न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 12 February 2015

12-02-2015

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//

हितग्राही मूलक योजनाओं का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें 
सीईओ जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 12 फरवरी 2015। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ शीघ्र-अतिशीघ्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाय। बैंक बार एवं बैकों बैकों  की शाखावार दिये गये लक्ष्यों को 28फरवरी के पूर्व शत-प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत कर हितग्राहियों के खातों में राशि जमा करायी जाय। योजना वार एवं बैंक की शाखा बार दिये गये लक्ष्यों को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होनें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले को 6करोड के प्रकरण पूर्ण कराने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया हैं। इस लक्ष्य के विरुद्व अभी तके जिले की विभिन्न शाखाओं में 230 प्रकरण 6 करोड 68 लाख के प्रस्तुत किये गये है। उक्त प्रकरणों में से बैंकों द्वारा 140 प्रकरण 4 करोड 25 लाख के स्वीकृत किये गये हैं। बैकों द्वारा 2 प्रकरणों को अस्वीकृत कर शेष 88 प्रकरण 28 फरवरी तक पूरा करनें करने के निर्देश दिये गये।
श्रीमती मारव्या ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के तहत जिले को 5320 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैकों को 7105 प्रकरण प्रेषित किये गये है, उक्त प्रकरणों में से बैकों द्वारा 3393 प्रकरण ही स्वीकृत किये गये हैं जो निराशाजनक हैं शेष 3712 प्रकरण 28 फरवरी तक पूरा करनें करने के निर्देश दिये गये है। 
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना केश शिल्पी के लक्ष्यों को भी शीघ्र-अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होनें बैंक के अधिकारियों से उद्योग विभाग,खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं म.प्र. आदिवासी वित विकास निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम, आदिवासी विकास विभाग विभाग की टट्या भील स्व-रोजगार योजना के लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने शासन की नगर निगम द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरीय आजीविका मिशन, राजीव ऋण आवास योजना की भी समीक्षा करते हुए प्राप्त लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी श्री जी.एस. तेकाम, एल.डी.एम. एम.के. गुप्ता, जनपद पचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिले की विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखाओं के ब्रांच मैनेजर मौजूद रहे। 

 

मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 11 February 2015

15-2-2015

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
योजनाओं की समीक्षा बैठक आज
जबलपुर - 11 फरवरी 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या की अध्यक्षता में 12 फरवरी को सुबह 11ः00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

गैस कनेक्शन के लिए चिन्हित करें शालाएं
सीईओं जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
        जबलपुर-11 फरवरी 2015। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 300 शालाओं में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये जाने है जिन शालाओं में गैस कनेक्शन दिया जाना है, ऐसी शालाओं की जानकारी एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से कार्यालय को उपलब्ध करायी जायें। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने गत दिवस जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में दिये। 
       उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक शाला का निरीक्षण किया जाये और निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाये। उन्होनें विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयकांे को निर्देश दिये कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की एम.आई.एस. फीडिंग प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रुप से की जाये। प्रत्येक शाला में उपलब्ध कराये गये टिफिन में प्रतिदिन बनाये जाने वाले खाने का नमूना रखना सुनिश्चित करें।
श्रीमती मारव्या ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्व-सहायता समूहों के रिकार्ड संधारित कराने के लिए पांच - पांच स्व-सहायता समूहों के क्लस्टर बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाये। उन्होनें सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में निरीक्षण पंजी, माताओं की रोस्टर पंजी, संधारित कराने के निर्देश दिये।
  
    नौ अधिकारी/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
      जबलपुर-11 फरवरी 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग, नगरीय कल्याण विभाग और तीन जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित नौ अधिकारियों को आज कलेक्टेट कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की जानकारी समय पर कार्यालय को प्रेषित नही करने एवं बैठक में गलत जानकारी प्रस्तुत करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किये है। 
      कारण बताओं नोटिस जारी होने वाले अधिकारियों में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी समीक्षा बैठक की जानकारी बनाने में समन्वय स्थापित नही करने, सहायक अधीक्षक राजेश ठाकुर को जनपद पंचायतों से आई जानकारी को फोल्डर में अपडेट नही करने, कम्प्यूटर आपरेटर आशीष त्रिवेदी  को जनपद पंचायतों से ई-मेल के माध्यम से प्राप्त जानकारी को समय पर निकालकर अधिकारियों को उपलब्ध नही कराने, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक राजश्री राय को बैठक मंे गलत जानकारी प्रस्तुत करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है।
     इसी प्रकार श्रमायुक्त भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल श्री भागवत को ,नगरीय कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधाकर सिंह, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनोज सिंह, जनपद पंचायत कुण्डम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासंती दुबे और जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल.यादव को समीक्षा बैठक की समय पर जानकारी उपलब्ध नही कराने बैठक में गलत जानकरी प्रस्तुत करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है।
     श्रीमती मारव्या ने उपरोक्त अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये तीन दिवस मंे जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। संतोषप्रद जवाब प्राप्त न होने पर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

  मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर