जबलपुर, 04 मार्च 2014। जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव ने गत दिवस जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत नगना, झगरा, सूरतलाई एवं मंगेला में अतिवृष्टि और ओले से प्रभावित हुई फसलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी किसानों को ओला एवं अतिवृष्टि से हुये नुकसान की भरपाई की जाएगी और सभी किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान आशीष दुबे, पंचम पटैल, दुर्गा विश्वकर्मा, छोटेलाल मेहरा, लेखराम पटैल, सुभाष पटैल, रामसेवक पटैल, प्रदीप साहू, सुरेन्द्र साहू, दीपक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment