होंने स्चव्छ भारत मिशन की ग्राम पंचायत बार समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत मंगेली, कालादेही, मुकुनवारा,बम्हनी बरेला, हरदुली, सोहड, नानाखेडा सालीवाडा देवद्वार, बम्हनी धवई, हुल्की, सिलुवा,सुकरी, पिपरिया मेडीकल, पडुआ परासिया, ऐंठाखेडा, ढोंडा, टींगन, मुकुनवारा, घाटपिपरिया, बरगी, सालीवाडा बरगी, पिपरिया रैपुरा, तिन्सी, तिन्सा,सगडा झपनी,चारघाट, हर्रई,जोगीढाना, और ग्राम पंचायत निगरी को 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त बनाने के निर्देश दिये।
क्षतिग्रस्त शौचालय बनाये मनरेगा से-श्रीमती सिंह ने सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश करते हुए कहा कि जिन हितग्रहियों के पूर्व में निर्मल भारत अभियान के तहत बनाये गये थे जो क्षतिग्रस्त हैं उनको मनरेगा से मस्टररोल जारी कर उपयोग योग्य बनाये जाये। 
पन्द्रह दिन में करे सुधार नहीं तो होगी कार्यवाही-श्रीमति सिहं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी येाजना के तहत 02 जुलाई को रोपे गये पौधों की सुरक्षा करने के निर्देश दिये। उन्हांेनें सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करत हुये कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कम कार्य किया गया है उन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों ने 15 दिवस में कार्यो में प्रगति नही की तो उनकी सेवायें समाप्त की जावेगी। 
जी.आर.एस. के वेतन से होगी कटौती- उन्होनें ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी मस्टर रोल जारी किये जा रहें है उनका समय सीमा में मूल्यांकन कर श्रमिकों को भुगतान किया जाये,समय सीमा में मस्टर रोलों को भुगतान के लिए जनपद में प्रस्तुत नही करने वाले रोजगार सहायकों के वेतन से कटौती की जावेगी। उन्होनें योजना के तहत रोपे गये पौधो की सुरक्षा के लिए चिन्हित किये गये पौधरक्षकों की जानकारी तीन दिवस में पोर्टल पर अपलोड की जाये। उक्त कार्य समय सीमा में नही करने पर ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही की जावेंगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना-उन्होनें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की गयी है। सभी के कार्य अविलम्ब प्रारंभ किये जाये। ग्राम रोजगार सहायक आवास के कार्यो की नियमित माॅनिटरिंग करे और जैसे ही अगली किश्त के लिए आवास तैयार होता है, तत्काल उसका जियो टैग किया जाये ताकि हितग्राही को अगली किश्त जारी की जा सकंे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी।
ये रहे मौजूद-समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, दिव्या त्रिपाठी, सहायक यंत्री एस.एन.नेमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 







मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 7 July 2017

7-7-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सीईओ जिला पंचायत ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा
कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओं नाटिस जारी करने के दिये निर्देश
जबलपुर 7जुलाई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत मझौली एवं सिहोरा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न विभाग की समीक्षा की समीक्षा के दौरान कम प्रगतिवाली ग्राम पंचायातों के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायकों एवं संबंधित ग्राम पंचायत के प्रभारी उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पहले जनपद पंचायत मझौली की समीक्षा करते हुये ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पचायतों मंे स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के कार्य संतोषजनक नही है उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
श्रीमति सिंह पंचायत एवं ग्रामीण किवास विभाग की समीक्षा बैठक में सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की इस अभियान में जनपद पंचायत की सबसे कम प्रगतिवाली ग्राम पंचायतो के सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। कम प्रगतिवाली ग्राम पंचायतों में भीटा, उमरिया, महगवां, देवरी रजवई हथलेवा, बरही, बरखेडा, दोहतरा, हरसिंघी एवं बघेली शामिल है। इन पंचायतों में 15 दिवस में शौचालय निर्माण के कार्यो में प्रगति नही आने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। वही इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत महगवां बम्होरी,पडरिया हरदुआकला, मुरैठ देवरी सहजपुरा उमरिया ढिरहा, छीतापाल, कैलवास पहरुआ एवं अमगवां देवरी के सरपंच सचिव व ग्राम रोजगार सहायको के कार्य की प्रशंसा करते हुये 15 अगस्त में सम्मानित करने के निर्देश दिये। 
श्रीमति सिहं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी येाजना के तहत 02 जुलाई को रोपे गये पौधों की सुरक्षा करने के निर्देश दिये  उन्हांेनें सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करत हुये कहा कि जिन ग्राम ंपचायतों में मनरेगा योजना के तहत कम कार्य किया गया है उन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों ने 15 दिवस में प्रगति नही की तो उनकी सेवायें समाप्त की जावेगी। 
उन्होनंे सरंपच सचिव ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी मस्टर रोल जारी किये जा रहें है उनका समय सीमा में मूल्यांकन कर श्रमिकों को भुगतान किया जाये, समय सीमा में मस्टर रोलों को भुगतान के लिए जनपद में प्रस्तुत नही करने वाले रोजगार सहायकों के वेतन से कटौति की जावेगी। 
मनरेगा योजना में जिन ग्राम पंचायतों में कम प्रगति है उन ग्राम पंचायतों की जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सप्ताह में एक दिन विशेष रुप से समीक्षा करें एवं प्रगति से जिले को अवगत कराया जायें। श्रीमति सिंह ने मनरेगा स्टाम्प शुल्क पंचपरमेश्वर एवं अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहें एक वर्ष के पूर्व के सभी निर्माण कार्यो को एक माह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जायें। 
उन्होनंे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की गयी है। सभी के कार्य अविलम्ब प्रारंभ किये जाये। ग्राम रोजगार सहायक आवास के कार्यो की नियमित मानिटरिंग करे और जैसे ही अगली किश्त के लिए आवास तैयार होता है। तत्काल उसका जियो टैग किया जाये ताकि हितग्राही को किश्त जारी की जा सकंे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी।
श्रीमति सिंह सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि पुराने वर्षो के अधूरे इंद्रा आवासों के कार्यो को मनरेगा योजना सेे हितग्राहीवार मस्टर रोल जारी कर आवासों को पूर्ण कराया जाये। जो हितग्राही अधूरे आवास को पूर्ण कराने में विलम्ब करते है या लापरवाही करते है, उनके विरुद्ध राशि की वसूली का प्रकरण पंजीबद्ध करावें। 
उन्होनें सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुये समय पर हितग्राहियों को पेशन का लाभ दिया जाये मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना कर्मकार मण्डल, जनश्री बीमा योजना, आदि की भी समीक्षा की सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी ने ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि समग्र पोर्टल पर हितग्राहियों की प्रदर्शित हो रही सूची शत्-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाये सभी हितग्राहियों को आधार से लिंक किया जाये ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दियाजा सकें। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत मझौली की समीक्षा बैठक के बाद जनपद पंचायत सिहोरा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की गयी। उन्होनें स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत भाटादौन, बुढरा, प्रतापपुर, घाटसिमरिया, एवं बटुआ में शौचालय निर्माण की कम प्रगति पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये इन ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये । वही ग्राम पंचायत रजगवां घुघरी नवीन, हरगढ,झांसी को 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त बनाने के निर्देश दिये। इ
उन्होनें ग्राम पंचायतों में गौरव यात्रा निकालकर हितग्राहियों को जागरुक करने के भी निर्देश दिये। उन्होनें सभी को निर्देशित करते हुये कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्व में निर्माण किये गये शौचालयों के एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से फोटोग्राफस पोर्टल पर अपलोड किये जाये। जिन ग्राम ंपचायतों के फोटो अपलोड नही किये जायेगें उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। 
श्रीमति सिंह ने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों में शांतिधाम खेलमैदान के कार्य स्वीकृत किये गये है लेकिन प्रारंभ नही हुये है। तत्काल कार्य प्रारंभ किये जाये। उन्होनें योजना के तहत रोपे गये पौधो की सुरक्षा के लिए चिन्हित किये गये पौधरक्षकों की जानकारी तीन दिवस में पोर्टल पर अपलोड की जाये । उक्त कार्य समय सीमा में नही करने पर ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही की जावेंगी। 
जनपद पंचायत मझौली की समीक्षा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा, मनीष सिकरवार, तहसीलदार सी.एल.वर्मा, मनरेगा के परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे, जिला शिक्षा केन्द्र के परियोजना समन्वयक आर.पी.चतुर्वेदी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल. यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें वहीं जनपद पंचायत सिहोरा की समीक्षा बैठक में सिहोरा की तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, जनपद सी.ई.ओ. आर.एन.सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। 
 




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 5 July 2017

5-7-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
रोपे गये पौधों की करें सुरक्षा:सीईओ जिला पंचायत
मनरेगा के तहत हुआ जिले में पांच लाख तेईस हजार पौधों का रोपण
जबलपुर 5जुलाई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि दो जुलाई को पौधारोपण अभियान के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ग्राम पंचायतों में सकडों के दोनो ओर व नहर किनारे, सार्वजनिक भवन परिसरों, मोक्षधाम, खेल मैदान, विद्यालय, छात्रवास, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन के साथ-साथ शासकीय भूमि एवं सामुदायिक स्थानों पर रोपे गये पौधों की अनिवार्य रुप से सुरक्षा की जाये। 
उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देशों में स्पस्ट उल्लेख किया हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की 516 ग्राम पंचायतों के 1336 गांवों में दो जुलाई को पौधारोपण के अभियान में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार  पांच लाख तेईस हजार पौधों का रोपण किया गया है। रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए सभी गांवों में पौधरक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। पौधरक्षक रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए कटीली झाडियों बाॅस से बनाये जाने वाले ट्री गार्ड के साथ-साथ कटीले तार से भी पौधों की सुरक्षा की जाये। 
सडक किनारे, आम, इमली, जामुन, महुआ, नीम, करंज, मुनगा, अर्जुन, पीपल, बरगद एवं बांस के रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गाड कंटीली झाडी एवं बांस से बनाकर पौधों की सुरक्षा की जाये। सामुदायिक स्थल पर आम, जामुन, नीम, आंवला, नीबू, अमरूद, मीठी नीम, सीताफल, मुनगा, बेर, पीपल, बांस के रोपे गये गये पौधों की सुरक्षा के लिए सीपीटी की एक वाय एक मीटर एवं उसके बंड पर प्रोसोपिस, बबूल, खेर के बीज बोकर पौधों को सुरक्षित रखा जाये। सार्वजनिक परिसर जैसे विद्यालयों, छात्रावास, खेल मैदान, मोक्षधाम आदि परिसर के चारों तरफ, आम, करंज, नीम, आंवला, मुनगा के पौधों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल, बाउंड्रीवाल नही होने पर कटीली झाडी, बाॅस के ट्रीगार्ड एवं कटीले तार का भी उपयोग कर पौधों की सुरक्षा की जाये। 



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर