कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक 2 मार्च को
जबलपुर 17 फरवरी 2016। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की 24फरवरी 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई बैठक अब 2 मार्च 2016 को दोपहर 12ः30 बजे से की जाएगी।
उन्होनेे बताया कि 24 फरवरी को आयोजित की जाने वाली बैठक 23फरवरी से 27फरवरी तक जिला पंचायत के सभी सदस्यों का भोपाल बाल्मी में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा हैं इस कारण अब यह बैठक 2 मार्च 2016 को दोपहर 12ः30 बजे से की जाएगी।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त उपस्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक एवं चिकित्सालयों में उपलब्ध दवाईओं की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत 2014-15 एवं 2016-17 में स्थापित हेण्डपंप खनन तथा नल-जल योजना में किये गये कार्यो की जनपद वार समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जनपद वार समीक्षा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाएगी।
उन्होनें बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 मार्च को
जबलपुर 17 फरवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 मार्च 2016 को दोपहर 12:00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन वर्ष 2015-16 में स्वीकृत किये गये इन्दिरा आवास की समीक्षा, वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में स्वच्छ भारत अभियान में प्रचार प्रसार में व्यय की राशि की समीक्षा, राष्टीय अजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में दिये गये अनुदान की जनपदवार समीक्षा, वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में परफाॅरमेन्स ग्रांट,स्टाम्प शुल्क मद के तहत पंचायत भवन एवं आंगनवाडी भवन के निर्माण कार्यो की जनपद वार समीक्षा की जाएगी।
उन्होनें बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा ने बदली रघुनाथ की तकदीर
जबलपुर 17 फरवरी 2016 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा ने ग्राम पंचायत बिजना जनपद पंचायत जिला जबलपुर के आदिवासी रघुनाथ पिता मूरत की तकदीर बदल दी है। इस योजना के तहत रघुनाथ की अनुपजाउ भूमि पर तीन लाख पंन्द्रह हजार की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण कराया गया। कपिलधारा कूप के बनने से आदिवासी रघु की अनुपजाउ भूमि उपयोगी साबित होने लगी है।
रघुनाथ गोंड बताते है कि हमारी चार हेक्टेयर भूमि है जो पहले पानी न होने की वजह से अनुपजाउ थी, अब मनरेगा की कपिलधारा योजना से कूप निर्माण एवं सिचाई के लिए पंपसेट उपलब्ध होने से हमारी भूमि उपजाउ हो गई है। इस योजना से एक ओर हमारी अंसिचित भूमि सिचित भूमि होने एवं गांव में ही लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है।
यहां की सरपंच श्री आशीष कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पर्याय बनकर उभरी है। इस योजना के तहत गांव में हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक मूलक कई प्रकार के कार्य किये जा रहे है। इस योजना से एक ओर गांव का विकास हो रहा है। वहीं दूसरी ओर गांव में ही परिसंपत्तियों का निर्माण कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
यहां के सचिव श्री ढिमोले सिंह लोधी ने बताया कि रघुनाथ सिंह के यहां 3.15 लाख की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण कराया गया इस कार्य में गांव के लोगों के साथ साथ रघुनाथ एवं उसके परिवार वालों ने भी कार्य किया है।
उपयंत्री श्री आर के गुप्ता की निगरानी में कपिलधारा का कूप बनकर तैयार किया गया है। कपिलधारा कूप में पानी अधिक होने से रघुनाथ अपनी अंसिचित भूमि को रघुनाथ सिंचित कर सिंचित कर दोहरा लाभ ले रहा है। उल्लेखनीय हैं कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में न सिर्फ ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं बल्कि रघुनाथ जैसे छोटे किसानों की भी जिन्दगी में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment