न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 4 February 2016

4-2-2016

मेंढ बधान से फसलों की बढी पैदावार
किसानों की बनी मनपसंद योजना
जबलपुर 4 फरवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेढ बंधान किसानोें की मन पंसद योजना बनी हुई है। इस योजना के तहत छोटे एवं मझोले किसानों की खेतों की उबड-खाबड जमीन को समतल कर किसानों की फसल की पैदावार बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। 
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुवेदी ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेढ बंधान हितग्राही मूलक योजना हैं इस योजना के तहत जिले में योजना प्रांरभ से अभी तक 34करोड 74लाख 27 हजार रुपये की लागत से 11049 कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से 9458 कार्य प्रारंभ किये गये है। प्रारंभ किये गये कार्यो में से 8906़ कार्य पूर्ण कियें गये हैं जिन पर 28करोड 63लाख 97 हजार की राशि व्यय की गई है।
 उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर में 340 कार्य प्रारंभ हुए हैं जिनमें से 89लाख 84 हजार की राशि से 330 कार्य पूर्ण किये गये हैं जनपद पंचायत पनागर में 425 कार्य प्रारंभ कर 1करोड 36 लाख की राशि व्यय कर 425 कार्य पूर्ण हो चुके है। वहीं जनपद पंचायत कुण्डम में 3364 कार्य प्रारंभ कर 3211 कार्यो में 12 करोड 07 लाख रुपये व्यय हुए हैं जनपद पंचायत पाटन में 682 कार्य शुरु कर 595 कार्यो को पूर्ण कर 86 लाख 12 हजार की राशि व्यय हुई है। शहपुरा में 3165 कार्यो को प्रारंभ कर 2990 कार्यो को पूर्ण करते हुए 9करोड 38 लाख की राशि खर्च की गई है।
जनपद पंचायत सिहोरा में 1097 कार्य प्रारंभ कर 970 कार्यको पूर्ण करते हुए 3करोड 20लाख की राशि व्यय की गई है। वहीं जनपद पंचायत मझौली में 385 कार्य प्रारंभ कर 385 कार्य पूर्ण करते हुए 85 लाख की राशि व्यय की गई है। 
उल्लेखनीय हैं कि मेढ बंधान उपयोजना से एक ओर किसानों की असमतल एवं अनउपजाउ भूमि को समतम कर उपजाउ बनाया जा रहा है। जिससे किसानों की फसलों की पैदावार में लगातार वृध्दि हो रही है।

अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के दिये निर्देश

जबलपुर 4 फरवरी 2016। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि मनरेगा के आयुक्त श्री रघुराज राजेन्द्रन  ने आज की बीडियों कान्फेन्स में योजना के तहत किये जा रहे पुराने कार्यो को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये है। जिन कार्यो पर इस वर्ष अब तक कोई भी व्यय नहीं किया गया हैं ऐसे कार्यो को भी चिन्हित कियो जाये और कार्य की उपयोगिता को देखते हुए कार्य किया जाये। 
श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मनरेगा के आयुक्त श्री रघुराज राजेन्द्रन द्वारा वीडियो कान्फेंस के माध्यम से जिले में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि फरवरी माह के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में जारी किये गये मस्टर रोलों का समय पर उपयंत्रियों द्वारा मूल्यांकन किया जाये। 
जिले में मांग अनुसार श्रामिको को कार्य उपलब्ध कराया जाये। एमआईएस से संबंधित जो भी समस्याये हैं वह मेल के माध्यम से भेजी जाये ताकि उनका तत्काल निराकरण किया जा सके। पुराने माहों में जारी किये गये मस्टर रोलों को समय-सीमा उपयंत्रियों से मूल्याकन कराकर उनका भुगतान करने के लिए जनपद पंचायत में उपलब्ध कराया जाये जाकि मस्टररोल में कार्य करने वालें श्रमिकों का भुगतान किया जा सके।
मनरेगा आयुक्त ने मोबाईल माॅनीटिरिंग सिस्टम ग्राम पंचायतों में लागू करने के क्लस्टर स्तर पर आयोजित होने वाले रोजगार दिवस, आईपीपी के तहत अब की गई कार्यवाही एवं आधार कार्ड की सीडिंग की भी समीक्षा की ।



 मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment