कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर
गांवों को खुलें में शौच मुक्त बनाने महिलाओं को करे प्रेरित
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दिये निर्देश
जबलपुर 17 मार्च 2016। गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनााने के लिए गांव की महिलाओं को प्रेरित किया जाये। इस कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एस.एस.) के छात्र-छात्राओं का सहयोग लिया जाये। ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों की गुणवक्ता का परीक्षण करने के लिए कालेजों में इंजीनियरिंग कर रहे छात्र-छात्राओं का सहयोग लेकर ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किया जाये। उक्त विचार जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान में इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालयों के प्राचार्यो की संयुक्त बैठक में दिये।
श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी दोनो महाविद्यालयों के प्राचार्यो से गांवों को खुले में शैच मुक्त कराने के लिए इस अभियान में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिशिचत करने को कहा । उन्होने कहा कि महाविद्यालयों से राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एस.एस.) के शिविर जों गांवों में लगाये जाते हैं उन शिविरों के माध्यम से भी गांव के लोगों को जागरुक बनाने का कार्य किया जाये।
उन्होनें सभी प्राचार्यो से गांवों को कैसे खुले में शौच मुक्त बनाया जाये एवं गांव के ग्रामीणों में कैसे जागरुकता लायी जाये इस संबंध में सुझाव चाहे गये गये है। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए जनअभियान परिषद के तहत गांव में गठित प्रस्कुटन समितियों की भी मदद ली जाएगी।
श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले की जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा की नर्मदा किनारे वाली ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार खुले में शौच मुक्त बनाने कार्य किया जा रहा है। इन ग्रामों को ठोस तरल एवं अपशिष्ठ प्रबंधन की कार्ययोजना बनाने में भी प्राचार्यो की सलाह लेकर अंितम रुप दिया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, भूपेन्द्र मेहरा, जिला समन्वयक आशीष व्यौहार,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीम सिह डामौर,जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, उपेन्द यादव इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालयों कीे बडी संख्या में प्राचार्य मौजूद रही।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment