न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 27 January 2017

27-01-2017

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
जबलपुर 27 जनवरी 2016। छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गत दिवस जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने जिला पंचायत में ध्वजारोहण कर जिला पंचायत के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।
 इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टीएस मरावी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डॉ.परवीन कुरैशी, कल्पना पांडे, रुपा शुक्ला, लेखाधिकारी आरती वानखेड़े, वाटरशेड तकनीकी विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी,सीमा पाठक, वर्षा जाट, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल,सहायक कृषि उद्यानिकी अनिल बुधौलिया, अमलेद्र सिंह, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की टास्क मैनेजर रुपल तिवारी, गीता चैहान, राकेश श्रीवास्तव, सहायक अधीक्षक अशोक वर्मा, स्टोर प्रभारी सुनील आनंद, रुचिता वाजपेयी, आलोक सिन्हा राजेश जंघेला, संतोष नामदेव,राहुल गुप्ता, विनीत पाण्डेय, ओ. पी. रजक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 


विशेष भोज में छात्र-छात्राओं को मिले खीर पुडी और लड्डू
जबलपुर 27 जनवरी 2017ः छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसों, राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज छात्र-छात्राओं को खीर, पुडी एवं लड्डू का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसों,राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि बताया मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज में छात्र-छात्राओं को सब्जी, पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण किया गया।
शालाओं में आयोजित किये गये विशेष भोज में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। विशेष भोज की जिले के तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों ने माॅनीटिरिंग भी की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कार्यालय का किया निरीक्षण

जबलपुर 27 जवनरी 2017। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज अचानक जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय के संयुक्त संचालक एवं जिला पंचायत के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.एस. मरावी, अधीक्षक अशोक वर्मा,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




      मीडिया अधिकारी
                                                                         जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 20 January 2017

20-1-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण

जबलपुर 20 जनवरी 2017। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल ने गत दिवस जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत मरहटी एवं पोडा में निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। 
श्रीमती पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत ग्राम पंचायत पोडा से मरहटी ओर बनाइ जा रही सडक का अवलोकन किया। उन्होनें निर्माण कार्य की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अधिकारियों को सडक का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। 
उन्होनें ग्राम पंचायत पोडा में 50 लाख की लागत से बनाये जा खेल मैदान के कार्य को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकायिों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। श्रीमती पटेल ने महगवां डूगा जलाशय एवं नहरों का निरीक्षण करते हुए किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सदस्य उमाशंकर तिवारी, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

घुन्सौर में हुई खेल प्रतियोगिताएं
जबलपुर 20 जनवरी 2017। आनंदम कार्यक्रम के तहत आज जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत घुन्सौर के शासकीय हाईस्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आनंदम कार्यक्रम की शुरुआत माॅ नर्मदा एवं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यापर्ण कर की गई। कार्यकम में छात्रों ने नर्मदा अष्टक एवं आदिवासी नृत्य कर सभी को आनंदित किया। 
स्कूल परिसर में कक्षा 8 एवं 9वी के छात्रों के बीच कब्ड्डी खेली गई जिसमें विजयी टीम कक्षा 9 के छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। कक्षा 6 एवं 7 के छात्रों के बीच खो-खो प्रतियोगिता भी खेली गई है जिसमें कक्षा 6 की विजयी टीम को पुरुस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं में ग्रामीण महिलाओं की कुर्सी दौड भी आयोजित की गई जिसमें शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक ,हाईस्कूल एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। कुर्सी दौड में शासकीय हाईस्कूल की शिक्षिका मीना चतुर्वेदी विजयी हुई। 
जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने ग्रामीणों को आनंद उत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में खुशी का वातावरण निर्मित हो रहा है। 
इस अवसर पर ग्राम पंचायत घुन्सौर की सरपंच श्रीमती गीता राजेश पटेल, स्वच्छ भारत अभियान की ब्लाक समन्यवयक सुषमा सरफरे, खण्ड पंचायत अधिकारी ए.के.झा, ग्राम पंचायत के सचिव डा. सुभाष पाण्डेय, शालाओं के शिक्षक एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।  




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 17 January 2017

17-1-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
चैपाल लगाकर ग्रामीणों को शौचालयों का उपयोग करने की दी सलाह
अधिकारियों ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण
जबलपुर 17 जनवरी 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत के अधिकारियों ने आज सुबह-सुबह ग्राम पंचायतों में पहुंचकर चैपालों के माध्यम से ग्रामीणों को शौच के लिए बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने की सलाह दी गई और गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रगतिरत नहीं हैं उन ग्राम पंचायतों में तत्काल मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारंभ किया जाये। जो आवास अभी अधूरे है उन आवासों को शीघ्र पूर्ण किया जाये। उक्त निर्देश आज ग्राम पंचायतों में निरीक्षण करने वाले जिला पंचायत के अधिकायिों ने दिये। 
जिला पचंायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय ने जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत सकरा, कैमोरी एवं बकसवाही का निरीक्षण किया। तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र चैहान ने सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत देवरी वसनिया एवं सिलुआ पडरिया में किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। 
जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत बघोडा, निरंदपुर, महगवां परियट, रैपुरा, कन्दराखेडा  एवं बम्हौदा का एवं सीमा पाटक ने जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत गांधीग्राम, गोसलपुर, कछपुरा, जुझारी, धरमपुरा एवं हृदयनगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राहियों के यहां बनाये जा शौचालयों का निरीक्षण किया और शौचालयों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत में प्रगतिरत कार्यो में मस्टररोल जारी करने के निर्देश दिये गये। 
इसी प्रकार तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल ने जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत मुरैठ व बनखेडी एवं सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल ने जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम रमखिरिया, बिलपठार, सहजपुर एवं बिलखरवा में निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और ग्राम पंचायतों में मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारंभ किये गये।






मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 11 January 2017

11-1-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम सभा में छह माह के कार्यो का हुआ सामाजिक अंकेक्षण
नोडल अधिकारी की उपस्थिति में हुई ग्राम सभा
जबलपुर 11 जनवरी 2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 1 अप्रैल 2016 से 30 सितम्बर 2016 कि अवधि में किये गये कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण करने के लिए चिन्हित की गई ग्राम पंचायतों विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही है। आज जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत घुघरी नवीनएवं खिरहनी कला में आज सामाजिक अंकेक्षण के लिए राज्य स्तर से जिले के बनाये गये नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल के संजीव सिन्हा की मौजूदगी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। 
ग्राम सभा में जिले के नोडल अधिकारी एवं आडीटर हेमराज राणा, जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन.सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर रितुराज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजद रहे।
 ग्राम सभा में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठृयक्रम में अध्यनरत द्वितीय वर्ष के छात्रों ने जिन्हें विलेज सोसल एनिमेटर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 1 अप्रैल 2016 से 30 सितम्बर 2016 कि अवधि में किये गये कार्यो का आय-व्यय ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विलेज सोसल एनिमेटरों ने पहले ग्रामीणों को गांव में किये गये सामुदायिक एवं हितग्राहीमूलक कार्यो की जानकारी दी गई। 
ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामग्री एवं मजदूरी पर व्यय की व्यय गई राशि का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। योजना में कार्य करने वाले श्रमिको से भी किये गये कार्यो की जानकारी एवं उनके खातों में एफटीओ के माध्यम से हुए भुगतान की भी जानकारी ली गई। श्रमिकों द्वारा योजना में किये गये कार्य की जानकारी जावकार्ड में अंकित एवं उनके कार्य की मजदूरी की राशि पासबुक में दर्ज है की जानकारी दी गई। विशेष ग्राम सभाओं में राज्य स्तर के नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निराकरण किया गया।
जिले के सामाजिक अंकेक्षण के नोडल अधिकारी हेमराणा ने बताया कि जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 1 अप्रैल 2016 से 30 सितम्बर 2016 कि अवधि में किये गये कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण करने के लिए 10जनवरी से 13 जनवरी तक जिले की चिन्हित की गई 110 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें जनपद पंचायत जबलपुर की 16 ग्राम पंचायतें, कुण्डम की 16,  पनागर की 14, पाटन की 14,शहपुरा की 14,मझौली की 18 एवं जनपद पंचायत सिहोरा की  18 ग्राम पंचायतें शामिल है। 

मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 9 January 2017

9-1-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
समय पर खोले जाये स्वास्थ्य केन्द्र
स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 9जनवरी 2017। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को समय पर खोला जायें। उक्त निर्देश स्थाई स्वास्थ्य समिति सभापति रामकृष्ण पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की स्वास्थ्य समिति बैठक में दिये। बैठक में समिति की सदस्य स्वेता सिंह, छोटी कुजाम, निर्मला पटेल, अधिकारियों में डा.एस.के. उपाध्याय, मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केन्द्र जो अभी किराये के भवनों में संचालित किये जा रहे हैं उनको स्थापित करने के लिए शीघ्र भवनों का निर्माण कराया जाये। स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग की प्रेरणा योजना करते हुए ग्रामीणों को योजना के लाभ से लाभाविन्त करने के निर्देश दिये। 
बैठक में समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जीर्ण-शीर्ण स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ केन्द्रों की मरम्मत कराई जाये। निजी भवनों में संचालित किये जा रहे उप स्वास्थ्य केन्दों को संचालित कराने के लिए भवनों का निर्माण कराया जाये। सभी चिकित्सालयों में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाये।
 बैठक में डा.एस.के.उपाध्याय ने समिति के सभी जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी रविवार को विक्टोरिया अस्पताल में जिला स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें गंभीर बीमारियों से पीडित मरीजों का विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया जायेगा। 

सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक सम्पन्न

जबलपुर 9जनवरी 2017। सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति श्रीमती स्वेता सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की सभापति स्वेता सिंह ने रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में धान खरीदी पर भी चर्चा की गई। 
बैठक में समिति के सदस्य रामकृष्ण पटेल, छोटीबाई कुंजाम, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महा प्रबंधक देवब्रत मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग के उपसंचालक बी.एस.धुर्वे, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर