कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण
जबलपुर 20 जनवरी 2017। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल ने गत दिवस जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत मरहटी एवं पोडा में निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।
श्रीमती पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत ग्राम पंचायत पोडा से मरहटी ओर बनाइ जा रही सडक का अवलोकन किया। उन्होनें निर्माण कार्य की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अधिकारियों को सडक का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होनें ग्राम पंचायत पोडा में 50 लाख की लागत से बनाये जा खेल मैदान के कार्य को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकायिों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। श्रीमती पटेल ने महगवां डूगा जलाशय एवं नहरों का निरीक्षण करते हुए किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सदस्य उमाशंकर तिवारी, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
घुन्सौर में हुई खेल प्रतियोगिताएं
जबलपुर 20 जनवरी 2017। आनंदम कार्यक्रम के तहत आज जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत घुन्सौर के शासकीय हाईस्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आनंदम कार्यक्रम की शुरुआत माॅ नर्मदा एवं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यापर्ण कर की गई। कार्यकम में छात्रों ने नर्मदा अष्टक एवं आदिवासी नृत्य कर सभी को आनंदित किया।
स्कूल परिसर में कक्षा 8 एवं 9वी के छात्रों के बीच कब्ड्डी खेली गई जिसमें विजयी टीम कक्षा 9 के छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। कक्षा 6 एवं 7 के छात्रों के बीच खो-खो प्रतियोगिता भी खेली गई है जिसमें कक्षा 6 की विजयी टीम को पुरुस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं में ग्रामीण महिलाओं की कुर्सी दौड भी आयोजित की गई जिसमें शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक ,हाईस्कूल एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। कुर्सी दौड में शासकीय हाईस्कूल की शिक्षिका मीना चतुर्वेदी विजयी हुई।
जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने ग्रामीणों को आनंद उत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में खुशी का वातावरण निर्मित हो रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत घुन्सौर की सरपंच श्रीमती गीता राजेश पटेल, स्वच्छ भारत अभियान की ब्लाक समन्यवयक सुषमा सरफरे, खण्ड पंचायत अधिकारी ए.के.झा, ग्राम पंचायत के सचिव डा. सुभाष पाण्डेय, शालाओं के शिक्षक एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर




No comments:
Post a Comment