सरपंच व सचिव पर कार्यवाही करने एसडीएम को भेजे प्रकरण
जबलपुर 16 फरवरी 2016। जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत पौडीकला में पंच-परमेश्वर योजना की राशि से कार्य नहीं करने पर सरपंच एवं सचिव पर कार्यवाही करने के लिए तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा के पास प्रकरण प्रेषित किया जाये। मनरेगा योजना में अब जिन कार्यो में कोई व्यय नही किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये। वित्तीय वर्ष 2014-15 एवं 205-16 के अपूर्ण कार्यो को पूर्ण किया जाये। पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा के अभिसरण से ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे पंचायत भवनों का कार्य इसी माह में अनिवार्यरुप से पूर्ण किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति से प्रति सप्ताह सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिवार्यरुप से अवगत कराना सुनिश्चित करे। श्री चतुर्वेदी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा पूर्ण किये जाये। सभी अधिकारी ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन करे ताकि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रेत्यक सप्ताह सहायक यंत्रियों की उपस्थिति में उपयंत्रियों की समीक्षा की जाये।
बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, डा.परवीन कुरैशी, भूपेन्द मेहरा,सर्व शिक्षा अभियान के जिल समन्यवयक आर.पी.चतुर्वेदी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं सभी जनपद पंचायतों के एपीओ एवं ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।
आंतरिक पथ से पंचायत भवन पहुंचना हुआ आसान
जबलपुर 16 फरवरी 2016। :- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से सांसद आर्दश ग्राम पंचायत कोहला में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। गांव में सी.सी. रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से गांव में मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकर की बीमारियों कम हो रही है । 2लाख 97हजार की लागत से गांव में बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है ।
यहाॅ के सरपंच श्रीमती मुन्नीबाई बताते है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है । मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी. रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने-जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै ।
सचिव श्री भगवान दास ने बताया कि सांसद आर्दश ग्राम कोहला में जहाॅॅ बरसात के समय गांव आने-जाने में कीचड की वजह से परेशानी होती थी। मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से 15 जून 2015 को 2.97 लाख की लागत से 140 मीटर लंबी कोहला तिराहे से पंचायत भवन तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो एक माह बन कर पूर्ण हो गई । इस कार्य में गांव के जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है और गांव वालों का पंचायत भवन पहुंचना आसान हो गया है।
सामुदायिक कूप ने दूर किया पेयजल संकट
जबलपुर 16 फरवरी 2016। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत मडई, में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना निर्मल नीर ने पेयजल दूर कर दिया है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की निर्मलनीर उपयोजना के अंतर्गत सामुदायिक भूमि पर बनाया गया सामुदायिक कूप ने न सिर्फ गांव के लोगों को पानी समस्या से छुटकारा दिलाया है बल्कि गांव में ही जाबकार्डधरी परिवारों को काम उपलब्ध कराया गयाहै।
यहां के सरपंच वीर सिंह गौड ने बताया कि रोजगार गारंटी योजना एक ऐसी योजना है जिसमें गांव के लोगों को गांव में ही न सिर्फ रोजगार उपलब्ध करा रही है बल्कि गांव की समस्याओं का निराकरण भी कर रही है।
भूतपूर्व सरपंच इंद्रकुमार पटेल ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बहुत अच्छी योजना है जिसमें काम करने वाले मजदूरों के बैक में खाते खुलवाये गये है। गांव में मजदूर काम करते है। और उन्हें उस काम का पैसा बैक में खोले गये खाते में जमा हो जाता है जिसे वह जब चाहे जितना चाहे बैक से निकाल सकता है।
सचिव छतपाल सिंह ने बताया कि गांव में पेयजल संकट को देखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत सामुदायिक कूप बनवाने का ग्राम सभा मेे प्रस्ताव पारित किया गया और जिले से 2.17 हजार की प्रसाशकीय स्वीकृति ली गई थी और सामुदायिक कूप 2.16 लाख में बनकर तैयार हो गया। लगभग 50 फीट गहरे कूप में 10-15 फिट पानी वर्तमान में पानी भरा हुआ है।
सामुदायिक कूप में काम करने वाली सुशीला बाई मुन्नी बाई, रमेत्री बाई ने बताया कि कूप बनने से पहले गांव में पानी की बहुत परेशानी होती थी गांव में हेंडपम्पों पर एक एक गुन्डी पानी के लिये दो दो घण्टे खडे रहना पडता था। जिससे घर में आये दिन कहा सुनी होती रहती थी। लेकिन अब ऐसा नही होता है। ऐसा ही कहना है गांव के लल्लू, मुन्ना, शोभाराम और गनपत का उन्होने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में हमारे गांव की पानी की परेशानी कम कर दी है और लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध करा रही हेै इससे अच्छी शासन की कोई दूसरी योजना नही है।
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना न सिर्फ लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment