न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 25 February 2017

25-02-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर

//प्रेस विज्ञाप्ति//
काम नहीं करने वाले रोजगार सहायकों को नोटिस देकर सेवा से करें पृथक
महात्मा गांधी नरेगा की समीक्षा बैठक में अधीक्षण यंत्री ने दिये निर्देश
जबलपुर 25 फरवरी 2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम नहीं करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर सेवा से पृथक किया जाये, पुराने कार्यो को अभियान चला कर पूर्ण किया जाये, श्रमिकों की मजदूरी का समय पर भुगतान किया जाये। योजना के प्रावधान के अनुसार कार्यो में 60ः40 का अनुपात रखा जावे। उक्त निर्देश म0प्र0 राज्य रोजगार गारंटी परिषद के अधीक्षण यंत्री एम.के. जैन ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित मनरेगा की समीक्षा बैठक में दिये।
बैठक में म0प्र0 राज्य रोजगार गारंटी परिषद के संयुक्त आयुक्त वित्त एवं लेखा एस.एन. चैबे, प्रोग्रामर अंशुल अग्रवाल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, परियोजना अधिकारी कल्पना पाडेण्य, लेखाधिकारी आरती वानखेडे, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री, अति. कार्यक्रम अधिकारी एवं उपयंत्री मौजूद रहे।
नये कार्य करें प्रारंभ - श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा के कार्य प्रारंभ नहीं किये गये है उन ग्राम पंचायतों में तत्काल शांतिधाम, सुदूर सडक, कपिलधारा सह खेत तालाब एवं खेल मैदान के कार्य प्रारंभ कर मस्टर रोल जारी किये जाये ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में कार्य प्रारंभ करावे, तय की गई समय सीमा में कार्य प्रारंभ एवं मस्टर रोल जारी नहीं होने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायक को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जावे। 
समय पर करें मूल्यांकन - उन्होेने सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यो के लिए जारी किये गये सभी मस्टर रोलों का उपयंत्री समय पर मूल्यांकन करें। मूल्यांकन लंबित होेने एवं निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई पाये जाने पर उनके विरूद्ध तत्काल कडी कार्यवाही की जावेगी। 
हर गांव में बनाये शांतिधाम - श्री जैन ने महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना शांतिधाम के तहत जिन गांवों में अभी तक शांतिधाम/मोक्षधाम/कब्रितान नहीं बनाये गये है, तत्काल वहां मस्टर रोल जारी कर शांतिधाम का निर्माण कराया जाये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सप्ताह में एक दिन उपयंत्रियों एवं माह में दो बार ग्राम पंचायत के सचिवों एवं रोजगार सहायकों की ग्रामवार एवं कार्यवार, जारी किये गये मस्टर रोलों की समीक्षा की जाये ताकि कौन सा कार्य किस स्तर पर अपूर्ण है की वास्तविक जानकारी पता की जा सके।
खातों को आधार से करें लिंक - म0प्र0 राज्य रोजगार गारंटी परिषद के संयुक्त आयुक्त वित्त एवं लेखा एस.एन. चैबे ने अधिकारियों को निेर्देश दिये कि सभी जाॅबकार्डधारी परिवारों के खातों को सत्यापित कर आधार से लिंक कराया जाये। जिन जाॅबकार्डधारी परिवारों के खाते पोस्ट आॅफिस में है उनके खाते बैंकों में खुलवाये जाये। उन्होने अति. कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष का अंतिम माह में योजना के प्रावधान के अनुसार अधिक से अधिक लोगों को गांव में ही कार्य उपलब्ध कराया जाये ताकि लेबर बजट पूर्ति की जा सके। 






                                                              मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 21 February 2017

21-2-2017


कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
सूचना के अधिकार अधिनियम का कडाई से पालन करने के दिये निर्देश

जबलपुर 21 फरवरी 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों निर्देश दिये कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 का ग्राम पंचायत एवं जनपद कार्यालयों में कडाई से पालन किया जाये। अधिनियम के उलंघन करने वालों के विरुध्द तत्काल कडी से कडी कार्यवाही की जाये। 
उन्होनें जारी किये निर्देशों में स्पस्ट उल्लेख किया हैं कि ग्राम पंचायत के सचिव सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ग्राम पंचायत के लोक सूचना अधिकारी होते हैं, यदि कोई आवेदक ग्रम पंचायत से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन लगाते है तो आवेदन को लेकर नियम अनुसार उसे चाही गई जानकारी 30 दिवस में उपलब्ध कराई जाये। आवेदक द्वारा चाही गई जानकारी आस्पस्ट हैं तो संबंधित आवेदक को बुलाकर या दूरभाष पर बात कर जानकारी स्पस्ट कर समय-सीमा में जानकारी उपलब्ध कराये। आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भटकाये नही, 
आवेदको को अधिनियम की सही जानकारी उपलब्ध कराये। 30दिवस में जानकारी उपलब्ध नही होने पर जनपद पंचायत कार्यालय में पंचायत इन्सपेक्टर के यहां प्रथम अपील प्रस्तुत कर जानकारी प्राप्त करने का भी अधिनियम में प्रावधन है। 
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों कार्यालयों एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में सूचना पटल लगाया जाये, जिसमें सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदन के साथ संलग्न होने वाले दस्तावेजों की जानकारी, लोक सूचना अधिकारी का नाम, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं द्वितीय अपीलीय अधिकारी का नाम एवं कार्यालय का नाम एवं गरीबी रेखा की सूची में शामिल आवेदको को निःशुल्क जानकारी उपलब्ध कराने सहित  अधिनियम से संबंधित अन्य जानकारियां सूचना पटल पर अंकित की जाये।
शिक्षा विभाग समय पर उपलब्ध कराये आवेदको को जानकारी - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को अपील की सुनवाई के दौरान निर्देश दिये कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 का शिक्षा विभाग में कडाई से पालन किया जाये। अधिनियम के तहत आवेदको को समय-सीमा में चाही गई जानकारियां उपलब्ध कराई जाये ताकि उन्हें प्रथम एवं द्वितीय अपील करने की आवश्यकता न पडे। प्रथम अपील की सुनवाई में लोक सूचना अधिकारी या सहायक लोक सूचना अधिकारी ही चाही गई जानकारी के साथ उपस्थित हो, कोई अन्य नही।



                                                              मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 20 February 2017

20-2-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
जिला पंचायत के अधिकारी विशेष ग्राम सभाओं में हुए शामिल 

जबलपुर 20 फरवरी 2017। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन करने एवं सूची को ग्राम पंचायत के भवन में चस्पा करने के लिए आज जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत लीटी, निरंदपुर, ईमलिया, सिंगोद,खम्हिरिया, महगवां टगर, पिपरिया कुशनेर में जिला पंचायत के अधिकारी विशेष ग्राम सभाओं में शामिल हुए।
 जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, रुपा शुक्ला,वरिष्ट लेखाधिकारी कविता पटेल, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान एवं राजकुमार पटेल ने जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत लीटी, निरंदपुर, इमलई, सिंगोद, महगवंा टगर, खम्हिरिया, पिपरिया कुशनेर में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में शामिल होकर ग्राम सभा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के साथ-साथ, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रेाजगार गांरंटी योजना के कार्यो का भी ग्राम वासियों से अनुमोदन कराया गया।
ग्राम पंचायत पिपरिया कुशनेर में आयोजित ग्राम सभा में 11वर्ष की दिव्यांग साक्षी पिता माधव केवट का गरीबी रेखा का कार्ड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राहियों के यहां बनाये गये शौचालयों का शीघ्र भुगतान कराने पर भी चर्चा की गई। इस ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 30 हितग्राहियों का आवास के लिए चयन किया गया। 
जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय ने ग्राम पंचायत पिपरिया कुशनेर के ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित दिये कि वह सभी हितग्राहियों के आधार कार्ड को बैक के खातों से लिंक करे। महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना सुदूर सडक एवं शातिधांम ये गांव में मोक्षधाम के कार्य मस्टररोल जारी कर तत्काल प्रारंभ कराये ।



                                                              मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 17 February 2017

17-2-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
अपूर्ण कायों की जनपद स्तर पर उपयंत्री वार करें समीक्षा 
जिला पंचायत सीईओं ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश 
जबलपुर 17 फरवरी 2017। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की जनपद स्तर पर उपयंत्री वार एवं ग्राम पंचायत वार समीक्षा की जाये। हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी गांवों में शातिधाम, खेल मैदान, कपिलधारा कूप एवं सुदूर सडक के कार्य प्रारंभ किये जाये। जिन गांवों में यह निर्माण कार्य प्रारंभ नही होगे उन ग्राम पंचायतें के सचिव रोजगार सहायक एवं उस क्षेत्र के उपयंत्री के विरुध्द तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित महात्मा गांधी नरेगा की निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये। 
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्रियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपयंत्रियों की सप्ताह में दो वार ग्राम पंचायत वार एवं कार्यवार समीक्षा अनिवार्यरुप से की जाये। सभी सहायक यंत्री निर्माण कार्यो का फील्ड पर जाकर निरीक्षण भी करे।
आॅन लाईन दर्ज करे सी.सी.- उन्होने जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के कार्य पूर्ण किये गये है उन कार्यो कीे जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रुप से दर्ज कराये। पुराने एवं अपूर्ण कार्यो में तत्काल मस्टर रोल जारी कर अपूर्ण कार्यो को पूर्ण किया जाये।
नये कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ करें- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा-सह खेत तालाब, मोक्षधाम, खेल मैदान, एवं सुदूर सडक योजना के कार्य स्वीकृत कर मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारंभ किये जाये।
लापरवाही नही चलेगी -उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान निमार्ण कार्यो में लापरवाही पाई जाती हैं तो संबंधितों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। 
निजी भूमि पर होगा फलदार पौधारोपण- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नर्मदा नदी के दोनो किनारे पर निजी भूमि पर भी फलदार पौधा रोपण किया जाएगा। यह कार्य उद्याानिकी विभाग एवं मनरेगा के संयुक्त कनवरजेन्स से किया जाएगा। निजी भूमि पर किसान कौन सा फलदार पौधा का रोपण करना चाहता हैं यह उनकी सलाह से किया जाएगा। निजी भूमि पर रोपे जाने वाले फलदार पौधें एवं उसमें व्यय होने वाली राशि शासन द्वारा व्यय की जाएगी। फलदार पौधों पर जो मजूदरी पर व्यय होने वाली राशि को मनरेगा से मस्टर जारी कर मजदूरी की राशि हितग्राहियों के खातों में उपलब्ध कराई जाएगी।
कैफियत में दर्ज कराये भूमि- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना शातिधाम के तहत हर गांव में शातिधाम बनाने जाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी एंव तहसीलदार से शासकीय भूमि को कैफियत में दर्ज कराये जाये ताकि ग्राम में शातिधाम एवं अन्य कार्यो का निर्माण किया जा सके।
ये रहे उपस्थित- समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, लेखाधिकारी आरती वानखेडे, एमआईएस प्रभारी राजेश जंघेला, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं उपयंत्री मौजूद रहे।

                                                 
गांवों में आज से होगी विशेष ग्राम सभाएं 

 जबलपुर 17 फरवरी 2017। कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने जिले के सभी ग्रामों में चरणवध्द तिथियों में आज 18 फरवरी शुक्रवार से आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चयनित किये गये हितग्राहियों की जानकारी बनाई गई सूची का वाचन कर सूची को ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए। 
विशेष ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों की सूची के वाचन के साथ-साथ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजनाएं मुख्यतः शांतिधाम, कपिलधारा सह खेत तालाब, खेल मैदान, सूदूर सडक एवं अन्य उपयोजनाओं के तहत चिन्हित किये गये ग्रामवार कार्यो पर चर्चा की जाये एवं कार्यो का अनुमोदन किया जाये। 
कलेक्टर ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारियों एंव जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि 18फरवरी से 20 फरवरी के मध्य आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम सभा के आयोजन करने के लिए बनाये गये नोडल अधिकारी अनिवार्यरुप से शामिल हो और ग्राम सभा की समस्त कार्यवाही विवरण पंजीबध्द कराये। श्री चैधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ग्राम सभा की माॅनीटिरिंग करने के लिए राज्य स्तर के अधिकारी भी बिना बताये ग्राम सभा में शामिल होगे।
श्री चैधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारियों एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आयोजित की जा रहीं विशेष ग्राम सभाओं की माॅनीटिरिंग करें। जिन ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित नही होगे से संबंधित जानकारी प्राप्त होने पर संबिंधत ग्राम के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी के विरुध्द कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। 


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Thursday, 16 February 2017

16-2-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर 
सभी गांवों में बनाये जाये मोक्षधाम

जबलपुर 16 फरवरी 2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना शांतिधाम के तहत सभी गांवों में मोक्षधामों का निर्माण किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये। 
उन्होंने जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो अधूरे निर्माण कार्य उन कार्यो की ग्रामवार एवं कार्यवार समीक्षा की जाये। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों का चयन किया गया हैं उन सभी हितग्राहियों के यहां मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारंभ किये जाये। सभी आवासों को इसी वित्तीय वर्ष में अनिवार्यरुप से पूर्ण किये जाये। सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री निर्माण कार्यो का निरंतर निरीक्षण किया जाये। 
शातिधाम, खेल मैदान,सुदूर सडक येाजना एवं हितैषी कपिलधारा की गूगलशीट में जानकारी अंकित की जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा जप्त की जा रही रेत से स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कार्य किया जाये। 
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के सहायक, एपीओं एवं उपयंत्रियों की 17फरवरी को ग्रामपंचायतवार एवं कार्यवार समीक्षा की जाएगी।

18 फरवरी से गांवों में होगी विशेष ग्राम सभाएं 

 जबलपुर 16 फरवरी 2017। कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चयनित हितग्राहियों की जानकारी ग्राम सभा में वाचन करने एवं सूची को ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के लिए 18 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रत्येक गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाए। उन्होने विशेष ग्राम सभाओं के लिए जारी किये गयं ग्रामवार कलेण्डर में जिन ग्राम पंचायतों में दो से तीन गांव हैं उन ग्राम पंचायतों में दो-दो पालियों में ग्राम सभाओं का आयेाजन किया जाये। 
कलेक्टर ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारियों एंव जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि 18फरवरी से 20 फरवरी के मध्य आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं के लिए ग्राम पंचायत वार ग्राम सभा का नोडल अधिकारियों को तत्काल नियुक्त किया जाये।
विशेष ग्राम सभाओं में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजनाएं मुख्यतः शांतिधाम, कपिलधारा सह खेत तालाब, खेल मैदान, सूदूर सडक एवं अन्य उपयोजनाओं के तहत चिन्हित किये गये ग्रामवार कार्यो पर चर्चा की जाये एवं कार्यो का अनुमोदन किया जाये। 
श्री चैधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारियों एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आयोजित की जा रहीं विशेष ग्राम सभाओं की माॅनीटिरिंग करें। जिन ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित नही होगे से संबंधित जानकारी प्राप्त होने पर संबंधत ग्राम के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी के विरुध्द कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। 


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Wednesday, 15 February 2017

15-2-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
सभी ग्राम पंचायतों में प्रारंभ करे कपिलधारा कूप व सुदूर संपर्क सडक के कार्य
सीईओं जिला पंचायत ने सभी जनपद सीईओं को दिये निर्देश

जबलपुर 15 फरवरी 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा एवं सुदूर संपर्क सडक योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाये। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं वनाधिकार पटटेधारियों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराये जाये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना की उपयोजनाएं कपिलधारा, सुदूर संपर्क सडक, शांतिधाम, ग्रामीण क्रीडांगन उपयोजनाओं के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच सामुदायिक एवं हितग्राहीमूलक कम से कम पन्द्रह कार्य प्रारंभ किये जाये। लेबर बजट के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा जाॅबकार्डधारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। 
श्रीमती सिंह ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पांच सामुदायिक एवं कम से कम दस हितग्राही मूलक कार्य प्रारंभ नहीं हैं उन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायको को कारण बताओं नोटिस जारी किये जाये। जारी किये गये मस्टररोलों का समय पर उपयंत्री के द्वारा मूल्यांकन किया जाये। कोई भी मस्टररोल भुगतान के लिए ग्राम पंचायतों में न रहे।
प्रतिदिन करे समीक्षा- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से संबंधित कार्यो की प्रतिदिन उपयंत्रियों से समीक्षा की जाये। समीक्षा में उपयंत्रियों से ग्राम पंचायतवार एवं कार्यवार जारी किये गये मस्टररोल, मूल्याकन किये गये मस्टररोल एवं मूल्यांकन के लिए शेष मस्टर रोलों की समीक्षा की जाये।
समय-सीमा में करे भुगतान- श्रीमती सिंह ने सभी जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना में कार्य करने वाले श्रमिको को समय-सीमा में भुगतान किया जाये। कोई भी मस्टररोल भुगतान के लिए लंबित न रहे। भुगतान के लिए मस्टररोल लंबित होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Tuesday, 14 February 2017

14-2-2017

का र्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
शालाओं में समय पर नही आने वाले शिक्षकों पर करे कार्यवाही
सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 14 फरवरी 2017। जो शिक्षक शालाओं में समय पर नही आते हैं उनके विरुध्द तत्काल कार्यवाही की जाये। कोई भी शिक्षक शाला से संकुल प्राचार्य की बिना अनुमित के शाला से अनुपस्थित नही रहेगा। शिक्षको को जिला या जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न बैठको मेें न बुलाया जाये।जिन शालाओं के विद्यार्थियों को अभी साईकिलों का वितरण नही हुआ है। उन्हें साईकिलों का वितरण किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे मांगीलाल मरावी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उनमें बोर्ड लगाये जाये। बोर्ड में कार्य का नाम,कार्य कौन सी योजना से किया जा रहा हैं कार्य की लागत,ं कार्य की एजेंसी कौन हैं एवं कार्य प्रारंभ होने की तिथि अनिवार्यरुप से अंकित की जाये। 
श्री मरावी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों के जले हुए ट्रान्सफरों को एक सप्ताह में अनिवार्यरुप से बदला जाये। सभी जनपद पंचायतों में बिलों के भुगतान एवं ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविरों का आयोजित किये जाये। 
उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां भी नया जलाशय बनाया जा रहा हैं या प्रस्तावित किया जा रहा हो वहां के ग्रामीणों को नई जगह बसाने के लिए समुचित व्यवस्था की जाये।
मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा करते हुए कालाडूमर से निरंदपुर तक बनाई गई सडक की पुलिया धसकने पर नाराजगी व्यक्त की और सडक का कार्य करने वाले ठेकेदार के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वही प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नटवारा से बरगी डोभी के सडक निर्माण में पुलिया का निर्माण नही कराने पर आप्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिया बनाने के निर्देश दिये। प्रगतिरत सडको के कार्य को गुणवक्ता के साथ पूर्ण किया जाये।
श्री मरावी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी बैठक में अपने अपने विभाग से संबंधित पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित होवे। 
बैठक के प्रारंभ में जिला पंचायत के सभी सदस्यों को एलडीएम द्वारा केश-लेश की जानकारी दी गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी सदस्यों को जानकरी देते हुए बताया कि आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासकीय संभागीय गुरुकुल आवासीय विद्यालय में प्रारंभ किया जा रहा हैं जिसमें कक्षा पाचवीं में छात्रों का प्रवेश 25फरवरी से 5मार्च 2017 तक किया जाना हैं। सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र के छात्रों का आवासीय गुरुकुल में प्रवेश दिलाने के लिए फार्म कार्यालय में जमा कराये जाये।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी की अध्यक्षता में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, रामकुष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी,शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, स्वेता सिंह, विजयकांति पटेल, जमुना मरावी, उर्मिला दाहिया, तारा परस्ते, छोटी कुजांम, वन्दना पटेल, निर्मला पटेल, जनपद अध्यक्ष जबलपुर संजय पटेल, पनागर की योगिता कुर्मी, एवं सिहोरा की सरिता सिंह  एवं अधिकारियों में सामाजिक न्याय के सयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिी के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, कृषि विभाग के उपसंचालक आनंद मोहन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल,डीपीसी आरपी चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Tuesday, 7 February 2017

7-2-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
जिला पंचायत की समितियों की हर माह होगी बैठकें
अध्यक्ष ने तिथियां समय एवं किया निर्धारित

जबलपुर 7 फरवरी 2017। दिव्यांगों का सम्पूर्ण परीक्षण करने के लिए जिला पंचायत के सभी सदस्यों के क्षेत्रों में एक-एक शिविर लगाये जाये। जिला पंचायत की स्थाई समितियों की प्रतिमाह निर्धारित की गई तिथियों में समितियों की बैठके आयोजित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना की जर्जर पाईप लाईनों को तत्काल बदला जाये। जो हैण्डपंप बंद हैं उनको तत्काल चालू कराये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचातय के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये। 
बैठक में जिला पचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, स्वेता सिंह,उर्मिला दाहिया, छोटी कुजांम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने जिला पंचायत की स्थाई समितियों की प्रत्येक माह बैठकंे जिा पंचायत के सभाकक्ष कक्ष में आयोजित करने के लिए तिथियां निर्धारित की गई है जिनमें माह के प्रथम सोमवार को दोपहर 1ः00 बजे से स्वास्थ्य समिति, 3ः00 बजे से उद्योग एवं सहकारिता समिति,4ः30 बजे से स्वच्छता समिति की बैठके आयोजित की जाएगी। माह के प्रथम बुधवार को दोपहर 12ः00 से महिला एंव बाल विकास समिति, 1ः00 वजे से कृषि समिति की बैठक एवं  दोपहर 3ः00 बजे से वन समिति की बैठक की जाएगी। माह के द्वितीय शुक्रवार को शिक्षा समिति की बैठक दोपहर12ः00 से एवं संचार संकर्म समिति की बैठक दोपहर 3ः00 बजे से आयोजित होगी। जिला पंचायत की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सतिति की बैठक प्रत्येक माह की 23 तारीख को दोपहर 3ः00 से निर्धारित की गई है। इसी प्रकार जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक माह के द्वितीय सोमवार को दोपहर 1ः00 से एवं सामान्य सभा की बैठक तृतीय सोमवार को दोपहर 1ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला पंचायत की स्थाई समितियों की प्रत्येक माह बैठकंे आयोजित करने के लिए जो तिथियां एवं समय निर्धारित किया गया है  उनमें वह अनिवार्यरुप से मौजूद रहे। जो अधिकारी बैठकों में उपस्थित नही होगे उनके विरुद्व कार्यवाही करने के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। 
श्रीमती पटेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की टूटी-फूटी नल-जल योजनाओं का तत्काल सुधार कार्य किया जाये। पाइपों की कमी के कारण जो नलकूप बंद हैं उनमें पाइप लगाकर चालू किया जाये। किराये के भवनों में संचालित होने वाले आंगनवाडियों के किराये का तत्काल भुगतान कराने के निर्देश दिये गये। 
जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयातिज बैठक में दिव्यागों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गरीबी रेखा की अनिवार्यता समाप्त करने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना सुदूर संर्पक सडक योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मजरे-टोलों को जोडने के लिए सडको का निर्माण किया जा रहा है सभी ग्राम पंचायतांे में सडक के कार्य प्रारंभ किये जा रहे है। 
बैठक में जिला पंचायत के लेखाधिकारी अमित मरावी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं मेें भारत सरकार एवं राज्य सरकार से प्राप्त होने वाले आंवटन एवं व्यय की जानकारी से अवगत कराया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई।





मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Monday, 6 February 2017

6-2-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 फरवरी को

जबलपुर 6 फरवरी 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 फरवरी मंगलवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.एस. मरावी ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ जिला पंचायत की समस्त समितियों के तहत आने वाले समस्त विभागों के बजट पर चर्चा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित वर्ष 2016-17 की समस्त योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 14फरवरी को

जबलपुर 6 फरवरी 2017। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 14 फरवरी  को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.एस.मरावी ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, जिला पंचायत की समितियों के पारित प्रस्तावों पर चर्चा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना पर विस्ताार से चर्चा की जाएगी। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Saturday, 4 February 2017

4-2-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
महात्मा गांधी नरेगा में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़ी 

जबलपुर 4फरवरी 2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में प्रतिदिन काम करने वाले श्रमिकों की संख्या में प्रतिदिवस बढती जा रही है। आज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के तहत किये जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यो में श्रमिको की संख्या 21 हजार से भी अधिक हो गई है। जिले में यह पहला अवसर हैं जब प्रतिदिवस योजना में काम करने वाले श्रमिको की संख्या 21081 हुई है।  
योजना की प्रभारी अधिकारी श्रीमती कल्पना पाण्डेय ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मांग आधारित योजना है। इस योजना में काम मांगने वाले सभी जाॅबकार्डधारी परिवारों को ग्राम पंचायत में ही मस्टर रोल निकालकर काम उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में जिले में महात्मा गांधी नरेगा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, सुदूर संपर्क सडक, तालाब निर्माण, कपिलधारा-सह तालाब निर्माण, नाडेप,वर्मी काम्पोस्ट, शांतिधाम, सी.सी.रोड, खेलमैदान, आदि के 1840 काम प्रगतिरत है जिनमें 21081 श्रमिक कार्य कर रहे है। 
उन्होने बताया कि जनपद जबलपुर की 80 ग्राम पंचायतों में 330 कार्यो में 3533 श्रमिक कार्य कर रहे है। जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत 68 ग्राम पंचायतों में 635 कार्यो में 6364 मजदूर, मझौली की 84 ग्राम पंचायतों में 178 कार्यो में 6577 श्रमिक, पनागर की 62 ग्राम पंचायतों में 91 कार्यो में 815 श्रमिक, पाटन की 78 ग्राम पंचायतों में 114 कार्यो में 1357 श्रमिक, शहपुरा की 84 ग्राम पंचायतों में 344 कार्यो में 1583 मजदूर एवं जनपद पंचायत सिहोरा की 60 ग्राम पंचायतों में 148 कार्यो में 852 श्रमिक कार्य कर रहे है। 
श्रीमती पाण्डेय ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देश दिये कि योजना में कार्य करने वाले श्रमिको को किये गये कार्य का समय-सीमा में मजदूरी का भुगतान किया जाये। किये गये कार्य का श्रमिको को बिलम्ब से भुगतान किये जाने पर संबंधित जनपद पंचायत के अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। सभी उपयंत्री मस्टररोल का समय पर मूल्यांकन करे ताकि मजदूरों को किये गये कार्य का समय पर भुगतान किया जा सके।
उन्होने जनपद पंचायत पनागर, शहपुरा, सिहोरा एवं जनद पंचायत पाटन के एपीओं को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का कार्य प्रारंभ करने के लिए महात्मा गांधी नरेगा से त्त्काल मस्टररोल जारी किये जाये। 






मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Friday, 3 February 2017

3-2-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 फरवरी को
जबलपुर 3 फरवरी 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 फरवरी को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.एस. मरावी ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ जिला पंचायत की समस्त समितियों के तहत आने वाले समस्त विभागों के बजट पर चर्चा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित वर्ष 2016-17 की समस्त योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 14फरवरी को

जबलपुर 3फरवरी 2017। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 14 फरवरी  को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.एस.मरावी ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, जिला पंचायत की समितियों के पारित प्रस्तावों पर चर्चा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना पर विस्ताार से चर्चा की जाएगी। 
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवारों को मांग के अनुरुप उपलब्ध कराये रोजगार
जबलपुर 3फरवरी 2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जाॅबकार्डधारियों परिवारों को काम की मांग अनुसार गांव में ही अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराये जाये। आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाते हुए कार्य समय-सीमा में किया जाये। 
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.एस. मरावी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि योजना में कार्यरत श्रमिकों का समय-सीमा में भुगतान किया जाये। 
उन्होंने जारी किये निर्देशों के तहत योजना के तहत किये जा रहे कार्यो के मस्टररोल ग्राम पंचायतों से ही रोजगार सहायको द्वारा निकाले जाये। जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम रोजगार सहायकों को मस्टर रोल निकालने के लिए या फिर अन्य कार्यो के लिए न बुलाया जाये। इस संबंध में यदि कहीं से शिकायत मिली है तो संबंधित जिले एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। 
श्री मरावी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त हो रही शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाये। 

 सभी ग्राम पंचायतों में करें महात्मा गांधी नरेगा की सात पंजियों का संधारण

जबलपुर 3फरवरी 2017। महात्मा गांधी नरेगा के सुचारु एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सात प्रकार के रजिस्टरों में रिकार्ड संधारित किया जाए। जिसमें निर्माण कार्यो की जानकारी के साथ.साथ ग्राम पंचायतों में स्थाई परिसम्पत्तियों  शिकायतों ग्राम सभा की कार्यवाही विवरण एवं ग्राम पंचातयों में क्रय की गई सामग्री की जानकारी रखी जाये।
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.एस. मरावी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी कर सभी ग्राम पंचायतों में योजना के वेहतर क्रियान्वयन करने के उद्वेश्य से सात प्रकार के रजिस्टरों का संधारण किया जाये। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में इन रजिस्टरों को अनिवार्यरुप से देखने के निर्देश दिये। 
महात्मा गांधी नरेगा के तहत सभी ग्राम पंचायतों में संधारित किये जाने वाले सात रजिस्टरों में जाॅबकार्ड के आवेदन, पंजीकरण, जाबकार्ड जारी करने एवं रोजगार प्रदाय करने की जानकारी एक नम्बर पंजी में संधारित की जाएगी। पंजी नम्बर दो में ग्राम सभा का कार्यवाही विवरण, प्रस्तावों एवं कार्यो की प्राथमिकता सूचीए विशेष सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सभा बैठक की कार्यवाही एवं प्रस्ताव का उल्लेख किया जाएगा। पंजी नम्बर तीन में कार्य की मांग का आवंटन एवं मजदूरी भुगतान का व्यौरा दर्ज किया जाएगा। चार नम्बर की पंजी में हितग्राहीमूलक एवं सामुदायिक मूलक कार्यो की जानकारी अंकित की जाएगी। 
पंजी क्रमांक पांच में ग्राम पंचायत स्तर पर बनाई जाने वाली स्थाई समितियों का उल्लेख किया जाएगा। पंजी नम्बर छह में प्राप्त एंव निराकृत की गई शिकायतों का विवरण एवं पंजी नम्बर सात में ग्राम पंचायतों में खरीदी गई सामग्री का विवरण की जानकारी संधारित की जाएगी।
श्री मरावी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पंचायतों में रिकार्ड संधारित कराये जाये। जिन ग्राम पंचायतों में पंजियों का संधारण एवं पंजियों में गलत जानकारी अंकित होने पर संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्व कार्यवाही की जाएगी।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर