न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 16 December 2016

16-12-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ऐप्रिन पहनकर कर रसोईयां बना रहे खाना
जबलपुर 16 दिसम्बर 2016। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के जिले के सभी शासकीय एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयां नीली रंग की ऐप्रिन एवं टोपी पहनकर किचिन में खाना बना रहे है। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के जिले के सभी शासकीय एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मध्यान्ह भोजन बनाने वाले सभी रसोईयां को खाना बनाने के लिए ऐप्रिन एवं टोपी उपलब्ध कराये गये है। सभी उपलब्ध कराई गई सामग्री को पहनकर ही रसोईयां किचिन शेड में खाना बनाने के निर्देश दिये गये है। बिना ऐप्रिन एवं टोपी पहने किचिनशेड रसोईयां खाना बनाते पाये जाने पर संबंधित रसोईयां के साथ-साथ समूह पर भी कार्यवाही की जायगी। 
निरीक्षण में ऐप्रिन पहनकर खाना बनाते मिले रसोईयां -मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम टास्क मैनेजर रुपल तिवारी, संध्या ताम्रकार एवं क्वालिटी माॅनीटर राकेश श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत शहपुरा के शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के रसोईयां ऐप्रिन, टोपी एवं पहनकर खाना बनाते हुए मिले। 



आंगनवाडी कार्यकर्ता घर-घर दे रही जानकारी
जबलपुर 16 दिसम्बर 2016ः- नर्मदा के किनारे वाले सभी गांवों में आगंनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं ग्रामीणों को नमामि देवी नर्मदा यात्रा की जानकारी घर-घर पहुंच कर दे रही है। 
  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों को नमामि देवी नर्मदा यात्रा उनके गांवों में कब पहुच रही है यह जानकारी आंगनवाडी की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से घर-घर जाकर पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को यात्रा की जानकारी उपलब्ध कराने, यात्रा में शामिल होने के लिए के प्रेरित करने स्वंय-सेवी संस्थाओं के माध्यम से कार्यक्रम भी किये जा रहे है।
 ग्रामीणों को यात्रा की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के माध्यम से जागरुक कार्यक्रम एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रैलियां व प्रभात फेरी निकाली जा रही है। 
श्रीमती सिंह ने बताया कि नर्मदा के किनारे वालें गांवों में प्रतिदिन जिला स्तर के अधिकारी पहुंच कर चैपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर रहे है। चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों को गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने एवं घाटों की निरंतर साफ-सफाई रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है। 

आंतरिक पथ से आना जाना हुआ आसान
जबलपुर 16दिसम्बर 2016- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा के अन्र्तगत आने वाली ग्राम पंचायत रजगवां में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। गांव में सी.सी.रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से गांव में मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों कम हो रही है। 03 लाख 18 हजार की लागत से गांव में बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है ।
यहाॅ के सरपंच लक्ष्मी नारायण पटैल बताते है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी. रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने -जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
 मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से 03 लाख 18 हजार की लागत से 140 मीटर लंबी रामचरण के मकान से रामदीन के मकान तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो नवम्बर माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में 26 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है। 
उपसरपंच व पंच ने बताया कि  में उपयंत्री एस.के.असाटी की उपस्थिति में सी.सी. का कार्य प्रारंभ किया गया और उनके ही मार्गदर्शन में कार्य पूर्ण किया गया। गांव में सीसी रोड बना से गांव के सभी लोग खुश है।






मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 14 December 2016

14-12-2016

 कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर 
महात्मा गांधी नरेगा का सात पंजियों में होगा रिकार्ड संधारित

जबलपुर 14 दिसम्बर 2016। महात्मा गांधी नरेगा के सुचारु एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों में सात प्रकार के रजिस्टरों में रिकार्ड संधारित किया जाए। जिसमें निर्माण कार्यो की जानकारी के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में स्थाई परिसम्पत्तियों  शिकायतों ग्राम सभा की कार्यवाही विवरण एवं ग्राम पंचातयों में क्रय की गई सामग्री की जानकारी रखी जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी कर सभी ग्राम पंचायतों में योजना के वेहतर क्रियान्वयन करने के उद्वेश्य से सात प्रकार के रजिस्टरों का संधारण किया जाये। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में इन रजिस्टरों को अनिवार्यरुप से देखने के निर्देश दिये। 
महात्मा गांधी नरेगा के तहत सभी ग्राम पंचायतों में संधारित किये जाने वाले सात रजिस्टरों में जाॅबकार्ड के आवेदन, पंजीकरण, जाबकार्ड जारी करने एवं रोजगार प्रदाय करने की जानकारी एक नम्बर पंजी में संधारित की जाएगी। पंजी नम्बर दो में ग्राम सभा का कार्यवाही विवरण, प्रस्तावों एवं कार्यो की प्राथमिकता सूची, विशेष सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सभा बैठक की कार्यवाही एवं प्रस्ताव का उल्लेख किया जाएगा। पंजी नम्बर तीन में कार्य की मांग का आवंटन एवं मजदूरी भुगतान का व्यौरा दर्ज किया जाएगा। चार नम्बर की पंजी में हितग्राहीमूलक एवं सामुदायिक मूलक कार्यो की जानकारी अंकित की जाएगी। 
पंजी क्रमांक पांच में ग्राम पंचायत स्तर पर बनाई जाने वाली स्थाई समितियों का उल्लेख किया जाएगा। पंजी नम्बर छह में प्राप्त एंव निराकृत की गई शिकायतों का विवरण एवं पंजी नम्बर सात में ग्राम पंचायतों में खरीदी गई सामग्री का विवरण की जानकारी संधारित की जाएगी।
 श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पंचायतों में रिकार्ड संधारित कराये जाये। पंजियों में गलत जानकारी अंकित होने पर संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्व कार्यवाही की जाएगी।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 13 December 2016

13-12-2016

 कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर 

सचिवों को जारी होगें कारण बताओं नोटिस 
स्व-मूल्यांकन में शामिल नहीं होने पर व्यक्त की नारजगी

जबलपुर 13 दिसम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने 
स्व-मूल्यांकन में सचिवों के शामिल नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि स्व-मूल्यांकन की तिथि सचिव संगठन के प्रदेश, जिला एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सचिवों द्वारा ही तय की गई थी आज वह इसका विरोध कर रहे है। स्व-मूल्यांकन कोई परीक्ष नहीं हैं जिसमें वह असफल होता हैं तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सचिवों को जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के माध्यम से कारण बताओं नोटिस जारी कर जबाब प्रस्तुत किये जाये। 

यात्रा के मार्गो को समतल बनाने के दिये निर्देश

जबलपुर 13 दिसम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने गत दिवस नमामि देवी नर्मदे यात्रा के मार्गो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें ग्रामीण यांत्रिकी सेवी, पीडब्ल्यू डी एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा के सभी मार्गो के गडडों को समतल किया जाये। 
उन्होनें जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नमामि देवी नर्मदे यात्रा गांव में कब पहंुच रही हैं उसका भी दीवार लेखन कराया जाये। 
श्रीमती सिंह ने यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत ललपुर में आयोजित होने वाली सभा का अवलोकन किया। ग्रामीणों से चर्चा यात्रियों के स्वागत एवं गांवों को साफ एवं स्वच्छ रखने की अपील की।
श्रीमती सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा की नर्मदा के किनारे वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर के बनाये गये नोडल अधिकारी प्रतिदिन शाम चार बजे से ग्राम पंचायत में अनिवार्यरुप से उपस्थित होने के निर्देश दिये जारी किये है।
 निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक बी.एस.डामोर, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी.सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 9 December 2016

9-12-2016

 कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर 
सचिवों की स्व-मूल्यांकन परीक्षा की तिथि बढी
अब 13 दिसम्बर मंगलवार को दोहपर 12से होगी आयोजित

 जबलपुर 9दिसम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों की 10 दिसम्बर शनिवार को सभी जनपद पंचायतों के कार्यालयों में सुबह 10ः30 बजे से आयोजित होने वाली स्व-मूल्यांकन से संबंधित परीक्षा ग्राम पंचायतों में सरपंचों एवं पंचों के निर्वाचन होने से स्व-मूल्यांकन परीक्षा की तारीख बढाई गई है। अब यह 13 दिसम्बर मंगलवार दोपहर 12:00 से 1:00 के मध्य में आयोजित की जाएगी। 
नंदन फलोउद्यान से प्रहलाद की रोजमर्रा की जरुरते हो रही पूरी 
जबलपुर 09 दिसम्बर 2016 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना नंदन फलोउद्यान योजना प्रहलाद सिंह साहू पिता नारायण सिंह साहू के लिए आय का साधन बन गई है। गांव में लगने वाल साप्ताहिक बाजार में अमरुद,नीबू बेचकर प्रहलाद रोजमर्रा की जरुरतें पूरी कर रहा है। 
जबलपुर जिले की जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत देवरी रजबई के प्रहलाद साहू के खेत में वर्ष 2011-12 में मनरेगा की उपयोजना नंदन फलोउद्यान योजना के तहत 1.26 हजार की लागत से प्रहलाद के खेत में आम अमरुद नीबू कटहल सहित अन्य प्रजातियों के 450फलदार पौधें रोपे गये थे, जिनकी निरंतर देखरेख से छोटे-छोटे पौधें आज पेड बन कर फलो से लदे हुए है। इन पेडों में लगे फलों को प्रहलाद अपने ही गांव में लगाये जाने वाले साप्ताहिक बाजार के साथ-साथ मझौली में भी बेचकर आय अर्जित कर रहा है।
प्रहलाद साहू बताते हैं कि हमारे पास जमीन तो लेकिन वह उबड-खाबड के साथ-साथ अनउपजाउ व नाम मात्र की थी जो हमारे किसी काम में नहीं आ रही थी। पानी होने के बाद भी इस जमीन पर हम फसल नही उगा पा रहे थे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना नंदन फलोउद्यान से हमारी अनउपजाउ जमीन को पहले समतल किया गया हैं और उसमें फलदार पौधे लगाये गये। हमारी जिम्मेदारी थी कि हम लगाये गये पौधों की देख-रेख करे, पौधों को पानी एवं खाद दे, जिसकी हमें मजदूरी एवं खाद का पैसा भी मिलता था। छोटे-छोटे लगाये गये पौधे अब पेड बन गये है जिनमें फल भी लगे हुए हैं जिन्हे बाजार में बेचकर हम अपनी रोजमर्रा की जरुरते पूरी कर रहे है। 
प्रहलाद ने बताया कि उनउपजाउ जमीन के साथ-साथ खेत की मेढ पर भी अमरुद एवं केला के पेड लगाये गये हैं जिसे हमें काफी फायदा हो रहा है। पेडों के बीचों बीच सब्जियां भी लगाई गई हैं जो बाजार मे अमरुद, नीबू एवं केला के साथ-साथ भटा, टमाटर, मूली मिर्ची एवं धनिया भी बेची जा रही है।
यहां की सरपंच श्रीमती अंजना बाई खगांर बताती है कि प्रहलाद साहू के यहां लगाये गये फलदार पौधें अब पेड बन गये हैं और उनमें फल लगे हुए हैं जिन्हें वह बाजार में भी बेच रहा है। नंदन फलोउद्यान से उसके परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 
ग्राम पंचायत देवरी रजबई के सचिव हरीशचंद्र एवं राजेश सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में प्रहलाद साहू के यहां महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना की उपयोजना नंदन फलोउद्यान के तहत 1.26 हजार की लागत से नदन फलोउद्यान बनाया गया है, जिसमें आम, अमरुद, कटहल, एवं आंवला, सहित अन्य प्रजातियों के 450 फलदार पौधें रोपे गये थे जो अब पेड बनकर उसकी आय का स्त्रोत बन गये है।
 उन्होने बताया कि प्रहलाद साहू को पौधें की देखरेख किस प्रकार करनी है इसकी जानकार उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई। नंदन फलोउद्यान होने से एक ओर पर्यावरण की सुरक्षा हो रही हैं वही इन पौधों से प्रहलाद साहू जैसे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदल गई है।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 7 December 2016

7-12-2016

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
कपिलधारा से बदली किसान की तकदीर
महात्मा गांधी नरेगा से गावों में ग्रामीणों को मिल रहा हैं रोजगार
जबलपुर: 7 दिसम्बर2016 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना गरीब किसानों एवं ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है योजना के तहत कराए जा रहे कार्यो से एक ओर गांव में परिसम्पत्तियों का निर्माण हो किया जा रहा हैं वहीं गांव में रोजगार मिलने से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिजना में पानी की समस्या होने के कारण छोटे किसान अपनी फसलों की सिंचाई नही कर पाते थे, जिससे उन्हें अच्छी फसल नहीं मिल पा रही थी और उन्हें आर्थिक नुकसान भी हर साल उठाना पड रहा था, लेकिन जब महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना कपिलधारा के तहत यहां के छोटे एवं मछोले किसानों के खेतों में कुओं को खुदवाया गया तो किसानों के साथ-साथ ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल गए। कुएं में भरपूर पानी निकला और अब वे अपने खेतों में सिंचाई करके अच्छी फसल प्राप्त कर रहे हैं। 
 ग्राम पंचायत बिजना के नन्हूराम पिता श्याम लाल के पास लगभग 2.5 एकड असिंचित जमीन थी जिसमें वह वर्षा के सहारे उडद, धान एवं अरहर की थोडी बहुत फसल ले पाता था जिससे वह अपने परिवार का बमुशिकल से पालन पोषण करता था, लेकिन जबसे नन्हूराम को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत कूप निर्माण के लिए सहायता मिली है तबसे उसके जीवन में खुशहाली आ गई है। 
नन्हूराम पिता श्याम लाल ने बताया कि कपिलधारा के योजना के तहत कूप निर्माण के लिए 2.72 लाख की सहायता मिली जिससे लगभग 60फुट गहरा कुआ का निर्माण कराया गया जिसमें वर्तमान में कुआं लबालब भरा हुआ है। इस कूप के निर्माण से न केवल फसल की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है बल्कि साल में एक के स्थान पर दो से अधिक फसलें लेने लगा है। जिससे उसकी आय में कई गुना बृद्धि हो गई है। नन्हूराम बताया कि इस कुएं ने तो मेरी तकदीर और तस्वीर ही बदल दी है। 
  उन्होने बताया कि कूप निर्माण के दौरान निकली मिट्टी सेे खेत की मेढ बधाई की गई है जिससे बरसात में भी खेत के कोने कोने तक मेढ के सहारे आने जाने में सुविधा मिल रही है। मेढ बंदी होने से खेत का पानी खेत में रूकता है और खेतों में अधिक समय तक नमी रहती है जिसका फायदा फसल को मिल रहा है। 
जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक यंत्री के.एल.चावडीकर ने बताया कि नन्हूराम के खेत में कुए के पास रिचार्ज पिट भी बनाया गया है जिससे रिचार्ज पिट का पानी कुए में रिस रिस कर जा सके। आज कुआं लबालब भरा है। नन्हूराम अपने खेतों में गेंहू, चना एवं मटर की फसल ले रहा है। गर्मियों में सब्जियां उगाकर अपनी एवं अपने परिवार की राजमर्रा की जरुरतों को पूरा कर रहा है।
यहां के सरंपच आशीष कुमार लोधी ने बताया कि नन्हूराम के यहा जब से कपिलधारा योजना के तहत कूप का निर्माण किया गया हैं तब से उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। 
सचिव ढिमोले सिंह एवं रोजगार सहायक रश्मि दुबे ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से नन्हूराम जैसे छोटे-छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Tuesday, 6 December 2016

6-12-2016

अधिकारी नर्मदा किनारे के गांवों का करे भ्रमण-सीईओं जिला पंचायत
नमामि देवि नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा 
जबलपुर 6 दिसंबर 2016। नर्मदा नदी के किनारे वाले सभी गांवों का अधिकारी आज से ही निरीक्षण करे। ग्रामीणों को नमामि देवि नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा की जानकारी दी जाये। घाटों की प्रतिदिन साफ-सफाई की जाये। नर्मदा नदी के किनारे वाले सभी गांवों में प्रतिदिन शाम को नर्मदा जी की आरती प्रारंभ कराई जाये। ग्रामीणों की जो समस्याएं हैं उनका मौके पर ही निराकरण करने के लिए गांवों में चैपाल का आयोजन किया जाये। जिन समस्याओं का निरकरण नही हो पा रहा हैं उसकी तत्काल जिले में जानकारी दी जाये ताकि उसक समस्या का निराकरण किया जा सके। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित नमामि देवि नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा की समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद मोहन कोपरिया,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक बी.एस.डामोर, जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को इस अभियान से जोडने के लिए गांवों में सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। सास्कृतिक कार्यक्रमों एवं ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को जिम्मेदारी दी जाये। उन्होंने कृषि विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नर्मदा किनारे के गांवों में किसानों को निजी भूमि पर फलदार पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया जाये। यात्रा के दौरान यात्रियों से पौधा रोपण भी कराये जाने के लिए अभी से स्थान निर्धारित किया जाये। गांवों में अच्छा कार्य करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित किया जाये ,ताकि यात्रा के दौरान उन्हे सम्मानित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थल चयन, आवास व्यवस्था एवं अन्य सम्बन्धित व्यवस्थाओं की अभी से तैयारी की जाये। विशेष रूप से दल के रात्रि विश्राम करने पर आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाए। सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक को निर्देशित दिये कि गांवों का भ्रमण सभी पात्र हितग्राहियों को पेशंन उपलब्ध कराई जाये।
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभी भी कई जगहों पर अतिक्रमण हैं उनका निरीक्षण कर अतिक्रमण से मुक्त किया जाये। गांवों में गरीबी रेखा की सूची में नाम जोडने से संबंधित शिकायतें प्राप्त होगी जिनका मौके पर ही निरकरण यिा जाये। स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांवों में अभी से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाये।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि शालाओं में नमामि देवि नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा के संबंध में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाये। शालाओं के सभी शौचालयों को उपयोगी बनाया जाये। शाला की दीवारों पर नमामि देवि नर्मदे -नर्मदा सेवा यात्रा के नारों का लेखन किया जाये।
महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी आगंनवाडियों में महिलाओं को जागृत करने के लिए गांवों में कलश यात्राएं निकाली जाये।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा के तहत पांच-पांच कार्य तत्काल प्रारंभ कराये जाये। निर्माण कार्यो को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। गांवों को खुलें में शौच मुक्त बनाने के लिए जागरुक किया जाये।
अभियान में स्वेच्छिक संगठनों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि नमामि देवि नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा को सफल बनाने एवं ग्रामीणों को इस अभियान जानकारी देने स्वेच्छिक संगठनों महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी स्वेच्छिक संस्थाएं अभी से गांवों में अभियान का प्रचार-प्रसार करना प्रारंभ करे। बैठक में यात्रा के दौरान प्रतिदिवस अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाये।
उन्होने ग्रामीणों की जो समस्याओं हैं उन्हें अधिकारियों को बताये या जिलें में स्वंय मुझें दूरभाष पर बताई जाये ताकि उनका निरीकरण किया जा सके।
 स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक में डा.संजय नागरकर, संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, नर्मदा समग्र के संभागीय कार्यकारणी के सदस्य विनोद शर्मा व सभी ब्लाकों के स्वेच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।





मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Monday, 5 December 2016

5-12-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
कपिलधारा ने बदली तिन्सा के भूपत की तकदीर          
  जबलपुर 5 दिसम्बर 2016। जबलपुर जिले के जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत तिन्सा के आश्रित गांव लोडी में भूपत गौड पिता कोतू गौड गरीबी, तंगहाली और बेरोजगारी में जीवन जी रहा था। गांव में उसे न तो मजदूरी मिलती थी और न ही अपने असिंचित खेत से भरपूर फसल। कभी-कभी तो असिंचित खेत से बोया गया बीज निकलना भी नही हो पाता था। परिवार का भरण पोषण करने के लिए उसे बरगी आकर ठेकेदारों के यहाॅ मजदूरी करनी पडती थी। मजदूरी के लिए उसे घर से सुबह 6ः00 बजे निकलना पड़ता था और शाम को घर देर से भी पहुॅचाता था। हारा थका होने के कारण उसका स्वभाव भी चिड़चिडा हो गया था। उसकी इस समस्या से महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना कपिलधारा ने न सिर्फ निजात दिलाई बल्कि असिंचित खेत को सिंचित बना कर उसकी तकदीर बदल दी। 
 भूपत ने बताया घर में वृद्ध माता-पिता के अलावा मेरी पत्नी व तीने बच्चे है, जिनका भरण पोषण करने के लिए मुझे बरगी जाकर मजदूरी का कार्य करना पडता था तब जाकर बडी मुश्किल से परिवार की गुजर बसर चलती थी। सरंपच व सचिव ने महात्मा गांधी नरेगा योजना की ग्राम सभा में जानकारी दी और ग्राम सभा के माध्यम से हमारे खेत में कुआॅ स्वीकृत कर दिया। कुआॅ स्वीकृत होते ही पूरे परिवार सहित गांव के लोगों ने उपयंत्री, सरपंच-सचिव एवं रोजगार सहायक की देखरेख में देखते ही देखते कुएॅ का कार्य पूर्ण हो गया। भगवान की कृपा से कूप में बहुत पानी निकला, जिससे मेरी असिंचित एवं बंजर होती खेती लहलहाती उठी। आदिवासी विकास विभाग द्वारा कुएं से फसल की सिंचाई के लिए इलेक्ट्रिक पंप,स्ंिप्रग पाइप इत्यादि उपलब्ध कराये गये, जिससे मैं अपनी खेती के साथ-साथ आस.पास के खेतो की भी सिंचाई कर 3 गुनी फसल कमा रहा हूॅ।
भूपत ने बताया कि पहले हमारे खेतों में हम केवल बरसात की फसल लिया करते थे।पानी गिर गया तो सोयाबीन की फसल बोकर एक क्विंटल बीज में 8-10 क्विंटल निकल आती थी लेकिन यदि पानी नहीं गिरा तो एक क्विंटल बीज में सिर्फ 4-6क्विंटल ही फसल निकलती थी। लेकिन अब ऐसा नही है जब से महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना कपिलधारा के तहत हमारे खेत में कूप खोदा गया हैं तब से हम सोयाबीन के साथ-साथ गेहू,चना की फसल ले रहे हैै जिनमें एक क्विंटल बीज में 10-15 क्विंटल फसल निकल रही है। इसके अलावा हम गर्मियों में सब्जी भी लगाकर दो से पांच हजार की हर माह आय हो रही है। सच कहुं तो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ने मेरी तकदीर बदल दी है। 
  यहां की सरपंच श्रीमती शशिबाई गौड ने बताया कि पहले भूपत की आर्थिक स्थिति ठीक नही रहती थी लेकिन जब से उसके खेत में कपिलधारा योजना से कूप बना हैं उसकी आर्थिक स्थिति बदल गई है। सचिव सुचित मिश्रा एवं रोजगार सहायक कमल सिंह उईके ने बताया कि कपिलधारा योजना से भूपत जैसे कई ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं जिनसे उनका सहन-सहन एवं खान-पान में बदलाव हुआ है।      
                

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 3 December 2016

3-12-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
विश्व विकलांग दिवस पर शौचालय बनाने वाले दिव्यांगों को किया सम्मानित
सभी जनपद पंचायतों में दिव्यांगों का किया गया सम्मान
जबलपुर 3 दिसम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में श्वंय शौचालय बनाने वाले दिव्यांगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वाले दिव्यांगों में जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत सालीवाडा गौर, किसन सेन, बारहा के बारेलाल रजक, डूडी के जागेश्वर रजक एवं ग्राम पंचायत आमा हिनौता के शियाबाई ठाकुर शामिल है। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इन दिव्यांगों द्वारा श्वयं शौचालय निर्माण पर बधाई देते हुए कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरुक किया जाये। उन्होनें बताया कि आज विश्व विकलांग दिवस पर सभी जनपद पंचायतों में दिव्यांगों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये है। स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाईट पर जिले के 389 दिव्यांगों की सूची प्रदर्शित हो रही है। इन सभी दिव्यांगों के घरोें पर शौचालयों का निर्माण किया गया है। जिसमें जनपद पंचायत जबलपुर 68,शहपुरा में 66,कुण्डम में 27, पनागर में 31, पाटन में 42, सिहोरा में 67 और जनपद पंचायत मझौली में 88 दिव्यांग के नाम शामिल है।  
ग्राम पंचायत आमाहिनौता की दिव्यांग शियाबाई ने बताया कि घर में शौचालय बन जाने से हमारे लिए आसान हो गया हैं। अब हमें किसी के सहारे की आवश्यकता नही पडेगी। पहले घर पर शौचालय नहीं होने से अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। 
  इस अवसर पर जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय,रुपा शुक्ला, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटेल, लेखाधिकारी आरती वानखेडे, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान,जिले की स्वच्छ भारत मिशन की प्रभारी बबीता कोल, सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल,वर्षा जाट,सीमा पाठक, ओ.पी. रजक, सुनील आनंद, अमलेन्दु सिंह,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सभी जनपद पंचायतों हुआ दिव्यांगों का सम्मान - जिले के सभी जनपद पंचायतों में आज विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों के सम्मान में कार्याक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ने दिव्यांगों का तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया और उन्हें शौचालय निर्माण कराने पर बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
जनपद पंचायत पाटन में दिव्यांगों के सम्मान में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष आनंद मोहन पलहा, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बासंती दुबे ने दिव्यांगों को बैसाखी एवं अन्य उपकरणों का वितरण किया गया। 
जनपद पंचायत मझौली मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल.यादव ने जनपद कार्यालय में दिव्यांगों का सम्मान कर उन्हें शौचालय बनाने एवं उनका उपयोग करने पर बधाई एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये। जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी.सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर में दिव्यागों का सम्मान किया। वही जनपद पंचायत सिंहोरा के उत्कृष्ट विद्यालय में दिव्यागों की चित्रकला, रंगोली, एवं अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें विजेताओं को मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन.सिंह द्वारा पुरुस्कृत किया गया। जनपद पंचायत कुण्डम में दिव्यागों के सम्मान लिए उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष शेंडे द्वारा दिव्यागों को सम्मानित किया गया। 




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर