कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
चैपाल लगाकर ग्रामीणों को शौचालयों का उपयोग करने की दी सलाह
अधिकारियों ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण
जबलपुर 17 जनवरी 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत के अधिकारियों ने आज सुबह-सुबह ग्राम पंचायतों में पहुंचकर चैपालों के माध्यम से ग्रामीणों को शौच के लिए बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने की सलाह दी गई और गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रगतिरत नहीं हैं उन ग्राम पंचायतों में तत्काल मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारंभ किया जाये। जो आवास अभी अधूरे है उन आवासों को शीघ्र पूर्ण किया जाये। उक्त निर्देश आज ग्राम पंचायतों में निरीक्षण करने वाले जिला पंचायत के अधिकायिों ने दिये।
जिला पचंायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय ने जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत सकरा, कैमोरी एवं बकसवाही का निरीक्षण किया। तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र चैहान ने सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत देवरी वसनिया एवं सिलुआ पडरिया में किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।
जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत बघोडा, निरंदपुर, महगवां परियट, रैपुरा, कन्दराखेडा एवं बम्हौदा का एवं सीमा पाटक ने जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत गांधीग्राम, गोसलपुर, कछपुरा, जुझारी, धरमपुरा एवं हृदयनगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राहियों के यहां बनाये जा शौचालयों का निरीक्षण किया और शौचालयों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत में प्रगतिरत कार्यो में मस्टररोल जारी करने के निर्देश दिये गये।
इसी प्रकार तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल ने जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत मुरैठ व बनखेडी एवं सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल ने जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम रमखिरिया, बिलपठार, सहजपुर एवं बिलखरवा में निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और ग्राम पंचायतों में मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारंभ किये गये।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर



No comments:
Post a Comment