न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 27 March 2017

27-3-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अपात्र का चयन करने पर सीधे होगी कार्यवाही
सीईओं जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में सचिवों एवं रोजगार सहायको को दिये निर्देश
जबलपुर 27 मार्च 2017 ।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अपात्र का चयन करने पर बिना आपका पक्ष सुने सीधे कार्यवाही की जाएगी। शासन स्तर से हितग्राहियों पात्र एवं अपात्र के चयन के लिए 13 बिन्दु निर्धारित किये गये हैं जिनमें किसी एक में भी हितग्राही अपात्र हुआ तो उसे अपात्र ही माना जाएगा। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज माॅडल हाई स्कूल के सभाकक्ष में आयोजित सचिवों एवं रोजगार सहायको की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी उदय प्रताप सिंह,जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
श्रीमती सिंह ने सचिवों एवं रोजगार सहायकों को स्पस्ट निर्देश देते हुए कहा कि 13 बिन्दुओं की सूची के तहत यदि कहीं हितग्राहियों के चयन में गडबडी हुई हैं तो उसे तत्काल सुधार कर जनपद पंचायत को अवगत कराया जाये। जिस परिवार में मोटर साईकिल या अन्य कोई दोपहया, तिपहिया,चैपहिया वाहन या मछली पकडने की नाव धारण करने वाला परिवार भी अपात्र माना जाएगा। सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना की सूची में यदि कोई ग्राम रोजगार सहायक आवास के लिए पात्र पाया जाता है तो भी उसका आवास के लिए राज्य स्तर से चयन निर्णय होगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ऐसे परिवार जो 13 श्रेणियों में से किसी एक श्रेणी में भी आते है तो वह आवास के लिए अपात्र माना जाएगा। एक-मोटरयुक्त दोपहिया, तिपहिया,चैपहिया वाहन, मछली पकडने की नाव धारण करने वाला परिवार भी अपात्र माना जाएगा। 
दो- कृषि के लिए तिपहिया या चैपहिया वाहन धारण करने वाला परिवार अपात्र माना जाएगा। तीन-ऐसे परिवार जिनके पास पक्का मकान हैं या पूर्व में किसी आवास योजना के तहत 25000/ पच्चीस हजार रुपये या इससे अधिक राशि का लाभ दिया गया हो वह अपात्र माना जाएगा। चार- ऐसे परिवार जिनका सदस्य कोई सरकारी कर्मचारी हो। जैसे सभी प्रकार के अधिकारी एवं कर्मचारी जो पूर्ण कालिक सेवा में हो या संविदा पर नियुक्त हो वह आवास के लिए पात्र नही माने जाएगे। अंश कालीन कर्मचारी जैसे आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका,ग्राम कोटवार मध्यान्ह भोजन का रसोईया एवं मानदेय पर कार्य करने वाले परिवार इस श्रेणी में नही आते है,अर्थात वह आवास के लिए पात्र होगे। रोजगार सहायक इस श्रेणी में अपात्र माने जाएगे। लेकिन यदि ग्राम पंचायत की राय में वह कच्चे आवास में रहने तथा गरीब होने के कारण पात्र प्रतीत हो तो परिवार र्की आिर्थक स्थति एवं परीसम्पतियों के विवरण सहित प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्य स्तर पर प्रेषित किये जाये। पंच एवं सरपंच इस श्रेणी में शामिल नही हैं उनका नाम सूची में है तो वह पात्र होगे। 
पांचवा- ऐसे पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाले परिवार या दुकानदार जिनके पास शासन द्वारा जारी किया हुआ लायसेंस हो वह अपात्र होगे। 
छह- आयकर देने वाला परिवार अपात्र होगा। सात-व्यवसाय करने वाला अपात्र होगा। आठ- ऐसे परिवार जिनके पास रेफ्रिजरेटर हो वह आवास के लिए अपात्र माना जाएगा। नौ- ऐसा परिवार जिनके यहां लैंड लाइन फोन हो वह भी अपात्र की श्रेणी में माना जाएगा। दस- ऐसे परिवार जिनके पास पांच एकड या पांच एकड से अधिक भूमि किसी भी प्रकार से सिचिंत हो तो वह आवास के लिए अपात्र होगा।
 ग्यारह- ऐसे परिवार जिनके पास ढाई एकड या इससे अधिक सिचिंत भूति हो और कम से कम एक सिंचाई का उपकरण टयूबवेल या माइक्रो एरिगेशन या ग्रीन हाउस हो वह अपात्र होगे,लेकिन कपिलधारा कूप और उस पर सिचांई पंप उपकरण इस परिभाषा में नही आते है। अर्थात ऐसे परिवार आवास के लिए पात्र होगे। 
बारह- ऐसे परिवार जिनके पास साढे सात या इससे भी अधिक भूमि हो और कम से कम एक सिंचाई का उपकरण टयूबवेल या माइक्रो एरिगेशन या ग्रीन हाउस हो तो वह अपात्र होगे। ऐसे किसान जो किसान के्रडिट कार्डधारी हैं जिनकी ऋण सीमा 50000 हजार हो वह भी अपात्र माना जाएगा। लेकिन कपिलधारा कूप और उस पर सिचांई पंप उपकरण इस परिभाषा में नही आते है। अर्थात ऐसे परिवार आवास के लिए पात्र होगे। 
तेरह-ऐसे परिवार जिनका कोई सदस्य दस हजार रुपये प्रतिमाह कमा रहा हो वह अपात्र माना जाएगा।
श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायको को निर्देश दिये कि उक्त सूची के अनुसार आवास के लिए पात्र पाये जाने वाले हितग्राहियों का चयन किया जाये। किसी भी स्थिति में या किसी के दबाव में अपात्र हितग्राहियों का चयन नही किया जाये। यदि ऐसे प्रकरणों की शिकायत मिलती हैं या निरीक्षण के दौरान जानकारी सामने आने पर सचिव एवं रोजगार सहायक से अपात्र को लाभ देने पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराते हुए राशि की वसूली की जाएगी। बैठक में सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायको की समस्याओं का निराकरण भी किया गया।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 17 March 2017

17-3-2017

महात्मा गांधी नरेगा में अकुशल श्रमिकों की प्रतिदिवस मजदूरी पांच रुपये बढी
जबलपुर 17 मार्च 2017ः महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत कार्य कर रहे अकुशल श्रमिकों की मजदूरी पांच रुपये की वृध्दि करते हुए 167 रुपये से बढ़कर 172 रुपये प्रतिदिवस हो गई है। अब एक अप्रैल 2017 से मजदूारों को बढी हुई मजदूरी 167 रुपये के स्थान पर 172 रुपये प्रतिदिवस दिये जाएगे।
जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 की धारा 6 की उपधारा (1) में प्रदत्त षक्तियों का प्रयोग करते हुए शरत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गत 28 फरवरी, 2017 को जारी अधिसूचना में एक अप्रैल,2017 से लागू होने वाली महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में मजदूरी की न्यूनतम दरों का राज्यवार निर्धारण किया है। जिसमें मध्यप्रदेश में कार्यरत अकुषल षारीरिक संषोधित मजदूरी दर 1 अप्रैल 2017 से 172 रुपये प्रतिदिवस मजूदरी की दर निर्धारित की गई है। 
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी ग्राम पंचायतों में बढी हुई मजदूरी की सूचना की जानकारी श्रमिकों को उपलब्ध कराई जाये। ग्राम पंचायतों में बढी हुई मजदूरी का दीवार लेखन भी कराया जाये। कार्यस्थल पर कार्य करने वाले श्रमिको को भी बढी हुई मजदूरी की जानकारी दी जाये कि उन्हंे 1 अप्रैल 2017 से 167 रुपये के स्थान पर 172 रुपये दिये जाएगे।
उल्लेखनीय है कि बढ़ी हुई मजदूरी से योजनान्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यो में न सिर्फ तेजी आएगी बल्कि श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा कार्य उपलब्ध होगे।  
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 10 March 2017

10-3-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
कलेक्टर ने की पाटन एवं शहपुरा में विकास कार्यो की समीक्षा
काम नहीं करने वाले सचिवों एवं रोजगार सहायको पर होगी कार्यवाही
 कलेक्टर महेषचंद्र चैधरी ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पाटन एवं शहपुरा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चैधरी ने अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों एवं रोजगार सहायको को सम्मानित करने को कहा। वहीं कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच ,सचिवों एवं रोजगार सहायकों को पन्द्रह दिन में ग्राम पंचायतों में र्वििभन्न योजनाओं के तहत कार्य करने के निर्देष दिये। मार्च माह में प्रगति नही होने पर सचिवों की विभागीय जांच एवं रोजगार सहायको को पद से पृथक करने की भी चेतावनी दी। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिखरवार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पी,के.सेनगुप्ता,मौजूद रहे।
 स्वच्छ भारत मिषन-कलेक्टर ने जनपद पंचायत पाटन में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिषन के तहत अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायत सहसन पडरिया,बिनैकी,थाना, कुवरपुर, एवं ग्राम पंचायत उडना सडक के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक,के साथ‘साथ आंगनवाडी की कार्यकर्ता एवं सहायिका को बधाई देते हुए प्रसस्ति पत्र देने को कहा। योजना में न्यूनतम काम करने वाली पंचायतों में भिडकी, पौडीकांटी, बिलखरवा, करारी मनकवारा,और हरदुआ भंडवा के सचिवों से कलेक्टर ने सख्ती से जवाब तलब किया। पंचायत सचिवों द्वारा बताए गए कारणों को खारिज करते हुए कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि नौकरी करनी है तो काम तो करना पड़ेगा। नही तो स्वयं नोकरी छोड दे। उन्होंने चेतावनी दी कि 31 मार्च तक अपेक्षित प्रगति न हो पाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी पांच सचिवों की विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए। 
कलेक्टर ने सरपंचों से अपेक्षा की कि वे भी शौचालय निर्माण कार्य पर यथेष्ट ध्यान देंगे। होली के मौके पर लोगों से मेल-मुलाकात के दौरान भी उन्हें शौचालय निर्माण की समझाईश दी जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान श्री चैधरी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आवास निर्माण कार्य के लिए रेत र्या इंट की समस्या न आने पाए और मकान समय पर तैयार हो जाएं। 
कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को शासन द्वारा निर्धारित दिवसों का रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खेतिहर मजदूरों का मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए ताकि उन्हें छात्रवृत्ति, कन्यादान योजना व अन्त्येष्टि सहायता सहित अन्य योजनाओं के तहत मदद हासिल हो सके।   
     बैठक के दौरान श्री चैधरी ने नामान्तरण, सीमांकन व बंटवारा सम्बन्धी शिकायतों का उल्लेख करते हुए निर्देश दिए कि अनुविभागीय अधिकारी हर पटवारी का हल्कावार दिन तय करें और रोस्टर तैयार किया जाए। राष्ट्रीय परिवार सहायता के अन्तर्गत कोई भी प्रकरण लम्बित न रखा जाए। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के सिलसिले में बैंक प्रबंधकों से कलेक्टर ने अपेक्षा की कि मार्च माह में ही हितग्राहियों को वितरण सुनिश्चित किया जाए। श्री चैधरी ने सरपंचों के साथ चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में पांच से दस पंचायतों के सेक्टर्स में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होंगे। बड़ी संख्या में सरपंच अपने गांव में इस आयोजन के लिए आगे आए। 
हर गांव में बनाये शंातिधाम -श्री चैधरी ने ग्राम पंचायतों क सरपंच सचिवों एवं रोजगार सहायकों को निर्देष दिये कि वह महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी गांवों में शातिधाम ,खेलमैदान, सूदूर संपर्क सडक, एवं हितैषी कपिलधारा के कार्य तत्काल प्रारंभ किये जाये। तीन दिवस में जिन ग्राम पंचायतों में यह कार्य प्रारंभ नहीं होने उन ग्राम पंचायतों के सचिवों की विभागीय जांच एवं ग्राम रोजगार सहायको कों पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी। 
मनरेगा से कराये टूटे-फूटे शौचालयों की मरम्मत- कलेक्टर ने कहा कि जिन हितग्राहियों के शौचालय टूटे-फूटे हैं उन हितग्रहियों के षौचालयों की मरम्मत महात्मा गांधी नरेगा से कराई जाये। योजना के तहत अधिक से अधिक जाॅबकार्डधारी परिवारों को गांव में ही रोजगाार उपलब्ध कराया जाये ।
सभी के बनाये आधार-श्री चैधरी ने सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकोें को निर्देषित करते हुए कहा कि सभी हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाये जाये ताकि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा सके। 
व्यक्तिगत करे सुनवाई-कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देष दिये कि इन्दिरा आवास की राषि निकालकर आवास नही बनाने वाले हितग्राहियों की व्यक्तिगत सुनवाई की जाये। सुनवाई के बाद यदि कोई हितग्राही आवास नही बनाते हैं तो उनके विरुध्द अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाये। यह कार्य 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देष दिये। 
उपयंत्रियों की रोकी दो-दो वेतनवृध्दि- जनपद पंचायत पाटन के कई क्षेत्रों में जल-जल योजनाएं बंद हाने पर उन्होने आप्रसन्नता जाहिर करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ती उपयंत्रियों की दो-दो वेतन वृध्दि रोकने के निर्देश दिये और जल-जल योजना की जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये।
     जनपद पंचायत शहपुरा जनपद मुख्यालय शहपुरा की बैठक में एसबीएम के तहत पांच सर्वश्रेष्ठ पंचायतों में सिहोदा, कोहला, बिलखरवा, मालकछार, किसरौद,बेलखेडी के एवं सगडा महगवां पूर्णतः खुले में शौच से मुक्त हो जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री चैधरी ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सम्बन्धित सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आगंनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका की सराहना की। इसी योजना में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों कटौरी, इमलिया-सात, भैरवघाट, जमुनिया ज्वाप,और हिनौतिया के सचिवों और रोजगार सहायकों के कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये। श्री चैधरी ने इन ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं गा्रम रोजगार सहायको को चेतावनी दी कि यदि ग्राम पंचायतों में 15 दिवस में किये जा रहे कार्यो में सुधार नही आया तो सचिवों की विभागीय जांच एवं ग्राम रोजगार सहायको को पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।
कार्यो की धीमी गति पर भी नाराजगी- कलेक्टर श्री चैधरी ने महात्मा गांधी नरेगा के कार्यो की धीमी गति पर भी नाराजगी जाहिर की और योजना के तहत प्रत्येक गांव में शातिधाम, खैलमैदान एवं सुदूर संपर्क क कार्य प्रारंभ कर अधिक से अधिक लोगों को कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्य को संतोषजनक नही मानते हुए हितग्राहियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवो को सही समय पर तकनीकी मार्गदर्शन नही देने पर जनपद पंचायत के पदस्त सभी उपयंत्रियोें को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। 
घर-घर जाकर बनवाये आधार - जनपद पंचायत शहपुरा में अभी लगभग 500 लोगों के आधार नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को होली के त्यौहार के दौरान लोगों के घर-घर जाकर आधार बनवाये के निर्देश दिये। 
 ये रहे मौजूद- पाटन की बैठक में जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष आनंद माहन पलहा, जनपद सीईओ प्रकाश चतुर्वेदी, व शैलेश द्विवेदी मौजूद थे। इसी प्रकार शहपुरा में सम्पन्न बैठक में जनपद पंचायत शहपुरा के अध्यक्ष अनुराग सिंह, उपाध्यक्ष मोनू टेनगुरिया, शहपुरा मंडी अध्यक्ष नीरज सिंह,एसडीएम पाटन पी,के.सेनगुप्ता,के अलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, कृषि उपसंचालक आनंद मोहन षर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री षरद सिंह, डीपीसी आर पी चतुर्वेदी, म.प्र विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उक्त बैठकों में ग्रामीण विकास विभाग का अमला के साथ-साथ राजस्व विभाग, तथा सरपंच गण मौजूद थे।






      मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Monday, 6 March 2017

6-3-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सीईओं जिला पंचायत ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को दिये निर्देश
जबलपुर 6मार्च 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज सुबह परीक्षा केन्द्र जनपद पंचायत पनागर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुशनेर एवं शासन से मान्यता प्राप्त सिम्बाॅयसेस हायर सेकेण्डरी स्कूल आधारताल का औचक निरीक्षण किया। आज शालाओं में कक्षा दसवी का गणित का पेपर था।
 निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिये कि छात्र-छात्राओं की परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व तलाषी ली जाये। परीक्षा के दौरान बाथरुमों की प्रतिदिन साफ-सफाई की जाये।
 श्रीमती सिंह ने परीक्षा प्रभारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र में यदि कोई छात्र-छात्रा नकल करते पकडे गये तो संबंधित परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के साथ-साथ परीक्षा कक्ष में जिस शिक्षक- की डूयूटी होगी उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाये। परीक्षा केन्द्र में परीक्षा के दौरान समय का अनिवार्यरुप से ध्यान दिया। छात्र-छात्राओं को पीने का पानी टेबिल पर ही साफ एवं स्वच्छ गिलासों में उपलब्ध कराया जाये। 
 उन्होनें परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान सभी शिक्षकों के मोबाईल फोन परीक्षा सेन्टर में अनिवार्यरुप से जमा कराये जाये। परीक्षा कक्षों का निरीक्षण के करते समय यदि किसी शिक्षक-शिक्षिकाओं के पास मोबाईल पाया गया तो संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ केन्द्राध्यक्षों पर बिना कोई पक्ष सुने तत्काल कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती सिंह ने केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिये कि उन्हे जो जिम्मेदारी सौपी गई हैं वह अतियंत महत्वपूर्ण है। उन्हे यदि लगता हैं कि परीक्षा के लिए नियुक्त किये गये शिक्षको की भूमिका संदिग्ध हैं या कोई आपके दिये गये निर्देषों की उपेक्षा कर रहा हैं तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए लिखित में भी शिकायत की जाये। ताकि संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जा सके।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Saturday, 4 March 2017

4-2-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
हितग्राहियों को लोक सेवाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराये अधिकारी
जबलपुर 4 मार्च 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देष दिये हैं कि वह मध्यप्रदेष लोक सेवाओं के प्रदान गारंटी अधिनियम 2010 के तहत हितग्राहियों को लोक सेंवाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाये। 
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देषों में कहा कि मध्यप्रदेष लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 3 के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सेवाओं को षामिल किया गया है जिसमें अधतन गरीबी रेखा की सूची अभिप्रमाणित छायाप्रति,सात दिवस में, नल-जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जहां तकनीकी रुप से साध्य हो वहां नवीन नल कनेक्षन के लिए मांग पत्र प्रस्तुत का निराकरण 15 दिवस में एवं नल-जल योजना के तहत मांग-पत्र अनुसार राषि जमा करने पर नवीन नल कनेक्षन का लाभ 15 दिवस में  अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराया जाये।
श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देष दिये कि  मध्यप्रदेष लोक सेवाओं  के प्रदान की गारंटी अधिनियम  2010 की धारा 3 के तहत प्रदाय की जाने वाली सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के लिए पदाभिहित अधिकारी समय-सीमा में करे। हितग्राहियों को लाभ देने के लिए निष्चित की गई समय-सीमा में लाभ नही दे पाने पर प्रथम अपीलीय अधिकारी प्रकरणों के निराकृत के लिए निष्चित की गई अवधि में निराकृत किये जाये। प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा भी उक्त प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में नहीं होते है तो द्वितीय अपीलीय अधिकारी को उक्त प्रकरणों का निराकरण कराना अनिवार्य होगा।



आठ शिक्षकों को जारी होगे कारण बताओं सूचना पत्र
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समय पर शालाएं नही खोलने पर की कार्यवाही
जबलपुर 4 मार्च 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत आरछा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समय पर शालाओं में नही आना एवं शालाओं में शिक्षा का स्तर कमजोर होने पर शासकीय प्राथमिक शाला के चार शिक्षकों एवं माध्यमिक शाला के चार शिक्षकों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देष दिये। 
निरीक्षण के दौरान शालाओं में अध्ययरत छात्र-छात्राओं से भी गणित एवं हिन्दी के सामान्य प्रष्न पूछे गये जिनका जबाब छात्र-छात्राओं द्वारा संतोषजनक नही दिया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षा के स्तर कमजोर होने, शिक्षकों का समय पर स्कूल नही आने एवं समय पर स्कूल नहीं खुलने की छात्र-छात्राओं के अभिभावको द्वारा बताने पर दोनो शालाओं के सभी शिक्षकों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये जाएगे। कारण बताओं सूचना पत्र जारी होने वाले शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला आरछा के प्रदीप साहू, विनोद ठाकुर, भास्कर गुप्ता, एवं रोषनी एवं माध्यमिक शाला के शिक्षकों में धर्मेन्द्र झारिया, सतीष झारिया, मनोज कटारे एवं ममता झारिया शामिल है।
पात्र हितग्राहियों को दे लाभ - श्रीमती सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चिन्हित किये गये हितग्राहियों का सत्यापन के दौरान सरपंच एवं सचिव को निर्देषित करते हुए कहा कि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जाये। हितग्राहियों की चयनित सूची में जो हितग्राही पहले स्थान पर हैं उसी क्रम में हितग्रहियों को लाभ दिया जाये। योजना के प्रथम चरण के प्रगतिरत आवासों के कार्य का अवलोकन किया और कार्यो को गुणवक्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देष दिये। 
भौतिक सत्यापन में हुए पात्र-एवं अपात्र- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारीश्रीमती हर्षिका सिंह ने ग्राम पंचायत आरछा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत द्वितीय चरण में चिन्हित किये गये हितग्राहियांे का भौतिक सत्यापन किया। जिसमें प्रहलाद यादव पिता महेन्द्र यादव एवं मनोज चौधरी पिता दोदी चौधरी को पात्र एवं सेवाराम पिता सालकराम बर्मन एवं उर्मिला पति राममिलन को आवास के लिए अपात्र पाया गये । 
नियमित करे साफ-सफाई- आवास के लिए चिन्हित किये गये हितग्राहियों भौतिक के सत्यापन के दौरान गांव में जगह-जगह गांदगी एवं घरों के पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों का पानी सडक पर बहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरपंच एवं सचिव को निर्देष दिये कि गांव में प्रतिदिन नियमित साफ-सफाई कराई जाये। 
सभी से ले जल कर- ग्राम पंचायत में नल-जल योजना से घर-घर पानी की सप्लाई करने पर सरपंच एवं सचिव को बधाई दी एवं सभी परिवारों से जल कर की निर्धारित की गई राषि की वसूल की जाये। सरपंच राजेष पटेल ने बताया कि मध्यम वर्ग के परिवारों द्वारा समय पर जल कर जमा नही करने पर बिजली के भुगतान एवं सफाई कर्मी को समय पर भुगतान नही कर पा रहे है।
रोजगार सहायक को दी हिदायत- श्रीमती सिंह ने ग्राम रोजगार सहायक सतीष साहू को ग्रामीणों की समग्र आई डी समय पर नहीं पर बनाने पर हिदायत दी कि यदि ग्रामीणों का कार्य समय-सीमा में नही किया तो आपके विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। 
शांतिधाम एवं खेल मैदान का करे निर्माण-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देषित करते हुए कहा कि ग्राम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना शांतिधाम से मोक्षधाम एवं कीडागन से खेल मैदान का निर्माण कराया जाये ताकि बच्चे खेल सके। उन्होने योजना के तहत ग्रामीणों को कार्य उपलब्ध कराने के निर्देष दिये।
ये रहे मौजूद- निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैषी, जनपद पंचायत पाटन के सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजेष शर्मा मौजूद रहे।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर