न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 17 February 2016

17-2-2016

कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक 2 मार्च को 

जबलपुर 17 फरवरी 2016। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की 24फरवरी 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई बैठक अब 2 मार्च 2016 को दोपहर 12ः30 बजे से की जाएगी। 
 उन्होनेे बताया कि 24 फरवरी को आयोजित की जाने वाली बैठक 23फरवरी से 27फरवरी तक जिला पंचायत के सभी सदस्यों का भोपाल बाल्मी में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा हैं इस कारण अब यह बैठक 2 मार्च 2016 को दोपहर 12ः30  बजे से की जाएगी। 
 जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त उपस्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक एवं चिकित्सालयों में उपलब्ध दवाईओं की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत 2014-15 एवं 2016-17 में स्थापित हेण्डपंप खनन तथा नल-जल योजना में किये गये कार्यो की जनपद वार समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जनपद वार समीक्षा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाएगी।
  उन्होनें बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।  
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 मार्च को
जबलपुर 17 फरवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 मार्च 2016 को दोपहर 12:00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
 जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन वर्ष 2015-16 में स्वीकृत किये गये इन्दिरा आवास की समीक्षा, वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में स्वच्छ भारत अभियान में प्रचार प्रसार में व्यय की राशि की समीक्षा, राष्टीय अजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में दिये गये अनुदान की जनपदवार समीक्षा, वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में परफाॅरमेन्स ग्रांट,स्टाम्प शुल्क मद के तहत पंचायत भवन एवं आंगनवाडी भवन के निर्माण कार्यो की जनपद वार समीक्षा की जाएगी।
उन्होनें बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।  


मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा ने बदली रघुनाथ की तकदीर
जबलपुर 17 फरवरी 2016 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा ने ग्राम पंचायत बिजना जनपद पंचायत जिला जबलपुर के आदिवासी रघुनाथ पिता मूरत की तकदीर बदल दी है। इस योजना के तहत रघुनाथ की अनुपजाउ भूमि पर तीन लाख पंन्द्रह हजार की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण कराया गया। कपिलधारा कूप के बनने से आदिवासी रघु की अनुपजाउ भूमि उपयोगी साबित होने लगी है। 
रघुनाथ गोंड बताते है कि हमारी चार हेक्टेयर भूमि है जो पहले पानी न होने की वजह से अनुपजाउ थी, अब मनरेगा की कपिलधारा योजना से कूप निर्माण एवं सिचाई के लिए पंपसेट उपलब्ध होने से हमारी भूमि उपजाउ हो गई है। इस योजना से एक ओर हमारी अंसिचित भूमि सिचित भूमि होने एवं गांव में ही लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। 
यहां की सरपंच श्री आशीष कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पर्याय बनकर उभरी है। इस योजना के तहत गांव में हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक मूलक कई प्रकार के कार्य किये जा रहे है। इस योजना से एक ओर गांव का विकास हो रहा है। वहीं दूसरी ओर गांव में ही परिसंपत्तियों का निर्माण कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 
यहां के सचिव श्री ढिमोले सिंह लोधी ने बताया कि रघुनाथ सिंह के यहां 3.15 लाख की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण कराया गया इस कार्य में गांव के लोगों के साथ साथ रघुनाथ एवं उसके परिवार वालों ने भी कार्य किया है। 
उपयंत्री श्री आर के गुप्ता की निगरानी में कपिलधारा का कूप बनकर तैयार किया गया है। कपिलधारा कूप में पानी अधिक होने से रघुनाथ अपनी अंसिचित भूमि को रघुनाथ सिंचित कर सिंचित कर दोहरा लाभ ले रहा है। उल्लेखनीय हैं कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में न सिर्फ ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं बल्कि रघुनाथ जैसे छोटे किसानों की भी जिन्दगी में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।         
            
   मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 16 February 2016

16-2-2016


सरपंच व सचिव पर कार्यवाही करने एसडीएम को भेजे प्रकरण
 जबलपुर 16 फरवरी 2016। जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत पौडीकला में पंच-परमेश्वर योजना की राशि से कार्य नहीं करने पर सरपंच एवं सचिव पर कार्यवाही करने के लिए तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा के पास प्रकरण प्रेषित किया जाये। मनरेगा योजना में अब जिन कार्यो में कोई व्यय नही किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये। वित्तीय वर्ष 2014-15 एवं 205-16 के अपूर्ण कार्यो को पूर्ण किया जाये। पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा के अभिसरण से ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे पंचायत भवनों का कार्य इसी माह में अनिवार्यरुप से पूर्ण किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति से प्रति सप्ताह सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिवार्यरुप से अवगत कराना सुनिश्चित करे। श्री चतुर्वेदी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा पूर्ण किये जाये। सभी अधिकारी ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन करे ताकि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रेत्यक सप्ताह सहायक यंत्रियों की उपस्थिति में उपयंत्रियों की समीक्षा की जाये। 
बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, डा.परवीन कुरैशी, भूपेन्द मेहरा,सर्व शिक्षा अभियान के जिल समन्यवयक आर.पी.चतुर्वेदी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं सभी जनपद पंचायतों के एपीओ एवं ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।

आंतरिक पथ से पंचायत भवन पहुंचना हुआ आसान

जबलपुर 16 फरवरी 2016। :- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से सांसद आर्दश ग्राम पंचायत कोहला में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। गांव में सी.सी. रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से गांव में मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकर की बीमारियों कम हो रही है । 2लाख 97हजार की लागत से गांव में बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है ।
यहाॅ के सरपंच श्रीमती मुन्नीबाई बताते है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है । मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी. रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने-जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै ।
सचिव श्री भगवान दास ने बताया कि सांसद आर्दश ग्राम कोहला में जहाॅॅ बरसात के समय गांव आने-जाने में कीचड की वजह से परेशानी होती थी। मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से 15 जून 2015 को 2.97 लाख की लागत से 140 मीटर लंबी कोहला तिराहे से पंचायत भवन तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो एक माह बन कर पूर्ण हो गई । इस कार्य में गांव के जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है और गांव वालों का पंचायत भवन पहुंचना आसान हो गया है।

सामुदायिक कूप ने दूर किया पेयजल संकट

जबलपुर 16 फरवरी 2016। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत मडई, में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना निर्मल नीर ने पेयजल दूर कर दिया है। 
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की निर्मलनीर उपयोजना के अंतर्गत सामुदायिक भूमि पर बनाया गया सामुदायिक कूप ने न सिर्फ गांव के लोगों को पानी समस्या से छुटकारा दिलाया है बल्कि गांव में ही जाबकार्डधरी परिवारों को काम उपलब्ध कराया गयाहै।
यहां के सरपंच वीर सिंह गौड ने बताया कि रोजगार गारंटी योजना एक ऐसी योजना है जिसमें गांव के लोगों को गांव में ही न सिर्फ रोजगार उपलब्ध करा रही है बल्कि गांव की समस्याओं का निराकरण भी कर रही है। 
भूतपूर्व सरपंच इंद्रकुमार पटेल  ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बहुत अच्छी योजना है जिसमें काम करने वाले मजदूरों के बैक में खाते खुलवाये गये है। गांव में मजदूर काम करते है। और उन्हें उस काम का पैसा बैक में खोले गये खाते में जमा हो जाता है जिसे वह जब चाहे जितना चाहे बैक से निकाल सकता है। 
सचिव  छतपाल सिंह ने बताया कि गांव में पेयजल संकट को देखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत सामुदायिक कूप बनवाने का ग्राम सभा मेे  प्रस्ताव पारित किया गया और जिले से 2.17 हजार की प्रसाशकीय स्वीकृति ली गई थी और सामुदायिक कूप 2.16 लाख में बनकर तैयार हो गया। लगभग 50 फीट गहरे कूप में 10-15 फिट पानी वर्तमान में पानी भरा हुआ है। 
सामुदायिक कूप में काम करने वाली सुशीला बाई मुन्नी बाई, रमेत्री बाई ने बताया कि कूप बनने से पहले गांव में पानी की बहुत परेशानी होती थी गांव में हेंडपम्पों पर एक एक गुन्डी पानी के लिये दो दो घण्टे खडे रहना पडता था। जिससे घर में आये दिन कहा सुनी होती रहती थी। लेकिन अब ऐसा नही होता है। ऐसा ही कहना है गांव के लल्लू, मुन्ना, शोभाराम और गनपत का उन्होने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में हमारे गांव की पानी की परेशानी कम कर दी है और लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध करा रही हेै इससे अच्छी शासन की कोई दूसरी योजना नही है। 
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना न सिर्फ लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

  





मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 15 February 2016

15-2-2016

कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक 24 फरवरी को 
जबलपुर 15 फरवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 24फरवरी 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
 जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि आज जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त उपस्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक एवं चिकित्सालयों में उपलब्ध दवाईओं की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत 2014-15 एवं 2016-17 में स्थापित हेण्डपंप खनन तथा नल-जल योजना में किये गये कार्यो की जनपद वार समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जनपद वार समीक्षा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाएगी।
  उन्होनें बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। 
मेढ बंधान हो जाने से मिल रही भरपूर फसल 
जबलपुर 15 फरवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना भूमिशिल्प के अंतर्गत मेढबंधान हो जाने से हमारे ऊबड- खाबड खेतों में अब भरपूर फसल हो रही है। पहले हम इसी जमीन पर खेती तो करते थे पर फसल का उत्पादन औसत ही हुआ करता था। यह कहना है जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत मातनपुर के ग्राम गोकला के किसान सूरज चैधरी का। 
इसी गांव के नरेन्द्र, नन्हे लाल, पीतम, संतोष, तीरथ, मुडियाबाई, कीरत, जुगराज, लाखन, गनेश, भीकम, भागचंद, इमरत के खेतों में भी रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना भूमिशिल्प के तहत मेढबंधान का कार्य का कराया गया है। ये सभी किसान योजना की तारीफ करते हुए कहते है कि वर्षो से सपना संजोये थे कि अपनी ऊबड- खाबड खेतों को सममतल करावेगें पर राशि की कमी इस काम आडे आ रही थी। अब हम सब का सपना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से पूरा हो गया है। 
यहां के पूर्व सरपंच तोफान सिह ने बताया कि जब से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना आई है लोगों में खुशहाली आ गई हैं। वर्तमान सरपंच धन्ती बाई मेहरा बताती है योजना बहुत अच्छी है इससे गांव के लोगों को रोजगार दिया जा रहा हैं जिससे गांव का विकास हो रहा है। सचिव निशा ने बताया कि जनपद पचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत मातनपुर के ग्राम गोकला में रोजगार गांरटी योजना विकास की गंगा बहा रही हैं इस योजना से अपने ऊबड-खाबड खेतों को समतल कराकर फसल की पैदावार बढा रहे है। 
उन्होने बताया कि योजनांतर्गत सूरज चैधरी 18 हजार, नरेन्द्र 11 हजार, नन्हे लाल 11 हजार, परसादी 19 हजार, विजय 16 हजार, संतोष 19 हजार, मुडिया बाई 19 हजार, लाखन 11 हजार, भीकम 22 हजार रू की राशि से खेतों मे मेढबंधान का कार्य किया गया हैं । 
योजना के प्रावधानों के अनुरूप यह सभी छोटे किसान है। जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे है। अब खेतो से अच्छी फसल मिलने से सभी योजना की तारीफ करते नही थक रहे है। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 5 February 2016

5-2-2016

आंतरिक लेखा परीक्षण नहीं कराने वाले सचिवों पर होगी कार्यवाही

जबलपुर 5 फरवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में इस वर्ष अब तक ग्राम पंचायतों में व्यय की गई राशि का आंतरिक लेखा परीक्षण नहीे कराने वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों पर कडी कार्यवाही की जाएगी।
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में इस वर्ष अब तक ग्राम पंचायतों में व्यय की गई राशि का जनपद पंचायत जबलपुर की 80 ग्राम पंचायतों में से 47 ग्राम पंचयतों ने अभी तक आंतरिक लेखा परीक्षण नहीं कराया हैं इन ग्राम पंचायतों के सचिवों पर समय सीमा में आंतरिक लेखा परीक्षण नही कराने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये।
आंतरिक परीक्षण नहीं कराने वाली जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायतों में सालीवाडा देवद्वार, बम्हनी धवई, सिलुआ सुकरी, ढोडा, बरगी, सालीवाडा बरगी, पिपरिया रैपुरा, तिन्सी, तिन्सा, रेगाझोरी, मंगेला, सुकरी, रीवा, मनकेडी, चैरई, बरबटी, चारघाट, सगडा झपनी, हर्रई, जोगीढााना, मंगेली, कैलवास, बारहा, तिखारी, खम्हरिया, हिनौतिया बारहा, सालीवाडा गौर, हिनौतिया भोई, रिछाई शारदा नगर, महगवां परतला डूडी, मलारा, कुडारी, महगवां डूंगा, उमरिया, पहाडीखेडा, बिलगडा, पडवार, सलैया, परतला, सिहोरा, बैरागी, देवरी पटपरा, हरदुली, और ग्राम पंचायत नान्हाखेडा शामिल है।
श्री चतुर्वेदी ने पंचायत प्रकोष्ट के प्रभारी को निर्देशित किया हैं कि इन सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों पर तत्काल कडी कार्यवाही की जाये।

                         मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 4 February 2016

4-2-2016

मेंढ बधान से फसलों की बढी पैदावार
किसानों की बनी मनपसंद योजना
जबलपुर 4 फरवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेढ बंधान किसानोें की मन पंसद योजना बनी हुई है। इस योजना के तहत छोटे एवं मझोले किसानों की खेतों की उबड-खाबड जमीन को समतल कर किसानों की फसल की पैदावार बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। 
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुवेदी ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेढ बंधान हितग्राही मूलक योजना हैं इस योजना के तहत जिले में योजना प्रांरभ से अभी तक 34करोड 74लाख 27 हजार रुपये की लागत से 11049 कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से 9458 कार्य प्रारंभ किये गये है। प्रारंभ किये गये कार्यो में से 8906़ कार्य पूर्ण कियें गये हैं जिन पर 28करोड 63लाख 97 हजार की राशि व्यय की गई है।
 उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर में 340 कार्य प्रारंभ हुए हैं जिनमें से 89लाख 84 हजार की राशि से 330 कार्य पूर्ण किये गये हैं जनपद पंचायत पनागर में 425 कार्य प्रारंभ कर 1करोड 36 लाख की राशि व्यय कर 425 कार्य पूर्ण हो चुके है। वहीं जनपद पंचायत कुण्डम में 3364 कार्य प्रारंभ कर 3211 कार्यो में 12 करोड 07 लाख रुपये व्यय हुए हैं जनपद पंचायत पाटन में 682 कार्य शुरु कर 595 कार्यो को पूर्ण कर 86 लाख 12 हजार की राशि व्यय हुई है। शहपुरा में 3165 कार्यो को प्रारंभ कर 2990 कार्यो को पूर्ण करते हुए 9करोड 38 लाख की राशि खर्च की गई है।
जनपद पंचायत सिहोरा में 1097 कार्य प्रारंभ कर 970 कार्यको पूर्ण करते हुए 3करोड 20लाख की राशि व्यय की गई है। वहीं जनपद पंचायत मझौली में 385 कार्य प्रारंभ कर 385 कार्य पूर्ण करते हुए 85 लाख की राशि व्यय की गई है। 
उल्लेखनीय हैं कि मेढ बंधान उपयोजना से एक ओर किसानों की असमतल एवं अनउपजाउ भूमि को समतम कर उपजाउ बनाया जा रहा है। जिससे किसानों की फसलों की पैदावार में लगातार वृध्दि हो रही है।

अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के दिये निर्देश

जबलपुर 4 फरवरी 2016। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि मनरेगा के आयुक्त श्री रघुराज राजेन्द्रन  ने आज की बीडियों कान्फेन्स में योजना के तहत किये जा रहे पुराने कार्यो को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये है। जिन कार्यो पर इस वर्ष अब तक कोई भी व्यय नहीं किया गया हैं ऐसे कार्यो को भी चिन्हित कियो जाये और कार्य की उपयोगिता को देखते हुए कार्य किया जाये। 
श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मनरेगा के आयुक्त श्री रघुराज राजेन्द्रन द्वारा वीडियो कान्फेंस के माध्यम से जिले में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि फरवरी माह के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में जारी किये गये मस्टर रोलों का समय पर उपयंत्रियों द्वारा मूल्यांकन किया जाये। 
जिले में मांग अनुसार श्रामिको को कार्य उपलब्ध कराया जाये। एमआईएस से संबंधित जो भी समस्याये हैं वह मेल के माध्यम से भेजी जाये ताकि उनका तत्काल निराकरण किया जा सके। पुराने माहों में जारी किये गये मस्टर रोलों को समय-सीमा उपयंत्रियों से मूल्याकन कराकर उनका भुगतान करने के लिए जनपद पंचायत में उपलब्ध कराया जाये जाकि मस्टररोल में कार्य करने वालें श्रमिकों का भुगतान किया जा सके।
मनरेगा आयुक्त ने मोबाईल माॅनीटिरिंग सिस्टम ग्राम पंचायतों में लागू करने के क्लस्टर स्तर पर आयोजित होने वाले रोजगार दिवस, आईपीपी के तहत अब की गई कार्यवाही एवं आधार कार्ड की सीडिंग की भी समीक्षा की ।



 मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 3 February 2016

3-2-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
गलियों में सीसी रोड बनने से चलना हुआ आसान
जबलपुर 3 फरवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत घाट पिपरिया में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव एवं आयुर्वेदिक भवन पहुंचना आसान हो गया है। गांव में आयुर्वेेदिक भवन से सुरेश के मकान तक पक्की सडक बनाने से गांव में कीचड और गंदगी से होने वाली अनेक प्रकर की बीमारियों कम हो रही है। तीन लाख 46 हजार की लागत से गांव में बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मांगीलाल मरावी ने बताया कि घाट पिपरिया में आयुर्वेदिक भवन पहुंचने के लिए आने-जाने के लिए रास्ता ठीक नहीं था रास्ते में कीचड रहता था जिससे वहां पहुचने मेे परेशानी होती थी,लेकिन जब से मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से सीसी रोड बना हैं तब से परेशानी दूर हो गई है। उक्त रोड बनने से गांच के लोगों की समस्या का निराकरण हो गया है। उक्त कार्य गुणवक्ता पूर्ण बनाया गया है।
यहाॅ के सरपंच बवीता बाई चढार बताती है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच-परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोड व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी. रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने -जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
सचिव श्री अंबिका पटेल ने बताया कि आयुर्वेदिक भवन पहुचने के लिए लोगों को बडी परेशानी होती थी इस समस्या का निराकरण करने के लिए मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से 14 अगस्त 2015 को 3.46 लाख की लागत से 140 मीटर लंबी आयुर्वेेदिक भवन से सुरेश के मकान तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो सितम्बर माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में 26 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है। 
उपसरपंच व पंच ने बताया कि जून माह में उपयंत्री प्रशांत झा की उपस्थिति में सी.सी. का कार्य प्रारंभ किया गया था और उनकी की ही उपस्थिति में एक माह में 140 मीटर सी.सी. रोड बनकर तैयार हो गई।
 उल्लेखनीय हैं कि गांवों को मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से गांवों को कीचड मुक्त बनाया जा रहा हैं वहीं ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

1697 शालाओं को 9480 किलोग्राम दूध पाउडर का किया आवंटन
जबलपुर3 फरवरी 2016। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र.छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार माह फरवरी के लिए 1697 शालाओं के 9480 किलोग्राम दूध पाउडर का जनपद वार एवं नगर निगम की शालाओं में आंवटिन करने साॅची दुग्ध महासंघ के महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया है। 
नगर निगम एवं जनपद वार वितरण किये गये दुग्ध पाउडर में जबलपुर शहरी क्रमांक 1 की 140 शालाओं को 1674 किलोग्राम, जबलपुर शहरी क्रमांक 2 की 137 शालाओं को 1535 किलोग्राम, जनपद पंचायत जबलपुर की 223 शालाओं को 1155 किलोग्राम, पनागर की 158 शालाओं को 518 किलोग्राम, जनपद पंचायत कुण्डम की 233शालाओं को 760 किलोग्राम, पाटन की 197 शालाओं को 912 किलोग्राम, शहपुरा की 233 शालाओं को 1278 किलोग्राम, सिहोरा की 148 शालाओं को 651 किलोग्राम, और जनपद पंचायत मझौली की 228 शालाओं को 997 किलोग्राम आवंटित किया गया है।                                                                          
श्री चतुर्वेदी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित दिये कि छात्र-छात्राओं को समय एवं निर्धारित किये गये दिवसों में दुध का वितरण किया जाये। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।

 वीडियों कान्फेंस में होगी मनरेगा की समीक्षा
जबलपुर 3 फरवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की आज 4 फरवरी को गुरुवार को शाम 4 बजे से आयोजित होने वाली वीडियो कान्फेंस में समीक्षा की जाएगी।
 जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि मनरेगा के आयुक्त श्री रघुराज राजेन्द्रन द्वारा वीडियो कान्फेंस के माध्यम से जिले में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा होगी। वीडियों कान्फेसिंग के माध्यम से फरवरी माह के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में जारी किये गये मस्टर रोल में कितने मानव दिवस सृजित किये गये, कितने मस्टर रोल भुगतान के लिए लंबित हैं एमआईएस में समय पर कितने मस्टर रोल फीड किये गये और कितने मस्टर रोल लंबित हैं,जिले मेें 50 ऐसे कार्यो की भी समीक्षा होगी जो लंबे समय से प्रगतिरत हैं और जिनमें इस वर्ष कोई व्यय नही किया गया हैं। मोबाईल माॅनीटिरिंग सिस्टम ग्राम पंचायतों में लागू करने के क्लस्टर स्तर पर आयोजित होने वाले रोजगार दिवस, आईपीपी के तहत अब की गई कार्यवाही आधार कार्ड की सीडिंग की भी समीक्षा की जाएगी। 
श्री चतुर्वेदी ने मनरेगा के परियोजना अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वह वीडियों कान्फेसिंग में समय पर जानकारी के साथ अनिवार्यरुप से उपस्थित रहे।

खेल मैदानों से जागी बच्चों में खेल की रुचि
225 खेल मैदान के कार्य हुए पूर्ण
जबलपुर 3 फरवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना खेल मैदान गांव के बच्चों के शारीरिक रुप एवं मानसिक रुप से विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस उपयोजना के तहत योजना प्रारंभ से लेकर अभी तक जिले में 408 खेल मैदान के कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक 225 खेल मैदान के कार्य पूर्ण हुए है। 
जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम ने बताया कि खेल मैदान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की एक सामुदायिक मूलक महत्वपूर्ण उपयोजना है। इस उपयोजना के तहत जिले में अभी तक में 408 खेल मैदान के कार्य 20 करोड 04 लाख 70 हजार की राशि से स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक 225 खेल मैदान पूर्ण हुए है, जिन पर 14करोड 39लाख 70 हजार रुपये की राशि व्यय की गई है। 
उन्होने बताया जनपद पंचायत जबलपुर में 32 खेल मैदान में से 10 पूर्ण, पनागर में 60 खेल मैदान में से 10पूर्ण, कुण्डम में 29 में से 13 पूर्ण, पाटन में 44 में से 17 पूर्ण, शहपुरा में 17 में से 9 पूर्ण, सिहोरा में 45 में से 19 पूर्ण और जनपद पंचायत मझौली में 161 खेल मैदान के कार्य में से 112 कार्य पूर्ण किये गये है। 
उल्लेखनीय है कि मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान से एक ओर गांव में बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल खेलने के लिए खेल मैदान उपलब्ध हुए हैं वहीं इन बच्चों का खेलों के माध्यम से शारीरिक विकास होने के साथ-साथ मानसिक रुप से भी परिपक्य हो रहे है,इसके साथ-साथ ग्रामीणों को भी रोजगार उपलब्ध भी मिल रहा हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है।

cc rode





 khel madan

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


Tuesday, 2 February 2016

2-2-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की हर सप्ताह दे जानकारी
समय सीमा बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ ने दिये निर्देश
जबलपुर 2 फरवरी 2016। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बैकों को प्रषित किये गये प्रकरण, बैंको द्वारा स्वीकृत किये गये प्रकरण एवं बैकों द्वारा कितने हितग्राहियों के खातो में राशि जारी कर दी है कि प्रगति की जानकारी प्रत्येक सप्ताह दूरभाष पर एवं ई-मेल के माध्यम से अनिवार्य रुप से प्रेषित की जाये। समय पर जानकारी नहीं देने वाले जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद पंचायत सिहोरा एवं पाटन की ब्लाक समन्वयक बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। पंच-परमेश्वर योजना का समय सीमा में कार्य प्रारंभ नही करने वाले पूर्व सरपंचों एवं सचिवों से राशि की वसूली की जानकारी प्रति सप्ताह अनुविभागीय अधिकारियों से प्राप्त करने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना में जो पूर्व के कार्य प्रगतिरत हैं उनके तत्काल पूर्ण किये जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में योजना में मांग करने वाले सभी जाबॅकार्डधारियों को कार्य उपलब्ध कराया जाये। उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। 
उन्होनंे स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने अपने जनपद पंचायतों पूर्ण रुप से खुले में शौच मुक्त कराने के लिए ग्राम पंचायतों की तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिये। जनपद पंचायत सिहोरा एवं पाटन की प्रगति पर आप्रसन्नता जाहिर करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। अन्त्योदय मेलों,प्रतिभा खोज एवं स्वीप में अब तक कितना किस मद में व्यय किया गया हैं कि जानकारी दो दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रत्येक जनपद पंचायत में कम से कम छह-छह निःशक्तो के विवाह करने के निर्देश दिये।
श्री चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय.सीमा में निराकरण किया जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों की सप्ताह में निमार्ण कार्यो की एक बार अनिवार्य रुप से समीक्षा की जाये। 
श्री चतुर्वेदी ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में प्रेषित किये गये प्रकरण और बैकों से स्वीकृत किये गये प्रकरणों की राशि को हितग्राहियों के खाते में शीघ्र-अतिशीघ्र राशि को जमा करायी जायें। उन्होने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मेें निराकरण किया जाये। 
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक आर.पी.चतुर्वेदी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अतिरिक्त् कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर