न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 15 October 2015

15-10-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज

जबलपुर 15 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, प्रधानमंत्री सडक योजनान्तर्गत विगत दो वर्षो के पूर्ण एवं अपूणर््ा कार्यो की कार्यवार समीक्षा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिला खादय विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले में इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी केन्दों की केन्द्रवार समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लंबित मजदूरी भुगतान की जनपद वार समीक्षा, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौशाला निर्माण की ग्राम पंचायतवार जिले से जारी की गई की समीक्षा सहित अन्य बिषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

                                               मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 14 October 2015

14-10-2015


कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर


 नेशनल क्वालिटी माॅनिटर ने हितग्राहियों से की चर्चा
एक्शन प्लान के अनुसार कार्य करने के दिये निर्देश
जाॅबकार्ड व पंजियां मिली अपडेट


जबलपुर-14 अक्टूबर 2015। नेशनल क्वालिटी माॅनिटर ने आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिलपठार सहजपुरएवं किसरौद में केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के तहत किये गये कार्यो का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मनरेगा योजना अतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों एवं इन्दिरा आवास के हितग्राहियों से बात और ग्राम पंचायतों के रिकार्ड भी देखे। 
नेशनल क्वालिटी माॅनिटर प्रदुम्द्य शर्मा ने ग्राम पंचायतों के रिकार्ड का अवलोकन कर ग्राम पंचायत बिलपठार द्वारा संधारित की गई पंजियो पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अन्य पंचायतों में सभी रिकार्ड रखे जाये। 
श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान खेल मैदान, नल जल योजना, शांतिधाम, इंदिरा आवास, ग्रेवल रोड, शौचालय निर्माण और सी.सी.रोड का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक यंत्री श्रीवर्मा, अति. कार्यक्रम अधिकारी मनीष पाण्डेय, उपयंत्री एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। 


जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक कल


जबलपुर 14 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर शुक्रवार  को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, प्रधानमंत्री सडक योजनान्तर्गत विगत दो वर्षो के पूर्ण एवं अपूणर््ा कार्यो की कार्यवार समीक्षा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिला खादय विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले में इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी केन्दों की केन्द्रवार समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लंबित मजदूरी भुगतान की जनपदवार समीक्षा, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौशाला निर्माण की ग्राम पंचायतवार जिले से जारी की गई की समीक्षा सहित अन्य बिषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।


gp bilpather janpad panchyat panchyat shapura  me iay ke hitgrahi se baat karte huye nrlm shree sharma



                                               मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 13 October 2015

13-10-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर

क्वालिटी माॅनिटर ने तीन ग्राम पंचायतों में किया कार्यो का निरीक्षण
जाॅबकार्ड व पंजियों को अपडेट करने के दिये निर्देश

जबलपुर-13 अक्टूबर 2015। नेशनल क्वालिटी माॅनिटर ने आज जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया, नांदघाट एवं मुडकुरू में केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के तहत किये गये कार्यो का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मनरेगा योजना अतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों एवं इन्दिरा आवास के हितग्राहियों से बात और ग्राम पंचायतों के रिकार्ड भी देखे। 
नेशनल क्वालिटी माॅनिटर प्रदुम्द्य शर्मा ने ग्राम पंचायतों के रिकार्ड का अवलोकन कर ग्राम पंचायत द्वारा संधारित की जार रही पंजियो को अपडेट करने के निर्देश दिये। उन्होने 100 दिन कार्य करने वाले मजदूरों को जाॅबकार्ड में भी अंकित किया जावे कि इस वित्तीय वर्ष में मजदूर द्वारा कितने दिन कार्य किया गया है।
श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान खेल मैदान, नल जल योजना, शांतिधाम, इंदिरा आवास, ग्रेवल रोड, शौचालय निर्माण और सी सी रोड का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मझौली के सहायक यंत्री रामसजीवन तिवारी, अति. कार्यक्रम अधिकारी उमेश तिवारी, उपयंत्री एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। 

समय सीमा के पत्रों का समय पर करें निराकरण

जबलपुर-13 अक्टूबर 2015। समय सीमा में रखे गये पत्रों पर समय सीमा में ही अनिवार्य रूप से कार्यवाही की जावे। सीएम हेल्पलाईन एवं कलेक्टर जनसुनवाई के प्राप्त  आॅनलाईन शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जावे। समय सीमा में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें और जो अधिकारी सप्ताह में दो दिन निरीक्षण नहीं करेगें उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी। 
बैठक में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डाॅ. परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार, राजेन्द्र सिंह चैहान, लेखाधिकारी अमित मरावी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। 

सीईओ जिला पंचायत ने किया जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण

जबलपुर-13 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपलन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज दोपहर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए मौके पर अनुपस्थित एवं हस्ताक्षर नही करने वाले कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
 उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में अपने अधिनस्त कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में बुलाये जाये और जो कर्मचारी कार्यालय समय पर नहीं आते उनके विरुध्द कार्यवाही की जाये। 
उपस्थिति पंजी का अवलोकन के दौरान एपीसी सुनील गुप्ता,लेखापाल आर.के.खुरासिया और सहायक ग्रेड तीन चंद्रशेखर स्वामी उपस्थित पंजी में हस्ताक्षर नहीं करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये है।

1 nrlm gram panchyat didnri khamriya me khal medan ka nireechan karte huye.




2 tl meting zp office 


3 deo office ka nireechan karti hui ceo zp.







                                               मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 12 October 2015

12-10-2015

    कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
                                     समाचार
अधूरे भवन मनरेगा से करें पूर्ण-सीईओं जिला पंचायत 
निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 12 अक्टूबर 2015। इन्दिरा आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2014-15 के आवास जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं वह जिस स्तर तक हैं उस स्तर से मनरेगा योजना से उस कार्य का तत्काल मस्टररोल जारी कर इन्दिरा आवासों को पूर्ण कराया जाये। पोस्ट आॅफिसों के खातों को बैकों में खोला जाये, ताकि पेंशन का समय पर भुगतान किया जा सके। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना, तेरहवें वित्त आदि योजलाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किया जाये। 
उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायत कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंस रुम बनाये गये हैं अब निर्माण कार्यो सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा  वीडियो कान्फं्रेस के माध्यम से की जाएगी। वीडियो कान्फ्रेस से एक ओर जिला पंचायत में आने एवं जाने में लगने वाले समय की बचत होगी वहीं दूसरी ओर आने जाने में वाहनों में लगने वाले डीजल की भी बचत होगी। 
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्माण कार्यो का निरीक्षण करे। सप्ताह में कम से कम एक दिन सहायक यंत्री के साथ उपयंत्रियों की समीक्षा बैठक की जाये। 
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जी.एस. खटीक, परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय राजेन्द्र सिंह चैहान, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , सहायक यंत्री , मनरेगा के ए.पी.ओ. सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर को

जबलपुर 12 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, प्रधानमंत्री सडक योजनान्तर्गत विगत दो वर्षो के पूर्ण एवं अपूणर््ा कार्यो की कार्यवार समीक्षा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिला खादय विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले में इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी केन्दों की केन्द्रवार समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लंबित मजदूरी भुगतान की जनपदवार समीक्षा, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौशाला निर्माण की ग्राम पंचायतवार जिले से जारी की गई की समीक्षा सहित अन्य बिषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
नेशनल क्वालिटी माॅनीटर करेगें मनरेगा के निर्माण कार्यो का निरीक्षण
जबलपुर 12 अक्टूबर 2015। भारत सरकार से आये नेशनल क्वालिटी माॅनीटर प्रदुम्न शर्मा जिले की दस ग्राम पंचायतों में भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन करेगे। श्री शर्मा 13 अक्टूबर से 16 अक्टूवर तक ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन इन्दिरा आवास योजना, वाटरशेड योजना एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत विगत वर्षो में किये गये निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेगें।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिले में भारत सरकार से नेशनल क्वालिटी माॅनीटर प्रदुम्न शर्मा जिले की दस ग्राम पंचायतों में किये गये कार्यो का अवलोकन करेगे। जिनमें जनपद पंचायत मझौली की दिनारी खम्हरिया, नांदघाट एवं मुडकुरु, जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत किसरौद, सहजपुर और ग्राम पंचायत बिलपठार और जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत छत्तरपुर, मोहनिया, तिदनी, और ग्राम पंचायत धरहर  शामिल है।
उन्होनें बताया कि नेशनल क्वालिटी माॅनीटर इन ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन इन्दिरा आवास योजना वाटरशेड योजना के तहत विगत वर्षो में किये गये निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेगें।
श्रीमती मारव्या ने बताया कि नेशनल क्वालिटी माॅनीटर 13अक्टूवर मंगलवार को जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया, नांदघाट और मुडकुरु में किये गये कार्यो का अवलोकन करेंगें। 14 अक्टूबर को जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत किसरौद, सहजपुर और बिलपठार एवं 15 अक्टूबर को जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत छत्तरपुर, मोहनिया, तिंदनी और धरहर में किये गये कार्यो का अवलोकन करते हुये इन्दिरा आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेगें।



meeting ki photo

मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 5 October 2015

5-10-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर को
जबलपुर 5 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, प्रधानमंत्री सडक योजनान्तर्गत विगत दो वर्षो के पूर्ण एवं अपूणर््ा कार्यो की कार्यवार समीक्षा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिला खादय विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले में इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी केन्दों की केन्द्रवार समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लंबित मजदूरी भुगतान की जनपदवार समीक्षा, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौशाला निर्माण की ग्राम पंचायतवार जिले से जारी की गई की समीक्षा सहित अन्य बिषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
समाचार क्रमांक 06/2015
ग्राम सभा में रोजगार संवाद दिवस एवं आईपीपीई गतिविधियों की दी जा रही जानकारी
‘‘प्रिय मित्र पत्र‘‘ भी कराये उपलब्ध
जबलपुर 5 अक्टूबर 2015। जिले की ग्राम पंचायतों में 2अक्टूबर 2015 को आयोजित ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को रोजगार संवाद दिवस की जानकारी दी देते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम करने के लिए श्रमिको को ‘‘प्रिय मित्र पत्र‘‘ भी उपलब्ध कराये जा रहे है। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विगत 2 अक्टूबर 2015 से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को रोजगार संवाद दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रत्येक माह निर्धारित दिवस पर आयोजित होने वाले रोजगार संवाद दिवस का लाभ जरूरतमंद ग्रामीणों को मिल सके। ग्राम सभाओं में योजनान्तर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों को प्रिय मित्र पत्र पत्र भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं जिसमें वह ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो में उपलब्ध कराने की मांग कर सके। ग्राम सभा में मनरेगा अंतर्गत सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास के माध्यम से ग्राम पंचायत में निर्मित होने वाले श्रम बजट निर्माण हेतु गठित ब्लाक प्लानिंग टीम एवं ब्लांक रिर्सोस टीम के गठन, उद्देष्य एवं उनके दायित्वों से भी अवगत कराया जा रहा है। 
उन्होनें बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत ग्राम स्तर पर सामुदायिक/व्यक्तिगत कार्यों की योजनाओं के चिन्हांकन एवं क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करने में ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यंत पिछडे परिवारों एवं समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रीमती मारव्या ने बताया कि ग्राम सभा में सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास अंतर्गत ग्राम पंचायत पहंुचकर वहां के रहवासियों को एक निष्चिित स्थान पर एकत्रित कर ग्रामीणों के सहयोग से दो मानचित्र तैयार जा रहे हैं, एक मानचित्र सामाजिक स्थिति को परिलक्षित करने वाला एवं दूसरा मानचित्र ग्राम के संसाधन को दर्शाने करता है, जिसके बाद ग्रामीणों से जानकारी लेकर उनके ग्राम में किन स्थानों पर मनरेगा अंतर्गत किन कार्यों को किये जाने की आवश्यक्ता है एवं किन व्यक्तियों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिये। 


समाचार क्रमांक 07/2015/ चढार ।
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 3 October 2015

3-10-2015

कार्यालयए जिला पंचायत जबलपुर
समाचार

मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देशों के आधार पर की जाती हैं बैंक अधिकारियों से योजनाओं की समीक्षा

जबलपुर 3 अक्टूबर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ई.पंचायत योजना का खाता स्थानान्तरित करने को लेकर सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया की नेपियर टाउन शाखा के प्रबंधक की ओर से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। किसी भी खाताधारक को यह अधिकार हैं कि वह किसी भी राष्ट्रीयकृत बैक में अपना खाता किसी भी समय स्थानांतरित करा सकता हैए ऐसे मामलों में समय एवं तारीख महत्वपूर्ण नही होते है। बैंक की अपनी वित्तीय या अन्य प्रकार की विवशता हो सकती हैं लेकिन उन विवशताओं का दायरा खाता धारक के अधिकार से अधिक नही हो सकता है। वर्तमान प्रकरण में आधी अधूरी जानकारियां समाचार पत्रों के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही है। जिससे भ्रम की स्थिति र्नििर्मत हो रही है।
उन्होनें बताया कि 31 जुलाई 2015 को मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अंटोनी डिसा की ओर से प्राप्त पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कहा गया हैं कि जिले के समस्त राष्ट्रीय कृत बैंको के प्रबंधकों के साथ बैठकर शासकीय योजनाओं के कियान्वयन की समीक्षा की जाये। मुख्य सचिव के ये निर्देश जिला पंचायत प्रशासन को इस बात के अधिकार प्रदान करते हैं कि जिन बैकों की प्रगति संतोषजनक नहीं हैं उनके काम.काज में तेजी लाये जाने के प्रयास किये जाये और व्यवस्थागत दृष्टिकोण से उचित कदम उठाये जाये।
श्रीमती मारव्या ने बताया कि सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया की नेपियर टाउन शाखा के प्रबंधक नर्मदेश्वर पाण्डेय की ओर से कथित तौर पर समाचार पत्रों कों कुछ ऐसी जानकारियां प्रेषित की गई हैं जो जिला पंचायत प्रशासन की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाती है। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संदर्भ में भी आगे की कार्यवाही करने के लिए भी मार्गदर्शन लिया जा रहा है।


चरणबद्ध तिथियों में आयोजित हो रही हैं ग्राम सभाएँ
ग्राम पंचायतों में बन रही स्वच्छता अभियान की कार्य योजना
 जबलपुर 3 अक्टूबर 2015। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गांधी जयंती से चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाएँ आयोजित की जा रही है। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सूचना पटल पर प्रदर्शित प्रदर्शित करते हुए ग्राम सभाओं में तीस से ज्यादा महत्वपूर्ण विषय पर बिन्दुवार चर्चा कर सामूहिक रूप से निर्णय लिये जा रहे है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्तरीय अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत जिले के समस्त ग्रामों में चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह से ग्राम सभाओं के बनाये गये कैलेण्डर अनुसार ग्राम सभाओं का निरीक्षण किया जाये।
 उन्होने बताया कि गांधी जयंती से आयोजित की गई विशेष ग्राम सभाओं में स्वच्छता अभियान के तहत घरों की साफ सफाईएजल स्त्रोतों सडकोंए नालियोंए हाट बाजारों की स्वच्छता पर विशेष रुप से चर्चा की जा रही है। साथ ही तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। इस कार्य के लिये स्वच्छ भारत मिशन द्वारा पंचायत को अलग से राशि उपलब्ध करवाई गई है। पंच एवं सरपंच अपने पंचायत क्षेत्र में सभी गाँव के घर.घर जाकर निरीक्षण कर शौचालय रहित घरों को चिन्हित कर सूची बना रहे है।
श्रीमती मारव्या ने बताया कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले सरपंचों पर कार्यवाही की ताएगी। ग्राम सभाओं में पंचायत क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करने का सामूहिक संकल्प लिया जा रहा हैं। ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायतों में करारोपण के जरिये आय के स्त्रोतों में वृद्धि पर भी विचार एस्कूलों में शिक्षा के स्तर तथा शैक्षणिक केलेण्डर अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम के अध्ययन पर चर्चाए शालाओं में 6 से 14 वर्ष आयु के सभी बच्चों को दाखिला दिलाने और नियमित रूप से बच्चे स्कूल जाये इस बारे में बातचीतए अति कम वजन वाले बच्चों के कुपोषण स्तर में सुधार के लिये ग्रामण्स्तर पर होने वाले स्नेह शिविरों की जानकारीए ऐसे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिये समुदाय को निगरानी के लिये प्रेरित करनाए ऐसे बच्चों के परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता दिलाने पर चर्चा की जा रही है। गर्भवती माताओं और शिशुओं के टीकाकरणए पूरक पोषण आहार एवं दवाओं की उपलब्धता और उनके खानण्पान में सुधार के बारे में बताया जायेगा। महिला उत्पीडन से संबधित मुद्दों पर भी जागरूकता लानेए प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में घर.घर जल प्रदाय व्यवस्था की योजना तैयार कर ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। बंद पडी नलण्जल योजनाओं को चालू करने के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की जा रही है। 
ग्राम सभा में महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों व अन्य जन हितैषी योजना में व्यय राशि एवं उपलब्धियों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाये साथ योजना से संबंधित संपर्क के लिये मध्यप्रदेष राज्य रोजगार गारंटी परिषद मुख्यालय भोपाल के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9111243243 पर काल किया जा सकता है या एसएमएस करने की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।


ग्राम सभा में रोजगार संवाद दिवस एवं मनरेगा अंतर्गत आयोजित होने वाली आईपीपीई गतिविधियों से ग्रामीणों को कराया जा रहा अवगत
जबलपुर 3 अक्टूबर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विगत 2 अक्टूबर 2015  से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को रोजगार संवाद दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रत्येक माह निर्धारित दिवस पर आयोजित होने वाले रोजगार संवाद दिवस का लाभ जरूरतमंद ग्रामीणों को मिल सके। ग्राम सभा में मनरेगा अंतर्गत सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास के माध्यम से ग्राम पंचायत में निर्मित होने वाले श्रम बजट निर्माण हेतु गठित ब्लाक प्लानिंग टीम एवं ब्लांक रिर्सोस टीम के गठनए उद्देष्य एवं उनके दायित्वों से भी अवगत कराया जा रहा है। 
उन्होनें बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत ग्राम स्तर पर सामुदायिकध्व्यक्तिगत कार्यों की योजनाओं के चिन्हांकन एवं क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करने में ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यंत पिछडे परिवारों एवं समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रीमती मारव्या ने बताया कि ग्राम सभा में सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास अंतर्गत ग्राम पंचायत पहंुचकर वहां के रहवासियों को एक निष्चिित स्थान पर एकत्रित कर ग्रामीणों के सहयोग से दो मानचित्र तैयार जा रहे हैंए एक मानचित्र सामाजिक स्थिति को परिलक्षित करने वाला एवं दूसरा मानचित्र ग्राम के संसाधन को दर्शाने करता हैए जिसके बाद ग्रामीणों से जानकारी लेकर उनके ग्राम में किन स्थानों पर मनरेगा अंतर्गत किन कार्यों को किये जाने की आवश्यक्ता है एवं किन व्यक्तियों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिये। 
ग्राम सभा में महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों व अन्य जन हितैषी योजना में व्यय राशि एवं उपलब्धियों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाये  जा रहा है। 

मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर