कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
शिविरों में नहीं पहुंचने वाले वेण्डरों पर होगी कार्यवाही
समय-सीमा बैठक में सीईओं जिला पंचायत ने दिये निर्देश
जबलपुर 1 दिसम्बर 2015। जिन लोगों के अब तक आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके आधार कार्ड बनाये जाने के लिए विशेष रुप से शिविरों का शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन किया जा रहा हैं। तय की गई तिथियों में वेण्डरों के अनुपस्थित होने पर वेण्डरों पर कार्यवाही करते हुए उनकी मशीनों को अनुविभागीय अधिकारियों के माध्यम से जप्त की जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये।
उन्होने अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि यदि वेण्डर शिविरों में पहुंच रहे तो या आधार कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों से पैसे ले रहे हैं तो तत्काल जिला में ई गर्वनेस के प्रभारी चित्राशु त्रिपाठी के मोबाईल नम्बर 94251-56832 पर अपन शिकायत नोट करा करते हैं जिला स्तर से तत्काल उस वेण्डर पर कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती मा रव्या ने वेण्डरों की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला स्तर,एवं जनपद स्तर से भी अधिकारियों को लगाने के निर्देश दिये है।
उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वह सभी संकुल प्राचार्य एवं प्राचार्यो को निर्देश जारी किये जाये कि जब तक शालाओं में अध्ययन रत सभी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नही बनाये जाते तब तक नवम्बर माह का वेतन न जारी किया जाये। इसी प्रकार उन्होनें महिला बाल विकास के अधिकारी को निर्देश दिये कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड नही बनाये जाते तब तक उनका भी वेतन जारी न किया जाये।
सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खातों को इस माह के अंत तक अनिवार्य रुप से बैकों में खोलें जाये। विशेष परिस्थितियों में ही हितग्राहियों के खातों को पोस्ट आफिसों में रखे जाये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालयों के कार्य में तेजी लाई जाये।
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को सूखा ग्रसित घोषित किया गया है, अब जिन जाॅबकार्डधारियों को योजना के अंतर्गत अभी तक 100 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जा रहा था अब उन्हें 150 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जाये। सभी ग्राम पंचायतों में नये कार्यो को प्रारंभ करते हुए पराने कार्यो को पूर्ण कराते हुए उनके पूर्णता प्रमाण पत्रों को आॅन लाइन फीड किया जाये। इस वित्तीय वर्ष में जिन कार्यो में अब तक कोई व्यय नहीं किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये।
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
अनुविभागीय अधिकारी ने की वेण्डर की मशीन जप्त
जबलपुर 1 दिसम्बर2015। सिहोरा के अनुविभागीय अधिकारी ऋषि पवार ने तय की गई तिथियों पर समय से नहीं पहुंचने एवं शिविर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों से पैसे लेने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सिहोरा के वेण्डर सौरभ शुक्ला की मशीन जप्त कर ली है।
जिला गर्वनेस के प्रभारी चित्रांशु त्रिपाठी ने बताया कि जनपद पंचायत सिहोरा के वेण्डर सौरभ शुक्ला के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई है। जिनमें शिविर में समय पर नहीं पहुंचने, लोगों से अभद्र व्यवहार करने के संबंध में एवं पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने तक की शिकायतें शामिल है। उन्होनें बताया कि यदि कहीं पर वेण्डरों द्वारा आधार कार्ड बनाने से मना करने एवं पैसों की मांग करने पर तत्काल इस मोबाईल नम्बर 94251-56832 पर संर्पक कर सकते है।
उन्होने बताया कि जिन लोगों के आधार नम्बर में नाम, जाति,जन्म तिथि एवं पता गलत हो गया हैं वह भी आधार कार्ड में सुधार कार्य करा सकते हैं लेकिन इस कार्य के लिए 15 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यदि बायोमेटिक अपडैशन में सुधार किया जाता हैं तो इस कार्य के भी 15 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इन दोनों कार्यो के 30 रुपये से अधिक राशि लेने वाले वेण्डरों पर भी तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर