न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 4 March 2014

एक सप्ताह में फ्रीज करें डीपीआर


जबलपुर, 04 मार्च 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यों के डीपीआर एक सप्ताह में फ्रीज करना सुनिश्चित करें। मजदूरी एवं सामग्री के एफटीओ समय पर करें। कोई भी बिल वाउचर एवं मस्टररोल एफटीओ के लिए लंबित न हो। उक्त निर्देश मनरेगा परिषद भोपाल के मुख्य अभियंता श्री ए.के. चैधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित मनरेगा की समीक्षा बैठक में दिये।
     उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा भाग-2 के तहत स्वीकृत किये गये समस्त कार्यों में एक-एक ई-मस्टररोल तत्काल जारी कराये, ताकि कार्य को आचार संहिता में भी किया जा सके।

चेक रजिस्टर बनायें


श्री चैधरी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी फील्ड पर एक-एक रजिस्टर बनाये और उसमें प्रतिदिन किये गये निरीक्षण की जानकारी का विवरण दें और वह जानकारी हर माह जिला के वरिष्ठ अधिकारी को प्रेषित की जाये।

अधूरे कार्य को शीघ्र करें पूर्ण

मनरेगा के मुख्य अभियंता श्री चैधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये जो पुराने कार्य हैं उनका यथाशीघ्र पूर्ण कराकर उनकी सी.सी. जारी करें और पूर्ण कार्यों की फोटो भी अपलोड करें।
श्री चैधरी ने सभी सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के भाग-2 तहत बनाये जा रहे गौ-शाला शेड व मुर्गी पालन शेड़ों का एक लाख से अधिक के न बनाये जाये।
              उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन अधिकारियों के लक्ष्य पूरे नही होते है और उन अधिकारियों की सी.आर. में प्रविष्टि की जाएगी एवं जो अधिकारी संविदा पर पदस्थ है उनकी सेवा अवधि नही बढाई जाएगी।

कार्यपालन यंत्री करे समीक्षा

श्री चैधरी ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री एक एवं दो को निर्देशित करते हुये कहा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं के तहत किये जा रहें निर्माण कार्यो की मानिटरिंग करने के निर्देश है, प्रतिमाह दो बार निर्माण कार्यो से संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों से योजनावार एवं कार्यवार समीक्षा करें।

जनपद सी.ई.ओ. व सहायक यंत्री करें समीक्षा

सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री, सरपंच /सचिवांे एवं ग्राम रोजगार सहायकों की माह में दो बार निर्माण कार्यो की समीक्षा करें ।

नियमित करें दौरा

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिले एवं जनपदों में पदस्थ सभी अधिकारी निर्माण कार्यो का नियमित दौरा करें । फील्ड में वह केवल एक ही योजना तक सीमित नही रहें बल्कि सभी योजनाओं के तहत किये जा रहें निर्माण कार्यो का अवलोकन करें प्रगति प्रति दिन में उल्लेख करें।

ये रहे उपस्थित

निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा के अधीक्षण यंत्री श्री एम.एल. डाॅबर, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीप्रकाश चर्तुवेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री पी.पी.रघुवंशी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी श्रीमती कल्पना पाण्डेय, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती वर्षा जाट, सहित  सभी जनपद पंचायतांे के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री मौजूद रहें ।

1 comment: