न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 28 March 2016

28-3-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
साफ-सफाई को दे महत्व: पटेल
स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभापति ने दिये निर्देश 
 जबलपुर 28 मार्च 2016। जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति की सदस्य स्वेता सिंह, निर्मला पटेल, रीताबाई पटेल, छोटीबाई कुंजाम, चिकित्सकों में डा. एम.एम. अग्रवाल, डा.एस. के. उपाध्याय,डा. प्रदीप अग्रवाल,मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
बैठक में समिति के सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सभी चिकित्सालयों में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाये। अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जहां ए.एन.एम. एवं कम्पाउडरों के पद रिक्त है वहां उनकी तत्काल पदस्थापना की जाये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमगवां में शासकीय आवास में तत्काल सुधार का कार्य कराया जाये।

दिव्यांगों के घरों में बनेगें शौचालय

जबलपुर 28 मार्च 2016। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों के यहां भी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनाये जाएगे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने अपने कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान दिये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों को खुलों में शौच मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाये। गांव के लोगों को खुले में शौच न करने एवं गांव को खुलें में शौच मुक्त बनाने के लिए जिले के सभी नागरिकों से सुझाव चाहे गये है। सुझाव लिखित रुप जिला पंचायत में दे सकते है या फिर सोसल मीडिया के माध्यम से फेसबुक एवं वाटसऐप पर भी अपने सुझाव दे सकते है। उन्होने जिले के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण की जनपदवार माॅनीटिरिगं करने के लिए एक सेल का भी गठन किया जाये। यह सेल निर्माण कार्य की जांच के साथ-साथ शौचालय निर्माण में आ रही समस्याओं का निराकरण भी करेगा।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7अप्रैल 2016 को


जबलपुर 28मार्च 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 अप्रैल 2016 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। जिला पंचायत की मुख्य  कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन, महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, सहकारिता एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं कृषि बीमा योजना पर चर्चा एवं जिला पंचायत में शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 26 March 2016

26-3-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 अप्रैल 2016 को

जबलपुर 26मार्च 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 अप्रैल 2016 को दोपहर12ः30 वजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन, महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, सहकारिता एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं कृषि बीमा योजना पर चर्चा एवं जिला पंचायत में शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।


मनरेगा में विकलांग व्यक्तियों को भी मिला रोजगार

जबलपुर 26मार्च 2016। महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों रहने वाले विकलांग व्यक्तियों को भी रोजगार मिला है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले में 734 विकलांग लोगों को मनरेगा योजना में लाभ दिया गया है, जिलसमें जनपद पंचायत जबलपुर के 216लोगों को, कुण्डम के 50 लोगों को,पनागर के 115 लोगों को, मझौली के 306 लोगों को शहपुरा के 18 लोगों को सिहोरा के 20 लोगों को एवं जनपद पंचायत पाटन के 9 विकलांग व्यक्तियों को अपने ही ग्राम में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त 313 इन्दिरा आवास के हितग्राहियों को भी मनरेगा में काम उपलब्ध कराया गया है। जिसमें जनपद पंचायत जबलपुर के 53 मझौली के 111, शहपुरा के 86,सिहोरा के 27 पनागर के 14 कुण्डम के 12 एवं जनपद पंचायत पाटन के 10 इन्दिरा आवास के हितग्रहियों को भी रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
 उन्होनें बताया कि इस योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 21लाख 99 हजार 252 मानव श्रृजित किये गये हैं जिनमें से 12लाख 27 हजार 797 मानव दिवस पुरुषें के माध्यम से श्रृजित किये गये है और 9लाख 71 हजार 455 मानव दिवस महिलाओं द्वारा श्रृजित किये गये है। 


गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने विभागों को दी जिम्मेदारियां

जबलपुर 26मार्च 2016। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं ग्रामीणों को जागरुक करने जिला पंचायत के अधिकारियोें के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी ग्रामीणों को अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ खुले में शौच न करने की भी सलाह देगे।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों के साथ-साथ जिले के महत्वपूर्ण विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों की विभन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ग्रामीणों को खुले में शौच न करने की सलाह देगें।
उन्होनें बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में सभी बच्चों को साबुन से हाथ धोना सिखाया जाएगा, अपने अपने बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को साफ-सफाई से रहने की सलाह देने के साथ-साथ खुले में शौच न जाकर घर में बनाये गये शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने का कार्य भी किया जाएगा। सप्ताह में आगंनवाडी केन्द्र में आयोजित होने वाले मंगल दिवस पर महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सामूदायिक स्वच्छता की विशेष रुप से जानकारी दी जाएगी। 
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से हेण्डपंपों के सुधार के कार्य के साथ-साथ गांव को खुले में शौच बनाने के संबंध में तैयार किये गये पंपलेट के माध्यमों से लोगों को जागरुक करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सफाई के साथ घटको की प्रतिदिवस जानकारी देना। छात्र-छात्राओं से परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी लेनें में जैसे-घर में शौचालय बने हैं या नहीं उसका उपयोग होता है या नहीं। खाना खाने के पहले एवं शौच जाने के बाद साबुन से अच्छे से हाथ धोना। स्कूल की मुख्य दीवार पर स्वच्छता के संबंध में नारों का लेखन, बच्चों में साफ-सफाई के प्रति जागरुकता पैदा कराना। कृषि विभाग के द्वारा गांवों में जगह -जगह फैले कूडा करवट को गांव के बाहर बने सार्वजनिक नाडेप में डालना, पशुओं के गोबर के निपटान के लिए बायोगैस का निर्माण कराया जाये, वर्मी कम्पोज ;जैविक खादद्ध से खेती कर गांवों को आदर्श गांव बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के तहत गंदगी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम करने के एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों का नियमित भ्रमण व महिलाओं को जागरुक करने के लिए बैठके आयोजित करना, ग्राम स्तर पर गठित स्वास्थ्य समिति के सभी सदस्यों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराकर उनका उपयोग सुनिश्चित कराना। 
राजस्व विभाग के तहत किसानों की खेती की फौती, नामांतरण, खसरे नक्शा एवं रिकार्ड में नाम सुधार, जाति ,आय एवं मूल निवासी प्रमाण देते समय घर में शौचालय बना हैं या नही कि ग्रामीणो से जानकारी भी ली जाएगी। इसी प्रकार खाद्य विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को राशन देते समय लोगो को खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित करेगे।
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 22 March 2016

22-3-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
स्वच्छ रहों स्वस्थ्य रहों- अध्यक्ष जिला पंचायत
गांवों को साफ-सुथरा बनाने शुरु हुई मुहिम 

जबलपुर 22मार्च 2016। स्वच्छ रहों स्वस्थ्य रहों। घर के आसपास साफ-सफाई हो तोे विचार भी अच्छे आते है। सभी लोग घरों में बनाये गये शौचालयों का ही उपयोग करे। खुले में गंदगी न करें। उक्त विचार जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल ने आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत सिहोदा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत महिलाओं को प्रेरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, जिला पंचायत के सदस्य खिल्लू अहिरवार ग्राम पंचायत की सरपंच फूलबाई पटेल विशेष रुप से मौजूद रही।
श्रीमती पटेल ने ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित सभी महिलाओं को खुले में शौच न करने की एवं गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने गांव की शपथ दिलवाई। उन्होने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर की सुन्दरता से ही घर में रहने वाले लोगों का रहन-सहन दिखाई देता है। घर में शौचालय हो और उस परिवार के लोग खुले में शौच करने जाते हैं तो उस परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है।  
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत में सभी परिवारों के यहां शौचालय बने हुए हैं और सभी लोग शौचालयों का उपयोग कर रहे हैं यह बहुत अच्छा है। इस ग्राम पंचायत के आस-पास लगी हुई ग्राम पंचायतों को भी प्रेरित करे। 
यहां की सरपंच श्रीमती फलबाई ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर दो बाल्टियों लाल एवं हरी में कचरा एकत्र किया जा रहा हैं और कचरें का खाद बनाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में सामुदायिक स्वच्छता को प्रोत्साहति करने एवं गांवों को स्वच्छ बनाने बनाने के लिए गांव के सभी लोग एक होकर गांव की साफ-सफाई करते है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, भूपेन्द्र मेहरा, आशीष व्यौहार, कल्पना पाण्डेय, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी. सिंह, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 21 March 2016

21-3-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
 हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण कराये
समीक्षा बैठक में सीईओं जिला पंचायत ने दिये निर्देश

जबलपुर 21 जबलपुर 2016। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, इन्दिरा आवास योजना एवं राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के शतप्रतिशत लक्ष्य अनिवार्य रुप पूर्ण कराये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत के अधिकारियों एक समीक्षा बैठक में दिये। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने में ध्यान दे। बैकों को प्रेषित किये गये प्रकरण, बैकों द्वारा स्वीकृत किये गये प्रकरण एवं कितने हितग्रहियों के खातों में राशि वितरण की गई की समीक्षा करे। जहां किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तत्काल मुझें अवगत कराये ताकि समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके। 
श्रीमती हर्षिका सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए हम गांव पूरी टीम के साथ मौजूद रहकर प्रेरित करे। लोगों को खुले में शौच से होने वाली दुष्प्रभावों एवं विभिन्न प्रकार की होने वाली बीमारियां से भी अवगत कराये ताकि उनकी सोच में परिवर्तन हो सके। ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाले शौचालयों की गुणवक्ता ठीक हो ।
उन्होनें मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में जो कार्य अपूर्ण हैं उनको समय पर पूर्ण किये जाये। जिन मस्टररोलों का मूल्यांकन शेष हैं उनका तत्कल मूूल्यांकन कर एफ. टी. ओ. जारी कराये ताकि संबंधित मजदूरों को भुगतान किया जा सके। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के फोटोग्राफ उपलब्ध कराये जाये ताकि उक्त फोटों को जिला पंचायत के सूचना पटल पर लगाया जा सके। 
उन्होनें अधिकारियों से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं उस ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को माह के अंत में उत्कृष्ट कार्य कराने पर प्रमाण पत्र भी प्रेषित किये जायेगे। जिले एवं जनपद पंचायत में में उत्कृत कार्य करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाएगा। 
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, भूपेन्द मेहरा, डा.परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, जिला समन्वयक आषीश व्यौहार, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक वर्षा जाट एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीम सिंह डामौर मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर 

Thursday, 17 March 2016

17-3-2016

कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर
गांवों को खुलें में शौच मुक्त बनाने महिलाओं को करे प्रेरित
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दिये निर्देश

जबलपुर 17 मार्च 2016। गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनााने के लिए गांव की महिलाओं को प्रेरित किया जाये। इस कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एस.एस.) के छात्र-छात्राओं का सहयोग लिया जाये। ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों की गुणवक्ता का परीक्षण करने के लिए कालेजों में इंजीनियरिंग कर रहे छात्र-छात्राओं का सहयोग लेकर ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किया जाये। उक्त विचार जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान में इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालयों के प्राचार्यो की संयुक्त बैठक में दिये।
श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी दोनो महाविद्यालयों के प्राचार्यो से गांवों को खुले में शैच मुक्त कराने के लिए इस अभियान में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिशिचत करने को कहा । उन्होने कहा कि महाविद्यालयों से राष्ट्रीय  सेवा योजना(एन.एस.एस.) के शिविर जों गांवों में लगाये जाते हैं उन शिविरों के माध्यम से भी गांव के लोगों को जागरुक बनाने का कार्य किया जाये। 
उन्होनें सभी प्राचार्यो से गांवों को कैसे खुले में शौच मुक्त बनाया जाये एवं गांव के ग्रामीणों में कैसे जागरुकता लायी जाये इस संबंध में सुझाव चाहे गये गये है। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए जनअभियान परिषद के तहत गांव में गठित प्रस्कुटन समितियों की भी मदद ली जाएगी। 
श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले की जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा की नर्मदा किनारे वाली ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार खुले में शौच मुक्त बनाने कार्य किया जा रहा है। इन ग्रामों को ठोस तरल एवं अपशिष्ठ प्रबंधन की कार्ययोजना बनाने में भी प्राचार्यो की सलाह लेकर अंितम रुप दिया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, भूपेन्द्र मेहरा, जिला समन्वयक आशीष व्यौहार,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीम सिह डामौर,जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, उपेन्द यादव इंजीनियरिंग महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालयों कीे बडी संख्या में प्राचार्य मौजूद रही।


 

                                                                मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर