का र्यालय जिला पंचायत जबलपुर
शालाओं में समय पर नही आने वाले शिक्षकों पर करे कार्यवाही
सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 14 फरवरी 2017। जो शिक्षक शालाओं में समय पर नही आते हैं उनके विरुध्द तत्काल कार्यवाही की जाये। कोई भी शिक्षक शाला से संकुल प्राचार्य की बिना अनुमित के शाला से अनुपस्थित नही रहेगा। शिक्षको को जिला या जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न बैठको मेें न बुलाया जाये।जिन शालाओं के विद्यार्थियों को अभी साईकिलों का वितरण नही हुआ है। उन्हें साईकिलों का वितरण किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे मांगीलाल मरावी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उनमें बोर्ड लगाये जाये। बोर्ड में कार्य का नाम,कार्य कौन सी योजना से किया जा रहा हैं कार्य की लागत,ं कार्य की एजेंसी कौन हैं एवं कार्य प्रारंभ होने की तिथि अनिवार्यरुप से अंकित की जाये।
श्री मरावी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों के जले हुए ट्रान्सफरों को एक सप्ताह में अनिवार्यरुप से बदला जाये। सभी जनपद पंचायतों में बिलों के भुगतान एवं ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविरों का आयोजित किये जाये।
उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां भी नया जलाशय बनाया जा रहा हैं या प्रस्तावित किया जा रहा हो वहां के ग्रामीणों को नई जगह बसाने के लिए समुचित व्यवस्था की जाये।
मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा करते हुए कालाडूमर से निरंदपुर तक बनाई गई सडक की पुलिया धसकने पर नाराजगी व्यक्त की और सडक का कार्य करने वाले ठेकेदार के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वही प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नटवारा से बरगी डोभी के सडक निर्माण में पुलिया का निर्माण नही कराने पर आप्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिया बनाने के निर्देश दिये। प्रगतिरत सडको के कार्य को गुणवक्ता के साथ पूर्ण किया जाये।
श्री मरावी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी बैठक में अपने अपने विभाग से संबंधित पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित होवे।
बैठक के प्रारंभ में जिला पंचायत के सभी सदस्यों को एलडीएम द्वारा केश-लेश की जानकारी दी गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी सदस्यों को जानकरी देते हुए बताया कि आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासकीय संभागीय गुरुकुल आवासीय विद्यालय में प्रारंभ किया जा रहा हैं जिसमें कक्षा पाचवीं में छात्रों का प्रवेश 25फरवरी से 5मार्च 2017 तक किया जाना हैं। सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र के छात्रों का आवासीय गुरुकुल में प्रवेश दिलाने के लिए फार्म कार्यालय में जमा कराये जाये।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी की अध्यक्षता में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, रामकुष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी,शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, स्वेता सिंह, विजयकांति पटेल, जमुना मरावी, उर्मिला दाहिया, तारा परस्ते, छोटी कुजांम, वन्दना पटेल, निर्मला पटेल, जनपद अध्यक्ष जबलपुर संजय पटेल, पनागर की योगिता कुर्मी, एवं सिहोरा की सरिता सिंह एवं अधिकारियों में सामाजिक न्याय के सयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिी के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, कृषि विभाग के उपसंचालक आनंद मोहन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल,डीपीसी आरपी चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment